Delhi Metro Advisory: अगर आज आपका सफर दिल्ली मेट्रो से होने वाला है, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी के जारी प्रदर्शन और संसद के मानसून सत्र के चलते मेट्रो के कई स्टेशंस को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DMRC ने 23 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से 16 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है। कुछ प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों के लिए लाइन बदलने की सुविधा जारी रहेगी। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने संसद के आसपास ट्रैफिक को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।
क्यों बंद किए गए हैं मेट्रो स्टेशन?
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से CJP के नेतृत्व में छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शन का केंद्र जंतर-मंतर और संसद के आसपास का इलाका बना हुआ है। दूसरी ओर संसद का मानसून सत्र भी जारी है। ऐसे में DMRC ने एहतियात के तौर पर 23 जुलाई सुबह 7:30 बजे से कई मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट रोक दी है। डीएमआरसी ने इस बारे में सोशल साइट X पर भी पोस्ट किया है। इसमें लिखा है कि अगले आदेश तक 16 मेट्रो स्टेशंस बंद रहेंगे।
Service Update
Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3. Patel Chowk
4. Ramakrishna…— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 23, 2026
ये 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
DMRC के अनुसार 23 जुलाई यानी आज सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक इन स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी।
लोक कल्याण मार्ग
राजीव चौक
पटेल चौक
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
बाराखंभा रोड
सुप्रीम कोर्ट
सेवा तीर्थ
जनपथ
मंडी हाउस
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
आईटीओ
दिल्ली गेट
इंद्रप्रस्थ
खान मार्केट
जोर बाग
शिवाजी स्टेडियम
इंटरचेंज की सुविधा रहेगी जारी
DMRC ने साफ किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्री इन स्टेशनों पर ट्रेन बदल सकेंगे, लेकिन यहां से बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। फिलहाल इन स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। अगले आदेश के बाद ही इन स्टेशनों पर सामान्य एंट्री और एग्जिट शुरू की जाएगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले DMRC के आधिकारिक अपडेट जरूर देखें।

