कुछ खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की
Monalisa, (द भारत ख़बर), मुंबई: देश के कई राज्यों में इस वक्त भयंकर गर्मी पड़ रही है। गर्मी को मात देने के लिए लोग अलग-अलग जुगाड़ निकाल रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी गर्मी दूर करने का इंतजाम कर लिया है। एक्ट्रेस गर्मी में चिल करती नजर आई हैं। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो स्विमिंग पूल में जमकर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।
मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में मोनालिसा स्काई ब्लू रंग की मोनोकिनी में पूल के पानी में नजर आ रही हैं। तस्वीरों से साफ है कि मोनालिसा को स्विमिंग पूल में खूब मजा आ रहा है।

ग्लैमरस अवतार के लिए जानी जाती हैं एक्ट्रेस
पूल में मस्ती करने वाली इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, पूल में क्या शानदार वाइब आ रही है। और ऊपर से ये मौसम। उन्होंने कैप्शन में डांस वाली इमोजी भी शेयर की है।

भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने ग्लैमरस अवतार के लिए जानी जाती हैं। इंस्टाग्राम पर तो वो आए दिन अपनी स्पेशल तस्वीरें तमाम फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बार भी उनकी तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।
फैंस कर रहे लाइक और कमेंट
कुछ ही देर में मोनालिसा की इन तस्वीरों पर हजारों लाइक्स और कई कमेंट आ गए हैं। एक फैन ने लिखा, मैम, आप बहुत क्यूट और खूबसूरत लग रही हैं। एक फैन ने लिखा, ये नजारा सुंदर है या आप?।
ये भी पढ़ें: ब्लू कलर की शिमरी ड्रेस में दिशा पटानी ने दिए कातिलाना पोज

