Close Menu
    What's Hot

    अगर आप भी जा रहे हैं पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने तो जान लें आज के ताजा भाव

    July 10, 2026

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फीकी पड़ी वैभव की चमक

    July 10, 2026

    सुंदूस मौफकीर का बोल्ड बीच लुक हुआ वायरल, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

    July 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      प्रधानमंत्री मोदी आस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड के लिए रवाना

      July 10, 2026

      भारी बारिश के चलते उत्तराखंड, यूपी सहित कई राज्यों में स्कूल व अन्य शिक्षण संथान बंद

      July 10, 2026

      अमेरिका ने ईरान पर फिर किए हवाई हमले, जानें ईरान का क्या है रुख

      July 9, 2026

      ईरान ने कुवैत, बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना

      July 9, 2026

      आंध्र प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत

      July 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फीकी पड़ी वैभव की चमक
    खेल

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फीकी पड़ी वैभव की चमक

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Vaibhav Suryavanshi : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फीकी पड़ी वैभव की चमक
    Vaibhav Suryavanshi : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फीकी पड़ी वैभव की चमक

    करियर के पहले तीन मैच में नहीं पार कर पाया 20 रन का आंकड़ा

    Vaibhav Suryavanshi (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : आयरलैंड के बाद अब इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय क्रिकेट टीम खराब फार्म से गुजर रही है। यह पहला मौका है जब टीम ने लगातार छह में से पांच टी20 मैच में हार का सामना किया है। जबकि छटा मैच बारिश के चलते रद हो गया हो। इस पूरी सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। टीम के युवा से लेकर अनुभवी तक सभी बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं।

    जिसका परिणाम पांच टी20 मैचों की सीरीज में चार में से तीन मैच में हार है। इस पूरी सीरीज में भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की वैभव सूर्यवंशी पर नजरें थी। 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल में जिस अंदाज में धमाकेदार पारियां खेली उससे लगा की भारतीय क्रिकेट को एक धांसू स्लामी बल्लेबाज मिल गया जो अपने दम पर मैच बदलने की क्षमता रखता है। इसी के चलते वैभव का टीम इंडिया में चयन हो गया।

    पहले तीन मैच में फेल रहा वैभव

    टीम प्रबंधन ने खराब फार्म से जूझ रहे संजू सैमसन की जगह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वैभव को जगह दी। सभी क्रिकेट प्रेमियों को यह उम्मीद थी की वैभव आईपीएल के प्रदर्शन को जारी रखते हुए टीम को ठोस शुरुआत देगा लेकिन वह 14 रन पर आउट हो गया। इसके बाद तीसरे टी20 मैच में भी वैभव 13 रन बनाकर पैविलियन लौट आया। गत रात्रि खेले गए तीसरे मैच में भी वैभव ने मात्र 15 रन बनाकर अपना विकेट खो दिया। जिससे टीम इंडिया की टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी का निर्णय लेने के बाद खराब शुरुआत रही।

    3 मैच में 14 की औसत से बनाए रन

    इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में डेब्यू करने वाले वैभव ने 3 पारियों में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की सिर्फ झलक दिखाई है।डेब्यू मैच में उन्होंने 10 गेंदों में 14 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल थे। तीसरे टी-20 में उन्होंने 5 गेंदों में 13 रन बनाए।वहीं, चौथे मुकाबले में उनके बल्ले से 10 गेंदों में 15 रन निकले. जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था। उन्होंने 3 मुकाबलों में 14 की औसत से 42 रन बनाए हैं।

    वैभव को दबाव से बाहर निकलना होगा

    वैभव अपनी आक्रामक शैली के बावजूद बड़ी पारी खेलने में संघर्ष कर रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव में शॉट चयन और गेंद को समझने में आ रही परेशानी मानी जा सकती है। वैभव शुरूआत में तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अनुभवी गेंदबाज उन्हें अपनी योजना के मुताबिक खेलने का मौका नहीं दे रहे हैं।

    वैभव को आने वाले मैचों में पहले पिच और गेंदबाजों को समझना होगा। क्योंकि इंग्लैंड की परिस्थितियां वैसे भी बल्लेबाजों के लिए मुश्किल होती हैं। यहां पर गेंद लहराती है और असमांतर उछाल के साथ आती है। वैभव जितना जल्द इस बात को समझ लेंगे उतना ही उनके और भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा होगा।

    यह भी पढ़ें : Ind vs Eng 4th T20 Live : आयरलैंड के बाद अब इंग्लैंड से सीरीज हारी टीम इंडिया

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुंदूस मौफकीर का बोल्ड बीच लुक हुआ वायरल, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
    Next Article अगर आप भी जा रहे हैं पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने तो जान लें आज के ताजा भाव
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारतीय महिलाएं इंग्लैंड टीम को लॉर्डस में पहली बार देंगी चुनौती

      July 10, 2026

      आयरलैंड के बाद अब इंग्लैंड से सीरीज हारी टीम इंडिया

      July 10, 2026

      टीम इंडिया के लिए आर-पार की जंग, इंग्लैंड के खिलाफ जीत ही आखिरी सहारा

      July 9, 2026

      फ्रांस या मोरक्को… कौन मारेगा बाजी? क्वार्टर फाइनल में रोमांच अपने चरम पर

      July 9, 2026

      तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की शर्मनाक हार

      July 8, 2026

      54 के हुए सौरव गांगुली! वो कप्तान जिसने टीम इंडिया को बनाया दुनिया की सबसे बेखौफ टीम

      July 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अगर आप भी जा रहे हैं पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने तो जान लें आज के ताजा भाव

      By परवेश चौहानJuly 10, 2026

      Petrol-Diesel Price : अगर आप भी जा रहे हैं पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने तो…

      अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फीकी पड़ी वैभव की चमक

      July 10, 2026

      सुंदूस मौफकीर का बोल्ड बीच लुक हुआ वायरल, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

      July 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.