Close Menu
    What's Hot

    IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में होगा बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी को मौका! टीम इंडिया का स्टार बाहर | Sports

    October 23, 2026

    हरियाणा के अस्पतालों से ब्लड बैंकों तक अपग्रेड होंगी सुविधाएं, आधुनिक उपकरणों की खरीद मंजूर

    October 23, 2026

    STCL सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग का भव्य आगाज, 11 शहरों के 15 हजार खिलाड़ियों में से चुनी गईं 128 प्रतिभाएं | Cricket

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IndiGo Flight Update: इंडिगो ने सऊदी अरब की उड़ानें फिर रद्द कीं, रियाद की फ्लाइट 31 अक्टूबर तक बंद | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: कहीं गर्मी तो कहीं ठंड का असर, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब से लेकर हिमाचल तक बदलेगा मौसम | National

      October 22, 2026

      France Unrest: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को दी सलाह | World

      October 22, 2026

      अमित शाह की हुंकार, कहा- बहानेबाजी की राजनीति से पंजाब में नहीं बचेगी ‘आप’ सरकार, बनेगी NDA की सरकार

      October 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, October 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National
    Breaking News

    Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 22, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Himachal Pradesh cloudburst, Himachal cloudburst latest news, Kangra Kinnaur heavy rain update, Himachal monsoon landslide alert, 18 houses damaged in Kangra cloudburst, IMD heavy rainfall warning Himachal, Himachal roads blocked due to rain, हिमाचल में बारिश का अपडेट, कांगड़ा में बादल फटा, किन्नौर में बादल फटने की घटना, हिमाचल में IMD का रेड अलर्ट
    हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और किन्नौर में बादल फटने से भारी तबाही हुई है।

    Himachal Pradesh Cloudburst Update: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच मंगलवार को कांगड़ा और किन्नौर में दो अलग-अलग जगहों पर बादल फटने से भारी तबाही मच गई। कांगड़ा के बोह घाटी क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 18 मकान मलबे में दब गए, जबकि कई गोशालाएं और एक सरकारी स्कूल भी क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरी तरफ किन्नौर में बादल फटने के बाद आई बाढ़ से सीमा सड़क संगठन (BRO) के आवासीय परिसर में पानी और मलबा घुस गया। लगातार बारिश के चलते पूरे प्रदेश में 150 सड़कें बंद हैं और बिजली के अलावा पेयजल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। कई जगहों पर पीने के पानी की किल्लत भी हो रही है।

    कांगड़ा में बादल फटने से 4 गांवों में तबाही

    मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल की बोह घाटी में अचानक बादल फट गया। इसके बाद आई तेज बाढ़ और भारी मलबे ने रूलेहड़, बंगार, गढ़गूंन और स्पैड़ा गांवों में भारी नुकसान पहुंचाया। प्रशासन के अनुसार अब तक 13 पक्के और 5 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसके अलावा 9 गोशालाएं और एक प्राथमिक विद्यालय भी मलबे की चपेट में आ गए। राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन तीन महिलाएं घायल हुई हैं। वहीं दो भैंस, चार गाय, एक बैल, एक भेड़ समेत कई मवेशी भी मारे गए।

    लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

    घटना की सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया तथा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित निकालकर पास के एक स्कूल में ठहराया गया। प्रशासन लगातार नुकसान का आकलन कर रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे नालों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा जोखिम वाले मकानों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

    किन्नौर में फटा बादल, BRO परिसर में घुसा मलबा

    किन्नौर जिले के शलखर क्षेत्र के गोथांग नाले में सोमवार शाम बादल फटने से बाढ़ आ गई। तेज बहाव के साथ आया पानी और मलबा सीमा सड़क संगठन (BRO) के आवासीय परिसर तक पहुंच गया। इस दौरान BRO के दो बैरक और एक स्टोर मलबे से भर गए। किन्नौर-काजा राष्ट्रीय राजमार्ग भी कई घंटों तक बंद रहा। हालांकि BRO ने मशीनों की मदद से करीब 20 घंटे बाद सड़क को दोबारा यातायात के लिए खोल दिया।

    150 सड़कें बंद, बिजली-पानी की सप्लाई प्रभावित

    लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण मंगलवार शाम तक हिमाचल प्रदेश में 150 सड़कें बंद रहीं। इसके अलावा 291 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए और 91 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुईं। मंडी, कुल्लू, चंबा और अन्य जिलों में लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति भी बाधित है। चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर भूस्खलन के कारण करीब छह घंटे तक ट्रैफिक ठप रहा। इसी दौरान 25 यात्रियों से भरी एक निजी बस मलबे में फंस गई, जिसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मंडी जिले में लगातार बारिश के कारण 36 सड़कें बंद हैं और 170 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। कुल्लू जिले में भी 20 सड़कें और 50 ट्रांसफार्मर बंद होने से जनजीवन प्रभावित है।

    सराज क्षेत्र में संपर्क सड़कें बंद, किसानों की बढ़ी चिंता

    मंडी जिले के सराज क्षेत्र में मंडी-जंजैहली मुख्य सड़क समेत 15 संपर्क मार्ग भूस्खलन के कारण बंद हो गए हैं। कई सड़कें पिछले कई दिनों से पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी हैं। आने वाले दिनों में सेब सीजन शुरू होने वाला है, जबकि निचले क्षेत्रों में टमाटर की फसल मंडियों तक पहुंचाई जा रही है। ऐसे में किसानों और बागवानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने की चिंता सताने लगी है। स्थानीय लोगों ने सरकार से जल्द सड़कें खोलने की मांग की है।

    खराब मौसम से फ्लाइट सर्विसेज भी हुईं प्रभावित

    खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। दिल्ली से कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट आने वाली तीन उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि एक उड़ान देरी से पहुंची। IMD के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा और सिरमौर के कुछ हिस्सों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मंडी और कुल्लू में ऑरेंज अलर्ट लागू है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। राज्य प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार
    Next Article IMD Weather Update Today: हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बारिश का दौर जारी, 3 राज्यों में अलर्ट, जानें आज का मौसम | National
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      IndiGo Flight Update: इंडिगो ने सऊदी अरब की उड़ानें फिर रद्द कीं, रियाद की फ्लाइट 31 अक्टूबर तक बंद | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: कहीं गर्मी तो कहीं ठंड का असर, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब से लेकर हिमाचल तक बदलेगा मौसम | National

      October 22, 2026

      France Unrest: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को दी सलाह | World

      October 22, 2026

      अमित शाह की हुंकार, कहा- बहानेबाजी की राजनीति से पंजाब में नहीं बचेगी ‘आप’ सरकार, बनेगी NDA की सरकार

      October 22, 2026

      West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मालदा में BJP समर्थक की गोली मारकर हत्या, दो गुटों में झड़प, 6 लोग घायल | National

      October 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में होगा बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी को मौका! टीम इंडिया का स्टार बाहर | Sports

      By परवेश चौहानOctober 23, 2026

      प्लेइंग XI में होगा बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी को मौका! नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ…

      हरियाणा के अस्पतालों से ब्लड बैंकों तक अपग्रेड होंगी सुविधाएं, आधुनिक उपकरणों की खरीद मंजूर

      October 23, 2026

      STCL सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग का भव्य आगाज, 11 शहरों के 15 हजार खिलाड़ियों में से चुनी गईं 128 प्रतिभाएं | Cricket

      October 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.