गूगल की नौकरी छोड़ी, बिग बॉस में एंट्री लेकर हुई थी पॉपुलर
Nitibha Kaul, (द भारत ख़बर), मुंबई: बिग बॉस 10 फेम नितिभा कौल अपने लुक्स और लाइफस्टाइल को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने फैन्स के साथ गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल वो लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड Jags के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। नितिभा कौल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है।
जिसमें वो गुरुद्वारे में माथा टेकती हुई दिख रही हैं। इस दौरान उनके साथ बॉयफ्रेंड भी मौजूद थे। वो लिखती हैं, आज से हमारी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है। वीडियो में नितिभा कौल ने अपने बॉयफ्रेंड का हाथ थामा हुआ है। साथ ही प्रसाद लेते हुए दिख रहे हैं। कुछ महीने पहले ही दोनों ने सगाई भी कर ली थी। दरअसल Jags ने नितिभा को प्रपोज किया था और फिर दोनों ने रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी

नौकरी छोड़कर बिग बॉस 10 का हिस्सा बनी थीं नितिभा
नितिभा गूगल में जॉब करती थीं, उनके इंटरव्यू में 3-4 राउंड हुए थे उसके बाद नौकरी मिल गई थी। लेकिन उसे छोड़कर वो बिग बॉस 10 का हिस्सा बनी थीं। जहां से नितिभा को असली लाइमलाइट मिली। बिग बॉस के बाद उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल की शुरूआत की थी, जहां अपने लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करती हैं।

इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं

अब नितिभा एक ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर बन चुकी हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस की अक्सर ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब शादी के बंधन में बंधने के लिए एक्साइटेड हैं।
ये भी पढ़ें: सोनम बाजवा ने ब्लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का

