Close Menu
    What's Hot

    सोना खरीदने से पहले देखें आज का नया रेट, चांदी ने भी चौंकाया

    July 19, 2026

    Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल के चंबा में दरका पहाड़, भूस्खलन से सड़क पूरी तरह बंद, दिल दहला देगा वीडियो | National

    July 19, 2026

    झज्जर में गोलियां मारकर हत्या, भतीजा गंभीर, टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी ठेकेदार था मृतक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल के चंबा में दरका पहाड़, भूस्खलन से सड़क पूरी तरह बंद, दिल दहला देगा वीडियो | National

      July 19, 2026

      Vaishno Devi Yatra Suspended: अमरनाथ के बाद वैष्णो देवी यात्रा भी रोकी गई, जानें क्या है वजह और कब होगी शुरू | National

      July 19, 2026

      9 साल बाद भी नहीं मिली दुल्हन, कोर्ट ने मैरिज ब्यूरो को ठहराया दोषी, रकम लौटाने के दिए आदेश

      July 19, 2026

      खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा 19 जुलाई से स्थगित

      July 18, 2026

      Supreme Court: सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल अश्लीलता नहीं: सुप्रीम कोर्ट

      July 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, July 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»Gurugram news| gurgaon property| एक बारिश में भले डूब जाए लेकिन प्रीमियम घरों के मामले टॉप पर ये शहर? RERA के आंकड़ों ने खोल दिया नाम
    हरियाणा

    Gurugram news| gurgaon property| एक बारिश में भले डूब जाए लेकिन प्रीमियम घरों के मामले टॉप पर ये शहर? RERA के आंकड़ों ने खोल दिया नाम

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 18, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gurgaon Property: अभी मॉनसून की बारिश हो रही है. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर शहरों का हाल-बेहाल है. इन शहरों में सड़कें तालाब बनी हुई हैं और लोगों को आने-जाने में भीषण परेशानियां हो रही हैं. इसके बावजूद प्रापॅटी के मामले में यही शहर लोगों की पसंद बने हुए हैं. मौसम की एक बारिश भी न झेल सकने वाला एनसीआर का शहर गुड़गांव अभी भी प्रीमियम और ब्रांडेड घरों के मामले में टॉप पर है. इसका खुलासा हाल ही में रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) के आंकड़ों से हुआ है.

    गुरुग्राम में जनवरी-जून 2026 में 51 प्रोजेक्ट्स और 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश हुआ है. इससे गुरुग्राम ने अपनी ‘ब्रांडेड रेजिडेंसी’ की छवि बरकरार रखी है.

    बता दें कि गुरुग्राम में रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) ने जनवरी से जून 2026 के दौरान 51 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है. शुरुआती छह महीनों में मंजूर किए गए इन 51 प्रोजेक्ट्स में लगभग 4 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश शामिल है.

    विशेष रूप से, मंजूरी प्राप्त 51 परियोजनाओं में से केवल 11 परियोजनाओं में ही लगभग 25,000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है. यह पिछले कुछ वर्षों में गुरुग्राम में रियल एस्टेट विकास के बढ़ते पैमाने और निवेशकों के मजबूत विश्वास को दर्शाता है.

    अथॉरिटी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मंजूरी प्राप्त 51 रियल एस्टेट परियोजनाओं में कुल 16,727 यूनिट्स शामिल हैं. इनमें 15,403 रेजिडेंशियल, 1,084 कमर्शियल और 240 इंडस्ट्रियल यूनिट्स हैं.

    गुरुग्राम का रियल एस्टेट बाजार लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और देश की टॉप रियल एस्टेट कंपनियों को आकर्षित कर रहा है. ये कंपनियां लगातार गुरुग्राम में हाई प्राइस वाले लग्जरी आवासीय प्रोजेक्ट्स लॉन्च कर रही हैं. यह रुझान गुरुग्राम की लंबी विकास क्षमता पर डेवलपर्स, निवेशकों और अन्य हितधारकों के मजबूत भरोसे को भी दिखा रहा है. साथ ही, निवेशकों और घर खरीदने वालों की ओर से बनी हुई लगातार मांग भी इस शहर की मजबूती को बयां कर रही है.

    अथॉरिटी ने अपने बयान में कहा कि मंजूरी प्रक्रिया में तेजी, मजबूत नियामकीय निगरानी और बेहतर कंप्लायंस व्यवस्था ने गुरुग्राम में घरेलू और संस्थागत, दोनों तरह के निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. यही कारण है कि दोनों वर्ग के निवेशक गुरुग्राम के रियल एस्टेट बाजार में बढ़-चढ़कर निवेश कर रहे हैं.


    Haryana News हरियाणा में 6 अगस्त से हड़ताल की चेतावनी नगर पा 86423

    कैलेंडर वर्ष 2025 में गुरुग्राम RERA के तहत मंजूरी प्राप्त 131 रियल एस्टेट परियोजनाओं में करीब 87,000 करोड़ रुपये का निवेश दर्ज किया गया था, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड था. इसलिए शहर में पानी भरने, जाम लगने को लेकर कोई जो चाहे कह ले, गुरुग्राम अभी भी लोगों की टॉप चॉइस है.

    गुरुग्राम RERA ने रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण संस्थागत सुधार लागू किए हैं. इनमें परियोजना पंजीकरण के समय बिल्डरों द्वारा दी गई जानकारी की कड़ी जांच, विषय विशेषज्ञों से प्रोजेक्ट साइट का अनिवार्य निरीक्षण, हर तिमाही प्रोजेक्ट प्रगति रिपोर्ट (QPR) जमा करना और परियोजना पंजीकरण से पहले सार्वजनिक नोटिस जारी कर लोगों से सुझाव व आपत्तियां आमंत्रित करना अनिवार्य किया गया है.

    अथॉरिटी ने विवादों के समाधान की प्रक्रिया को तेज और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए लंबित पड़ी शिकायतों की संख्या में भी कमी की है. इससे घर खरीदारों को समय पर राहत मिलने के साथ शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया भी अधिक सुव्यवस्थित हुई है.

    रियल एस्टेट एक्सपर्ट का क्या कहना है-

    व्हाइटलैंड कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर (स्ट्रैटेजी) सुदीप भट्ट का कहना है कि साल 2026 की पहली छमाही में गुरुग्राम RERA द्वारा 51 परियोजनाओं को मंजूरी दिया जाना और 4 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश नई परियोजनाओं में आना इस बात का संकेत है कि गुरुग्राम भारत के सबसे गतिशील रियल एस्टेट बाजारों में अपनी स्थिति और मजबूत कर रहा है और प्रीमियम रियल एस्टेट विकास के लिए वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है. पारदर्शी और पूर्वानुमान योग्य नियामकीय ढांचा इसके सतत विकास की आधारशिला है.

    वहीं रूट्स डेवलपर्स के डायरेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा, “RERA द्वारा पारदर्शिता, समयबद्ध मंजूरी और नियमों के प्रभावी अनुपालन पर दिया जा रहा जोर रियल एस्टेट विकास के लिए एक सकारात्मक और भरोसेमंद माहौल तैयार कर रहा है. इस तरह के कदम न केवल घर खरीदारों का विश्वास मजबूत करते हैं, बल्कि प्रतिष्ठित डेवलपर्स को भी बेहतर योजना और गुणवत्ता वाले प्रोजेक्ट्स बाजार में लाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. इससे गुरुग्राम के रियल एस्टेट क्षेत्र के अगले चरण के विकास को नई गति मिलेगी.”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRIL का मुनाफा 22% घटा, रेवेन्यू 25% बढ़कर 3.11 लाख करोड़ पहुंचा, टेलीकॉम बिजनेस टॉप पर
    Next Article खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा 19 जुलाई से स्थगित
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    झज्जर में गोलियां मारकर हत्या, भतीजा गंभीर, टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी ठेकेदार था मृतक

    July 19, 2026

    10वीं से देखा सपना, 12वीं में कर दिखाया कमाल… फरीदाबाद के पांशुल बंसल ने हासिल की NEET AIR-2 रैंक

    July 19, 2026

    हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों का होगा आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास, सीएम सैनी ने किया ऐलान

    July 19, 2026

    ‘यह केवल अंबाला की मंडी का मामला नहीं’, व्यापारियों ने राजेश ठकराल को सुनाई व्यथा, कहा- कोई कुछ कर नहीं रहा

    July 18, 2026

    हरियाणा में 3 माह में दूसरी बार बढ़ाया टोल, दिल्ली से मनाली तक सफर के दौरान जेब और होगी ढीली, नए रेट क्या हैं?

    July 18, 2026

    जींद में मां की बरसी के दिन युवक की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े 6 राउंड फायरिंग, आरोपी फरार

    July 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    सोना खरीदने से पहले देखें आज का नया रेट, चांदी ने भी चौंकाया

    By परवेश चौहानJuly 19, 2026

    gold silver rate today 19 july 2026 Gold Silver Price Today 19 July 2026: 19…

    Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल के चंबा में दरका पहाड़, भूस्खलन से सड़क पूरी तरह बंद, दिल दहला देगा वीडियो | National

    July 19, 2026

    झज्जर में गोलियां मारकर हत्या, भतीजा गंभीर, टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी ठेकेदार था मृतक

    July 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.