अब कहां हैं बी-टाउन की ग्लैमरस क्वीन लीजा हेडन?
Lisa Haydon, (द भारत ख़बर), मुंबई: रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड और कंगना रनौत की बेस्टी बन चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन जिन फिल्मों में भी दिखीं, उसमें अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया। इंडियन-आॅस्ट्रेलियन लीजा ने अपने करियर की शुरूआत सोनम कपूर की फिल्म आयशा से किया जिसमें उन्होंने आरती मोहन का किरदार निभाया था।

इन फिल्मों से मिली पहचान
इसके बाद लीजा हेडन ने रासकल्स, क्वीन, द शौकींस, हाउसफुल 3 और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी क्वीन में कंगना की बेस्ट फ्रेंड की भूमिका और ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड की भूमिका में मिली। क्वीन के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन भी मिला।

10 सालों से पर्दे से दूर लीजा
ऐ दिल है मुश्किल के बाद लीजा हेडन फिल्मों से अचानक दूर हो गई। उन्होंने 10 सालों तक फिल्मों में काम नहीं किया। हालांकि, 2025 में रिलीज हुई फिल्म अबीर गुलाल से उन्होंने कमबैक तो किया, लेकिन यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो पाई।
तीन बच्चों की मां हैं लीजा

लीजा हेडन ने साल 2016 में डीनो लालवानी से शादी की थी। डीनो से एक्ट्रेस को तीन बच्चे हैं। वह शादी के बाद से ही फिल्मों से दूर हो गई। लीजा हेडन के पति डीनो लालवानी बिजनेसमैन हैं। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस अपने परिवार पर ध्यान दे रही हैं। हालांकि, वह अक्सर फैमिली के साथ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
ये भी पढ़ें: हॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं हैं संजू बाबा की बेटी त्रिशाला दत्त

