Close Menu
    What's Hot

    चेन्नई सुपर किंग्स को 17 साल बाद मिला नया कोच, धोनी के साथ वर्ल्ड कप जीतने वाले को कमान, मिली बड़ी जिम्मेदारी | Sports

    September 21, 2026

    सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

    September 21, 2026

    श्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नारा

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

      September 21, 2026

      New Delhi : 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला पकड़ गया, लोगों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा | National

      September 21, 2026

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026

      Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

      September 21, 2026

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»रिकॉर्ड नहीं देने पर बिजली लोकपाल सख्त, डीएचबीवीएन को 15 दिन में बकाया राशि तय करने का आदेश
    हरियाणा

    रिकॉर्ड नहीं देने पर बिजली लोकपाल सख्त, डीएचबीवीएन को 15 दिन में बकाया राशि तय करने का आदेश

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के बिजली लोकपाल ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर उपभोक्ता की अंतिम और सत्यापित बकाया राशि तय करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश गुरुग्राम निवासी करमचंद गोगिया की ओर से दायर अपील की सुनवाई के दौरान जारी किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई में लोकपाल ने पाया कि डीएचबीवीएन के अधिकारी कई अवसर मिलने के बावजूद पुराने बिजली कनेक्शन से जुड़े जरूरी रिकॉर्ड, एम एंड पी जांच रिपोर्ट, लेजर विवरण और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। इससे मामले के निपटारे में अनावश्यक देरी हुई।

    शिविर आयोजित करने के मिले निर्देश 

    लोकपाल राकेश कुमार खन्ना ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि रिकॉर्ड के स्थानांतरण या बिलिंग एजेंसी बदलने जैसे कारण बिजली निगम की जिम्मेदारी से मुक्ति नहीं दिला सकते। बिजली अधिनियम 2003 और हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के नियमों के अनुसार उपभोक्ताओं से जुड़े सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखना और जरूरत पड़ने पर उपलब्ध कराना निगम की जिम्मेदारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकपाल ने डीएचबीवीएन के निदेशक (ऑपरेशन), हिसार को एक विशेष समन्वय बैठक या शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक की अध्यक्षता कॉरपोरेट उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) के अध्यक्ष करेंगे।

    15 दिन का दिया समय

    बैठक में आईटी, कमर्शियल, एम एंड पी, विजिलेंस, ऑपरेशन और ऑडिट शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को उपलब्ध रिकॉर्ड का मिलान कर, जरूरत पड़ने पर गुम डेटा को दोबारा तैयार करते हुए उपभोक्ता पर देय अंतिम बकाया राशि निर्धारित करनी होगी। लोकपाल ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया आदेश जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर पूरी की जाए। इसके बाद तीन दिनों के अंदर बैठक की कार्यवाही और अंतिम सत्यापित आंकड़ा बिजली लोकपाल के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

    देरी होने पर होगी कार्रवाई 


    639175795853882246

    साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में आदेशों के पालन में लापरवाही या देरी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। इसमें जुर्माना या अन्य अनुशासनात्मक कदम भी शामिल हो सकते हैं। मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई 2026 को पंचकूला स्थित बिजली लोकपाल कार्यालय में होगी। लोकपाल ने कहा है कि यदि कोई पक्ष सुनवाई में उपस्थित नहीं होता है तो मामले की सुनवाई एकपक्षीय रूप से आगे बढ़ाई जाएगी।  

    639176210595847133 Also read: Haryana news : हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस ने बदमाश को किया गिरफ्तार



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में आज और कल बारिश, आंधी की चेतावनी
    Next Article दक्षिण लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, 20 लोगों की मौत
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    फरीदाबादः सोतई गांव में जमीन मुआवजे के लिए किसानों का धरना 32वें दिन भी जारी, महिलाएं कर रहीं भजन-कीर्तन

    September 21, 2026

    भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर अभय चौटाला का पलटवार, बोले- कुछ दिनों में दम निकल जाएगा

    September 21, 2026

    महिलाओं को बार-बार क्यों होता है यूरीन इंफेक्शन? डॉक्टर ने बताए बचाव के आसान तरीके, बिना परामर्श न लें कोई दवा

    September 21, 2026

    फरीदाबाद में हिट-एंड-रन केस में फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर के पिता की मौत, आरोपी को मिली जमानत

    September 21, 2026

    बदलते मौसम में रखें अपनी डाइट का ख्याल, मसाला और सब्जी तक का बनाएं चार्ट, नहीं होंगे बीमार, एक्सपर्ट ने दी सलाह

    September 21, 2026

    राजस्थान निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले तिजारा के 18 कांग्रेसी पार्षदों को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया, ACP बोले- हमें गुमशुदगी की सूचना मिली थी

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    चेन्नई सुपर किंग्स को 17 साल बाद मिला नया कोच, धोनी के साथ वर्ल्ड कप जीतने वाले को कमान, मिली बड़ी जिम्मेदारी | Sports

    By परवेश चौहानSeptember 21, 2026

    पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ज़हीर खान को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया…

    सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

    September 21, 2026

    श्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नारा

    September 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.