Stock Market closing 21 july : वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ने की वजह से कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 238 अंकों की गिरावट के साथ 77,470 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 अंकों की गिरावट के साथ 24,187 पर बंद हुआ। बीएसई पर 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 9 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 77,753 का ऊपरी स्तर, जबकि 77,337.33 का निचला स्तर छुआ।
इन शेयरों में रही तेजी
बीएसई पर इंडिगो के शेयर में सबसे ज्यादा 1.57% की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा, अल्ट्रासेमको, HCLTECH, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, कोटक बैंक, मारुति, BEL, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, सन फार्मा, अडाणी पोर्ट्स, एलटी, हिंदुस्तान लीवर, ICICI बैंक, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट के शेयर में तेजी दर्ज की गई।
इन शेयरों में रही गिरावट
HDFC बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 2.08% की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलाव, इटरनल, ITC, पावरग्रिड, इन्फोसिस, TCS, SBIN, रिलायंस के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.09% की गिरावट देखी गई, वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.30% की तेजी देखी गई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.53% और नफ्टी ऑटो में 0.93% की तेजी दर्ज की गई।
मिडकैप का प्रदर्शन संतोषजनक
मार्केट के विशेषज्ञों का कहना है कि भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद, मजबूत कॉरपोरेट आय की उम्मीद और मांग-आधारित कारोबारी अपडेट के समर्थन से मिडकैप शेयर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, लार्जकैप शेयरों की तुलना में इस सेगमेंट के ऊंचे वैल्यूएशन के चलते निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए।

