नई दिल्ली. जब लोग संभलकर और संयम भरी पारी खेला करते थे जब आक्रामक खेल क्या होता है इसका परिचय दुनिया से जिसने कराया था आज वो शख्स हमारे बीच नहीं रहा. वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गरफील्ड सोबर्स यानी गैरी का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. क्रिकेट इतिहास के महानतम ऑलराउंडरों में गिने जाने वाले सर गैरी सोबर्स ने अपने करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए. इन्हीं में से एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी फर्स्ट क्लास क्रिकेट के एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनने की.
यह ऐतिहासिक कारनामा गैरी सोबर्स ने इंग्लैंड में खेलते हुए उनकी ही सरजमीं पर उनके ही टूर्नामेंट के दौरान की थी. 31 अगस्त 1968 को इंग्लैंड में खेले गए काउंटी चैंपियनशिप मुकाबले के दौरान उन्होंने लगातार 6 छक्के मारे थे. नॉटिंघमशायर के खिलाफ खेलते हुए नॉटिंघमशायर के स्पिनर मैल्कम नैश को गैरी ने दिन में तारे दिखाए थे. उनके ओवर की छह की छह गेंद पर छक्का जड़ दिया. इससे पहले क्रिकेट की दुनिया में ऐसा कारनामा किसी ने नहीं किया था.

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की तरफ से उन्होंने कुल 93 टेस्ट मैच खेला और 57.78 की शानदार औसत से में 8,032 रन बनाए. इस दौरान गैरी सोबर्स के बल्ले से 26 टेस्ट शतक और 30 अर्धशतक देखने को मिले. पाकिस्तान के खिलाफ 1958 में उन्होंने नाबाद 365 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. यह विश्व रिकॉर्ड 36 साल तक कायम रहा.

क्रिकेट में उनके योगदान के लिए 1975 में नाइटहुड (Sir) की उपाधि से सम्मानित किए गए. सोबर्स की दमदार बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी ही नहीं बल्कि विरोधियों के लिए फील्डिंग भी मुसीबत थी. अपने इसी खेल की वजह से पूरी दुनिया वो किंग क्रिकेट के नाम से मशहूर थे. क्रिकेट के बाइबल माने जाने वाले Wisden ने उन्हें क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल किया था. दो दशक लंबे करियर के दौरान उन्हें कई बार Leading Cricketer of the Year चुना.

