Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री मान ने संगरूर में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड स्विमिंग पूल…

    June 30, 2026

    तलाक के ऐलान के बीच नई शुरुआत! मां-पिता संग नए घर में शिफ्ट हुए Gaurav Khanna

    June 30, 2026

    अब वॉट्सएप पर नंबर बताए बिना भी कर सकेंगे चैट

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अब वॉट्सएप पर नंबर बताए बिना भी कर सकेंगे चैट

      June 30, 2026

      पीएम मोदी ने ईज आॅफ डूइंग बिजनेस, आत्मनिर्भर भारत और पीएम गतिशक्ति पर जोर दिया

      June 30, 2026

      5-8 घंटे का सफर 30 मिनट में पूरा होगा, 2029 से अमरनाथ के लिए केबल कार चलाने की तैयारी

      June 30, 2026

      एसआईआर पर विपक्ष एकजुट, सीजेआई को लिखा लेटर

      June 30, 2026

      उत्तराखंड-यूपी में जल्द दस्तक देगा दक्षिण पश्चिम मानसून

      June 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, जापान से बढ़ेगा जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का सहयोग
    हरियाणा

    हरियाणा के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, जापान से बढ़ेगा जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का सहयोग

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: भारत-जापान सहयोग को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने आज जापान के फुकुओका प्रीफेक्चर से आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फुकुओका प्रीफेक्चरल गवर्नमेंट के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के उप महानिदेशक  नाकानो शिन्या ने किया। प्रतिनिधिमंडल में फुकुओका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सचिव जनरल  मिसावा रेइइचिरो सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

    प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय का दौरा कर मानव संसाधन आदान-प्रदान, अनुसंधान सहयोग तथा संस्थागत साझेदारी की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। यह यात्रा विशेष रूप से ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में फुकुओका स्थित उद्योगों के लिए कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने की संभावनाओं का आकलन करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। यह पहल जापान सरकार के उस व्यापक लक्ष्य का हिस्सा है जिसके अंतर्गत आगामी पाँच वर्षों में 50,000 कुशल भारतीय पेशेवरों को जापान में अवसर उपलब्ध कराए जाने हैं।

    639184472076248519

    Also read: हरियाणा में पहली बार होगा राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल, 12 से 15 नवंबर तक सजेगा ‘हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026’


    639184408673019028

    इस अवसर पर विश्वविद्यालय ने औपचारिक रूप से सेतु (स्ट्रैटेजिक एक्सचेंज फॉर टैलेंट एंड यूनिवर्सिटी कोलैबोरेशन) – प्रतिभा एवं विश्वविद्यालय सहयोग के लिए रणनीतिक आदान-प्रदान का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस पहल के अंतर्गत विश्वविद्यालय ने स्वयं को हरियाणा के लिए जापान सहयोग का केंद्र विकसित करने की परिकल्पना प्रस्तुत की, जिसके माध्यम से प्रतिभा संवर्धन, उद्योग सहयोग, स्टार्टअप इनक्यूबेशन, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट तथा छात्र एवं शिक्षक आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय ने एक सुव्यवस्थित तीन-चरणीय प्रतिभा विकास मॉडल भी प्रस्तावित किया, जिसमें प्रथम चरण में इंटर्नशिप, द्वितीय चरण में कॉर्पोरेट नेटवर्किंग एवं भर्ती तथा तृतीय चरण में दीर्घकालिक रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। यह मॉडल भारत सरकार के कुशल भारतीय प्रतिभाओं को जापान से जोड़ने के राष्ट्रीय उद्देश्य को भी सुदृढ़ करेगा।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेल में बंद सिखों की रिहाई के लिए 4 जुलाई को ‘रेल रोको’…
    Next Article अब वॉट्सएप पर नंबर बताए बिना भी कर सकेंगे चैट
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा सरकार का ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी

    June 30, 2026

    धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा

    June 30, 2026

    हरियाणा में 5000 एकड़ में बसेगी नमो सिटी, दिल्ली के व्यापारियों को न्योता, आधे रेट पर मिलेगी जमीनें

    June 30, 2026

    हरियाणा के गरीबों के लिए खुशखबरी! राशन बढ़ाने की तैयारी में हरियाणा सरकार, 5 राज्यों से सीखेगी मॉडल

    June 29, 2026

    हरियाणा में 20 हजार की रिश्वत लेता अटल सेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार, मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

    June 29, 2026

    हरियाणा के पानी से बुझेगी राजस्थान की धरती की प्यास, हथिनीकुंड बैराज से सीधी पाइपलाइन बिछेगी, समझौते पर हुए हस्ताक्षर

    June 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    मुख्यमंत्री मान ने संगरूर में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड स्विमिंग पूल…

    By श्वेता चौहानJune 30, 2026

    Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर में 9.50 करोड़ रुपये की लागत…

    तलाक के ऐलान के बीच नई शुरुआत! मां-पिता संग नए घर में शिफ्ट हुए Gaurav Khanna

    June 30, 2026

    अब वॉट्सएप पर नंबर बताए बिना भी कर सकेंगे चैट

    June 30, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.