Close Menu
    What's Hot

    शिक्षा विभाग के मुद्दों को सुलझाने के लिए शिक्षक यूनियनों के…

    July 15, 2026

    चलती-फिरती पावरहाउस है ये ट्रेन, हाइड्रोजन से दौड़ेगी भारत की सबसे खास रेल

    July 15, 2026

    हरियाणा के CM नायब सैनी का बड़ा बयान, हाइड्रोजन ट्रेन खोलेगी ग्रीन एनर्जी और विकास के नए द्वार

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      चलती-फिरती पावरहाउस है ये ट्रेन, हाइड्रोजन से दौड़ेगी भारत की सबसे खास रेल

      July 15, 2026

      62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मिली मंजूरी, मेक इन इंडिया को बढ़ावा

      July 15, 2026

      ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मिली मंजूरी, मेक इन इंडिया को बढ़ावा

      July 15, 2026

      रथ यात्रा 2026 पर मौसम का कहर! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पुरी में भारी बारिश की चेतावनी

      July 15, 2026

      अब नहीं लेना पड़ेगा ब्लैक वाला छोटा सिलेंडर, इंस्टमार्ट की नई सुविधा, तुरंत होगी डिलीवरी

      July 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»क्या भारत-पाकिस्तान के मुकाबलों के लिए बदला गया वर्ल्ड कप 2027 का फॉर्मेट? ICC के नए प्रारूप पर उठे सवाल | Sports
    खेल

    क्या भारत-पाकिस्तान के मुकाबलों के लिए बदला गया वर्ल्ड कप 2027 का फॉर्मेट? ICC के नए प्रारूप पर उठे सवाल | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर सवाल

    नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने साल 2027 में होने वाले पुरुष वनडे विश्व कप के लिए नए फॉर्मेट का बुधवार (15 जुलाई) को ऐलान किया. अब टूर्नामेंट में 12 की जगह 14 टीमें हिस्सा लेंगी. इसे ध्यान में रखते हुए ही इस नए फॉर्मेट को जारी किया गया है. इसके सामने आने के बाद कई सवाल भी खड़े हो गए हैं. क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि नया प्रारूप पहले के मुकाबले अधिक जटिल है. इससे भारत-पाकिस्तान के बीच ज्यादा मुकाबले कराने की संभावना बढ़ गई है.

    14 टीमों का दावा, लेकिन असल मुकाबला 12 टीमों का

    आईसीसी ने विश्व कप में टीमों की संख्या 10 से बढ़ाकर 14 करने की घोषणा की है. टूर्नामेंट के कट ऑफ तारीख तक आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप 11 पर रहने वाली टीमें सीधा क्वालीफाई करेंगी. जबकि टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले रैंकिंग में 12वें, 13वें और 14वें स्थान पर रहने वाली टीमों को ‘सुपर सीरीज’ में खेलने का मौका दिया जाएगा. यहां जिसे जीत मिलेगी वो एक टीम मुख्य टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के लिए जगह बनाएगी. उसको 12वीं टीम बनने का मौका मिलेगा.

    तीन स्टेज के बाद तय होंगे सेमीफाइनलिस्ट

    मुख्य चरण में 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा. दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन-तीन टीमें और सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान वाली एक टीम ‘सुपर 7’ में पहुंचेगी. इसके बाद सातों टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी. यहां से सेमीफाइनल खेलने वाली चार टीमों को तय किया जाएगा.

    The ICC has announced an exciting revamped format for the Men’s @cricketworldcup 2027 edition in South Africa, Zimbabwe and Namibia 🏆

    More details ➡️ https://t.co/VxWr3PFpIX pic.twitter.com/RU1VnCbE9B

    — ICC (@ICC) July 15, 2026

    भारत-पाकिस्तान के तीन मुकाबलों की संभावना

    ब्रिटिश मीडिया BBC की एक रिपोर्ट के अनुसार, नए फॉर्मेट से भारत और पाकिस्तान के बीच एक ही विश्व कप में तीन मुकाबले संभव हो सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यदि भारत और पाकिस्तान दूसरे चरण में एक ही ग्रुप में रखे जाते हैं, तो दोनों के बीच पहला मैच वहीं होगा. इसके बाद दोनों टीमें ‘सुपर 7’ में पहुंचती हैं तो दूसरा मुकाबला होगा. यदि दोनों सेमीफाइनल या फाइनल में आमने-सामने आते हैं, तो तीसरी बार भिड़ंत देखने को मिल सकती है.

    ICC WORLD CUP 2027
    आईसीसी ने जारी किया वनडे वर्ल्ड कप 2027 का नया फॉर्मेट

    ग्रुप चयन पर भी उठे सवाल

    रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि आईसीसी की ग्रुप चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी नहीं है. इसी वजह से भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखने की संभावना अधिक रहती है. आईसीसी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.

    ICC ने क्या कहा?

    आईसीसी का कहना है कि नए फॉर्मेट का उद्देश्य हर मुकाबले की अहमियत बढ़ाना और प्रतियोगिता को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना है. साथ ही उभरती हुई टीमों को भी विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर खेलने का बेहतर अवसर मिलेगा. नए फॉर्मेट को लेकर यह बहस तेज हो गई है कि क्या यह बदलाव केवल टूर्नामेंट को रोमांचक बनाने के लिए किया गया है या फिर भारत-पाकिस्तान जैसे हाई-वोल्टेज मुकाबलों की संख्या बढ़ाने की रणनीति भी इसका हिस्सा है.



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI का एजेंट हैंड ग्रेनेड और…
    Next Article सोना खरीदने वालों के लिए राहत, आज फिर गिरे दाम; जानें ताजा रेट
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिमाग घुमाने वाला आईसीसी 2027 वर्ल्ड कप का नया फॉर्मेट, 3 बार हो सकती है भारत और पाकिस्तान की टक्कर | Sports

      July 15, 2026

      रोहित शर्मा को खुली छूट, गौतम गंभीर ने दिया मैदान पर तबाही मचाने का लाइसेंस- सूत्र | Sports

      July 15, 2026

      Ind vs Eng 2nd ODI: शुभमन गिल OUT, ईशान किशन IN? दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI | Sports

      July 15, 2026

      Jasprit Bumrah Creates History: जसप्रीत बुमराह का नया कारनामा, इंग्लैंड में रचा इतिहास, बने पहले भारतीय क्रिकेटर …. | Sports

      July 15, 2026

      ICC Rankings: इंग्लैंड में धमाके के बाद शुभमन गिल को आईसीसी से मिला इनाम, नंबर-1 ODI बनना लगभग तय! | Sports

      July 15, 2026

      Axar Patel Record: अक्षर पटेल ने तोड़ा हार्दिक पंड्या और युवराज सिंह का रिकॉर्ड, 1983 के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के पहले… | Sports

      July 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      शिक्षा विभाग के मुद्दों को सुलझाने के लिए शिक्षक यूनियनों के…

      By श्वेता चौहानJuly 15, 2026

      Punjab News: राज्य भर में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की चिंताओं को दूर करने के…

      चलती-फिरती पावरहाउस है ये ट्रेन, हाइड्रोजन से दौड़ेगी भारत की सबसे खास रेल

      July 15, 2026

      हरियाणा के CM नायब सैनी का बड़ा बयान, हाइड्रोजन ट्रेन खोलेगी ग्रीन एनर्जी और विकास के नए द्वार

      July 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.