कहा, मुझे अपने और अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व, क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराकर बाहर किया
FIFA World Cup 2026 (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : फीफा वर्ल्ड कप 2026 की अंतिम चार टीम का फैसला हो चुका है। इन चारों टीमों के बीच 15 व 16 जुलाई को सेमीफाइनल खेले जाएंगे जबकि फाइनल मैच 20 जुलाई को होगा। यह पहला मौका है जब फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में टॉप चार टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।
इस विश्व कप में एक टीम और खिलाड़ी जिसने अभी तक सबको ज्यादा चकित कर दिया जिसका नाम है नॉर्वे और खिलाड़ी है र्एलिंग हालंद। हालांकि नॉर्वे को इंग्लैंड के हाथों क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा लेकन हालंद ने इस विश्व कप में अभी तक सबसे ज्यादा सुर्खियां बटौरी हैं।
विश्व कप को लेकर यह बोले हालंद
विश्व कप से बाहर होने के बावजूद एर्लिंग हालंद ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने दुनिया में नॉर्वे की नई पहचान बनाई है। हालंद ने कहा कि हमने नॉर्वे को दुनिया के फुटबॉल नक्शे पर मजबूती से स्थापित किया है। यही बात मुझे सबसे ज्यादा छूती है। उम्मीद है कि अब हम यूरो और विश्व कप जैसे बड़े टूनार्मेंटों में लगातार जगह बनाएंगे। हमारी पीढ़ी शानदार है और इससे नॉर्वे के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि इस जर्सी में दुनिया के सबसे बड़े मंच पर खेलना संभव है।’
पिछले छह सप्ताह जिदंगी के सबसे अहम
हालंद ने आगे कहा, ‘पिछले छह सप्ताह हमारे लिए किसी रोलर-कोस्टर से कम नहीं रहे। मुझे लगता है कि इस विश्व कप ने नॉर्वे और मुझे दोनों को बदल दिया है। अब चुनौती इस प्रदर्शन को लगातार बनाए रखने की है। हमने दिखा दिया है कि नॉर्वे दुनिया की सबसे मजबूत फुटबॉल टीमों में शामिल हो सकता है। हालंद ने अपने पूर्व बोरूसिया डॉर्टमुंड साथी जूड बेलिंगहम की भी खुलकर तारीफ की।
उन्होंने कहा कि हमने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया था। मुझे बिल्कुल हैरानी नहीं है कि उसने आज दो गोल किए। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। वह मिडफील्डर होकर भी लगातार गोल करता है और किसी भी खिलाड़ी को ड्रिब्लिंग से पछाड़ सकता है।
ये भी पढ़ें : FIFA World Cup 2026 : विश्व की टॉप चार टीमों में वर्ल्ड विजेता की जंग

