यूरोपीय संघ (EU) द्वारा अमेरिकी टेक कंपनियों पर लगाए गए भारी-भरकम एंटीट्रस्ट फाइन से अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप काफी गुस्से में हैं। उन्होंने शुक्रवार को EU के खिलाफ जांच शुरू करने और उस पर टैरिफ लगाने की धमकी दी। ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका यूरोप के लिए कोई ‘गुल्लक’ नहीं हैं और न ही हम ऐसा होने देंगे!
‘भेदभावपूर्ण है EU का कदम’
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने दावा किया कि यूरोपीय संघ ने Google, Apple, Meta और Amazon जैसी दिग्गज कंपनियों पर बार-बार जुर्माना लगाया है। उन्होंने इस कदम को भेदभावपूर्ण करार दिया और चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी सरकार इसका जवाब देगी। ट्रंप ने लिखा,”अमेरिका यूरोप के लिए कोई ‘गुल्लक’ नहीं हैं और न ही हम ऐसा होने देंगे!
‘जल्द शुरू करेंगे जांच’
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यूरोपीय संघ द्वारा Google पर 1 अरब डॉलर से ज्यादा का जुर्माना लगाने के बाद अब 18 अरब डॉलर से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पर 15 अरब डॉलर, Meta पर 3 अरब डॉलर और Amazon पर 2.5 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। इन जुर्मानों को ‘अवैध और पूरी तरह भेदभावपूर्ण’ बताते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ‘तत्काल सेक्शन 301 के तहत इन्वेस्टिगेशन शुरू करेगा’। उन्होंने यूरोप की कार्रवाई को अमेरिकी कंपनियों और टैक्सपेयर्स पर “डाका” करार दिया।
सेक्शन 301 लगाने की धमकी दी
अमेरिकी व्यापार अधिनियम का सेक्शन 301 सरकार को गलत और भेदभावपूर्ण फॉरेन ट्रेड प्रैक्टिस की जांच करने और इसका जवाब देने की मंजूरी देता है।
‘EU को बड़ी कीमत चुकानी होगी’
ट्रंप ने कहा कि अपनी कार्रवाई के लिए यूरोपीय संघ को बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिकी कंपनियों पर लगाया गया जुर्माने को EU को’पूरी तरह से वापस’ लेना होगा। उन्होंने इस बात का भी संकेत दिया कि उनकी सरकार यूरोपीय यूनियन पर “बहुत जल्द” “भारी-भरकम टैरिफ” लगा सकती है।
‘बर्दाश्त नहीं करेंगे भेदभाव’
उन्होंने कहा, “यूरोपीय संघ बार-बार और हमेशा की तरह ग्रेट अमेरिकन कंपनियों पर सीधा निशाना साध रहा है!” ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार में कथित अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ कथित भेदभावपूर्ण रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

