Close Menu
    What's Hot

    बंदर ने आठ साल की बच्ची को काटा, चेहरे और हाथों पर…

    June 23, 2026

    सौतेली बहन अंशुला कपूर की प्री-वेडिंग सेरेमनी में खुशी ने लूट ली महफिल

    June 23, 2026

    अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब की सभी मां, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई, आपसे किया वादा पूरा हो रहा है

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026

      भवानीपुर मतगणना मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ईवीएम और वीवीपैट सुरक्षित रखने के आदेश

      June 23, 2026

      होर्मुज पहले वाली स्थिति में कभी नहीं लौटेगा : गालिबाफ

      June 23, 2026

      मैं ईरान-इजरायल समस्या को जल्द हल कर दूंगा : ट्रंप

      June 23, 2026

      मैं ट्रम्प के इशारों पर काम नहीं करता: नेतन्याहू

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब की सभी मां, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई, आपसे किया वादा पूरा हो रहा है
    पंजाब

    अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब की सभी मां, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई, आपसे किया वादा पूरा हो रहा है

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • पंजाब की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम : केजरीवाल

    नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री की ओर से महिलाओं के खाते में तीन महीने का पैसा एक साथ भेजने के एलान का स्वागत किया है।

    अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की सभी मां, बहनों और बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि सीएम भगवंत मान का यह कदम की तारीफ की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समान्य महिला को 1 हजार और दलित महिला को 1500 रुपए महीना देने की भगवंत मान सरकार की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम है। एक जुलाई को भगवंत मान सरकार सभी पात्र महिलाओं के खाते में तीन महीने का पैसा एक साथ डालेगी।

    अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि 1 जुलाई को उनके खाते में तीन महीने के पैसे एक साथ आयेंगे। हर जनरल केटेगरी की महिला को तीन हज़ार और हर एससी केटेगरी की महिला को 4500 रुपए मिलेंगे। एक परिवार में यदि एक से अधिक महिला हैं तो हर महिला को ये सम्मान राशि मिलेगी। पूरी दुनिया का ये सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम है।

    गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फतेहगढ़ साहिब हलके के चनार्थल कलां में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के खाते में एक साथ तीन महीने का पैसा भेजने का एलान किया था। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से पूछा था कि उन्हें हर महीने हजार या डेढ हजार रुपए चाहिए या फिर दो-तीन महीने का पैसा एक साथ चाहिए। इस पर महिलाओं ने तीन महीने का पैसा एक साथ देने की मांग की थी। महिलाओं की मांग को स्वीकार करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा था कि अब माताओं और बहनों के खाते में तीन महीने के पैसे एक साथ आएंगे। एक जुलाई को समान्य वर्ग की महिला के खाते में तीन हजार रुपए आएंगे, जबकि दलित समाज की महिला के खाते में 4500 रुपए आएंगे। अगर एक परिवार में एक से अधिक महिला पात्र है तो सभी को इसी तरह 3 हजार या 4500 रुपए मिलेंगे।

    भगवंत मान ने यह भी कहा था कि एक हजार रुपए मिलने से महिलाएं अमीर नहीं बन जाएंगी, बल्कि यह उनके छोटे-मोटे रीति-रिवाजों और जरूरतों को पूरा करने के लिए है। जब कोई पोता-नाती घर आता है या बेटियां आती हैं, तो उनके हाथ पर पैसे या खिलौना रखने के लिए या उनसे मिलने जाते वक्त शहर से फल ले जाने के लिए यह पैसा काम आएगा। यह पूरी तरह से माताओं और बहनों के मान-सम्मान की बात है। हर इंसान अपने घर में राजा होता है, बस कई बार आर्थिक रूप से इस मान-सम्मान की कमी रह जाती है, जिसे देना सरकार का फर्ज है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकरोड़पति बॉयफ्रेंड से शादी कर रही एक्ट्रेस नितिभा कौल
    Next Article सौतेली बहन अंशुला कपूर की प्री-वेडिंग सेरेमनी में खुशी ने लूट ली महफिल
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      बंदर ने आठ साल की बच्ची को काटा, चेहरे और हाथों पर…

      June 23, 2026

      पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित एवं समय पर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच का लाभ

      June 23, 2026

      पंजाब कैबिनेट ने स्कूलों में मनमानी फीस बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5% तय

      June 23, 2026

      आईआईटी रोपड़ के मार्गदर्शन में एसआईईटी पंचकूला बनेगा उत्कृष्टता का नया केंद्र

      June 23, 2026

      पहली जुलाई को हर महिला के खाते में डाली जाएगी तीन महीने की ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’

      June 22, 2026

      बलतेज पन्नू बोले- जत्थेदार साहिब अब सुखबीर बादल को तलब करें, उनसे पूछें कि वह वीडियो के बारे में दावे क्यों कर रहे थे

      June 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बंदर ने आठ साल की बच्ची को काटा, चेहरे और हाथों पर…

      By श्वेता चौहानJune 23, 2026

      Punjab News: गारबेज गांव के लोग बंदरों को लेकर बहुत परेशान हैं। आज एक बंदर…

      सौतेली बहन अंशुला कपूर की प्री-वेडिंग सेरेमनी में खुशी ने लूट ली महफिल

      June 23, 2026

      अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब की सभी मां, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई, आपसे किया वादा पूरा हो रहा है

      June 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.