करियर के पहले तीन मैच में नहीं पार कर पाया 20 रन का आंकड़ा
Vaibhav Suryavanshi (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : आयरलैंड के बाद अब इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय क्रिकेट टीम खराब फार्म से गुजर रही है। यह पहला मौका है जब टीम ने लगातार छह में से पांच टी20 मैच में हार का सामना किया है। जबकि छटा मैच बारिश के चलते रद हो गया हो। इस पूरी सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। टीम के युवा से लेकर अनुभवी तक सभी बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं।
जिसका परिणाम पांच टी20 मैचों की सीरीज में चार में से तीन मैच में हार है। इस पूरी सीरीज में भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की वैभव सूर्यवंशी पर नजरें थी। 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल में जिस अंदाज में धमाकेदार पारियां खेली उससे लगा की भारतीय क्रिकेट को एक धांसू स्लामी बल्लेबाज मिल गया जो अपने दम पर मैच बदलने की क्षमता रखता है। इसी के चलते वैभव का टीम इंडिया में चयन हो गया।
पहले तीन मैच में फेल रहा वैभव
टीम प्रबंधन ने खराब फार्म से जूझ रहे संजू सैमसन की जगह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वैभव को जगह दी। सभी क्रिकेट प्रेमियों को यह उम्मीद थी की वैभव आईपीएल के प्रदर्शन को जारी रखते हुए टीम को ठोस शुरुआत देगा लेकिन वह 14 रन पर आउट हो गया। इसके बाद तीसरे टी20 मैच में भी वैभव 13 रन बनाकर पैविलियन लौट आया। गत रात्रि खेले गए तीसरे मैच में भी वैभव ने मात्र 15 रन बनाकर अपना विकेट खो दिया। जिससे टीम इंडिया की टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी का निर्णय लेने के बाद खराब शुरुआत रही।
3 मैच में 14 की औसत से बनाए रन
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में डेब्यू करने वाले वैभव ने 3 पारियों में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की सिर्फ झलक दिखाई है।डेब्यू मैच में उन्होंने 10 गेंदों में 14 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल थे। तीसरे टी-20 में उन्होंने 5 गेंदों में 13 रन बनाए।वहीं, चौथे मुकाबले में उनके बल्ले से 10 गेंदों में 15 रन निकले. जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था। उन्होंने 3 मुकाबलों में 14 की औसत से 42 रन बनाए हैं।
वैभव को दबाव से बाहर निकलना होगा
वैभव अपनी आक्रामक शैली के बावजूद बड़ी पारी खेलने में संघर्ष कर रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव में शॉट चयन और गेंद को समझने में आ रही परेशानी मानी जा सकती है। वैभव शुरूआत में तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अनुभवी गेंदबाज उन्हें अपनी योजना के मुताबिक खेलने का मौका नहीं दे रहे हैं।
वैभव को आने वाले मैचों में पहले पिच और गेंदबाजों को समझना होगा। क्योंकि इंग्लैंड की परिस्थितियां वैसे भी बल्लेबाजों के लिए मुश्किल होती हैं। यहां पर गेंद लहराती है और असमांतर उछाल के साथ आती है। वैभव जितना जल्द इस बात को समझ लेंगे उतना ही उनके और भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा होगा।
यह भी पढ़ें : Ind vs Eng 4th T20 Live : आयरलैंड के बाद अब इंग्लैंड से सीरीज हारी टीम इंडिया

