तेल कंपनियां हर रोज करती हैं पेट्रोल और डीजल के रेट अपडेट
Petrol-Diesel Price (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पश्चिमी एशिया तनाव और अमेरिका-ईरान युद्ध दोबारा शुरू होने से कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से अस्थिरता आ गई है। कच्चे तेल की कीमतों का असर सीधे तौर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ता है। जिसके चलते इनमें उतार-चढ़ाव आता है। तेल कंपनियां हर रोज सुबह छह बजे तेल की कीमतें जारी करती हैं।
जिसके बाद उन्हें पूरे देश में लागू कर दिया जाता है। आज तेल कंपनियों ने जो कीमतें जारी की हैं उनके अनुसार पेट्रोल और डीजल अपने कल के स्तर पर ही स्थिर हैं। तेल कंपनियों ने इन दोनों की कीमतों में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया है।
प्रमुख शहरों में तेल की कीमत
आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश इस तरह से है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 95.20 रुपए प्रति लीटर है। वहीं देश की राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए है जबकि डीजल की कीमत 97.83 रुपए है। वर्तमान में कोलकाता में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां पर एक लीटर पेट्रोल के लिए उपभोक्ताओं को 113.51 रुपए देने पड़ रहे हैं। जबकि डीजल के दाम 99.82 रुपए प्रति लीटर हैं। वहं चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपए जबकि डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
केंद्र सरकार ने ई20 को लेकर लोगों की शंका की दूर
देशभर में ई20 यानी 20 फीसदी एथेनॉल वाले पेट्रोल को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने सरकार का पक्ष रखा है। इसमें उन सवालों के जवाब दिए गए हैं, जो पिछले कई महीनों से आम गाड़ी मालिक पूछ रहे हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल डलवाने से वाहन के इंजन को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है।
इसके साथ ही सरकार ने कहा है इससे वाहन की माइलेज में कुछ कमी आ सकती है लेकिन यह वाहन के र्इंजन के लिए हानिकारक है यह कहना गलत है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल में एथेलॉन का मिश्रण करने का मतलब सिर्फ भविष्य में वैश्विक तनाव के कारण इसकी कमी को पूरा करना और भविष्य में पेट्रोल की कीमतों को स्थिर रखना है।
ये भी पढ़ें : Gold Price Today : सोने और चांदी के दाम में हल्का उछाल, जानिए आज सर्राफा बाजार का हाल

