Close Menu
    What's Hot

    Nagpur Chlorine Gas Leak: नागपुर के वॉटर प्लांट में गैस लीक, 52 अस्पताल में भर्ती, इलाके में एंट्री पर रोक | National

    August 25, 2026

    गुरमीत राम रहीम 17वीं बार आएगा जेल से बाहर, अबकी मिली 21 दिन की परोल

    August 25, 2026

    ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में चूहे का आतंक, रिटायर्ड अधिकारी की नाक कुतरी

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Nagpur Chlorine Gas Leak: नागपुर के वॉटर प्लांट में गैस लीक, 52 अस्पताल में भर्ती, इलाके में एंट्री पर रोक | National

      August 25, 2026

      ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में चूहे का आतंक, रिटायर्ड अधिकारी की नाक कुतरी

      August 24, 2026

      रक्षा बंधन से लेकर ईद और जन्माष्टमी तक, देखें, अगस्त-सितंबर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

      August 24, 2026

      कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- शादी बराबरी का रिश्ता, सास-ससुर की देखभाल के लिए पत्नी को मजबूर नहीं किया जा सकता

      August 24, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी

      August 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, August 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»राहुल-प्रियंका सहित सभी विपक्षी सांसद गांधी स्मृति पहुंचे, सलमान की सोनम से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील
    Breaking News

    राहुल-प्रियंका सहित सभी विपक्षी सांसद गांधी स्मृति पहुंचे, सलमान की सोनम से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    NEET Paper Leak Controversy: राहुल बोले- पेपरलीक के चलते जिन छात्रों को खो दिया है, हम उन्हें याद कर रहे हैं।
    NEET Paper Leak Controversy: राहुल बोले- पेपरलीक के चलते जिन छात्रों को खो दिया है, हम उन्हें याद कर रहे हैं।

    राहुल बोले- देश के शिक्षा तंत्र को बर्बाद करने और युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री खुद जिम्मेदार
    NEET Paper Leak Controversy, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: राहुल-प्रियंका गांधी समेत सभी विपक्षी सांसद गांधी स्मृति पहुंच गए हैं। राहुल के साथ शिवसेना (यूबीटी) के अरविंद सावंत, एनसीपी (शरद पवार) की सुप्रिया सुले, टीएमसी की महुआ मोइत्रा और सौगत राय, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ मांझी, आरजेडी की मीसा भारती और संजय यादव, सीपीएम के जॉन ब्रिटास, सीपीआई केपी संतोष कुमार, समाजवादी पार्टी के रामजी लाल सुमन और आईयूएमएल के ईटी मोहम्मद बशीर भी बस में सवार होकर गांधी स्मृति पहुंचे। यहां पर राहुल के साथ विपक्षी सांसदों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर विरोध किया। इससे पहले राहुल और विपक्षी नेताओं के गांधी स्मृति पहुंचने से पहले ही वहां पुलिस तैनात कर दी गई थी।

    पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की

    इससे पहले गुरुवार शाम राहुल के घर पर बैठक हुई। इसके बाद सभी प्रियंका गांधी समेत कांग्रेसी और विपक्षी सांसद बस से 30 जनवरी मार्ग जाने के लिए रवाना हुए। पुलिस ने पहले से ही बसें और बैरिकेड लगा रखे थे। उनका रास्ता रोक दिया गया। हालांकि करीब 10 मिनट बाद रास्ता खोल दिया गया और उन्हें जाने दिया।

    सरकार सीजेपीसे बातचीत के लिए तैयार, 4 बार न्यौता भेजा

    वहीं, सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के साथ किसी भी समय बातचीत के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 24 घंटे में सीजेपी को जेपी नड्डा के घर या आॅफिस पर बातचीत के लिए 4 बार आॅफर भेजा जा चुका है।

    सीजेपी ने कहा, जंतर-मंतर आए या फिर किसी न्यूट्रल जगह पर हो बातचीत, कल देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया

    हालांकि, सीजेपी ने कहा है कि सरकार को बात करनी है तो जंतर-मंतर आए या फिर किसी न्यूट्रल जगह पर चर्चा करे। हम किसी के घर या आॅफिस नहीं जाएंगे। इधर, कॉकरोच जनता पार्टी ने अब 24 जुलाई को देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है।

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही सीजेपी

    20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के नेतृत्व में छात्रों का प्रदर्शन 20 जून से जारी है। प्रदर्शनकारी नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

    सलमान ने कहा- बस हो गया भाई, इसे और आगे न बढ़ाएं, इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखें

    एक्टर सलमान खान ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है। उन्होंने विरोध कर रहे छात्रों से भी घर लौटने का आग्रह किया। कहा कि प्रधानमंत्री ने पेपर लीक मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है। खान ने एक पोस्ट में कहा, सोनम, बस हो गया भाई।

    इसे और आगे न बढ़ाएं। अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखें – हालांकि मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत पड़ेगी। और कुछ खा लें। अगर आप चाहें, तो मैं आपके लिए घर से खाना भेज दूंगा।

    भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज सही नहीं

    बीजेपी मार्गदर्शक मंडल के सदस्य मुरली मनोहर जोशी ने गुरुवार को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवा छात्र कई दिनों से नई दिल्ली की सड़कों पर जुटे हैं। उनकी चिंताएं सही हैं। उन्होंने कहा, इस पूरे मामले को केवल कानून-व्यवस्था की समस्या मानकर बलपूर्वक नहीं निपटा जाना चाहिए।

    जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बैन

    दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की वजह से इंटरनेट बैन कर दिया है। मंत्रालय के मुताबिक, जंतर-मंतर के 1.5 किमी के दायरे में शाम 4 बजे से आधी रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी।

    ये भी पढ़ें: अन्ना हजारे ने अहिल्यानगर में किया मौन आंदोलन, दिल्ली में चल रहे छात्रों के प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंद कुएं, टैंक और सीवर में उतरने से बचें, डॉ. अरविंद शर्मा ने जारी की सुरक्षा चेतावनी
    Next Article मध्यपूर्व में हमलों से सहमा बाजार, लगातार चौथे दिन गिरावट पर खुला, Iternal के शेयर झूमे
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Nagpur Chlorine Gas Leak: नागपुर के वॉटर प्लांट में गैस लीक, 52 अस्पताल में भर्ती, इलाके में एंट्री पर रोक | National

      August 25, 2026

      ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में चूहे का आतंक, रिटायर्ड अधिकारी की नाक कुतरी

      August 24, 2026

      रक्षा बंधन से लेकर ईद और जन्माष्टमी तक, देखें, अगस्त-सितंबर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

      August 24, 2026

      कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- शादी बराबरी का रिश्ता, सास-ससुर की देखभाल के लिए पत्नी को मजबूर नहीं किया जा सकता

      August 24, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी

      August 24, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, 15 फ्लाइट्स डायवर्ट

      August 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Nagpur Chlorine Gas Leak: नागपुर के वॉटर प्लांट में गैस लीक, 52 अस्पताल में भर्ती, इलाके में एंट्री पर रोक | National

      By अंकित कुमारAugust 25, 2026

      नागपुर में एक वॉटर प्लांट में गैस लीक होने से आसपास के कई लोगों को…

      गुरमीत राम रहीम 17वीं बार आएगा जेल से बाहर, अबकी मिली 21 दिन की परोल

      August 25, 2026

      ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में चूहे का आतंक, रिटायर्ड अधिकारी की नाक कुतरी

      August 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.