Haryana News: सीबीआई ने एक कड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी नकली दवा बनाने वाले एक रैकेट से जुड़े तीन करोड़ रुपए की रिश्वत मामले में हुई है।
अधिकारियों के सूत्रों का कहना है कि कथित अपराध के समय आईपीएस दीपक गहलावत नागर विमानन महानिदेशालय में रीजनल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। आरोप है कि उन्होंने रिश्वत के बदले जांच एजेंसी के अधिकारियों पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का दावा किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने पुड्डुचेरी के एक व्यवसायी को भरोसा दिलाया था कि वह इस प्रभाव के जरिए नकली दवा रैकेट की सीबीआई जांच का रुख उसके पक्ष में कर देंगे।
कोर्ट में किए जाएंगे पेश
जांच एजेंसी इस मामले में रिश्वत के पैसों के लेनदेन और इस रैकेट में शामिल अन्य संभावित अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रही है। दीपक गहलावत की कोर्ट में पेशी के बाद आगे की रिमांड और पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

कौन हैं दीपक गहलावत
दीपक गहलावत मूल रूप से सोनीपत के गांव निजामपुर माजरा के निवासी हैं। रहने वाले हैं। मौजूदा समय में उनका परिवार रोहतक में निवास करता है। दीपक साल 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। गुरुग्राम में पुलिस उपायुक्त के अलावा वह कई जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। खेलों के साथ-साथ दीपक गहलावत का योगदान सराहनीय रहा है।

