Punjab News: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने आज स्वतः संज्ञान लेते हुए, शिक्षा विभाग के भर्ती बोर्ड द्वारा लेक्चरर के पदों के लिए जारी विज्ञापन में अनुसूचित जातियों के लिए लागू आरक्षण नीति की अनदेखी के मामले में पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को तलब किया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया था, जिस पर आयोग ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को 3 जुलाई 2026 को व्यक्तिगत रूप से आयोग के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है।
