Stock market closing 29 October 2026: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और IT, बैंकिंग शेयरों में तेजी का असर गुरुवार को स्टॉक मार्केट पर देखने को मिला। कारोबारी सत्र के चौथे दिन स्टॉक मार्केट बंपर तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 905.01 अंकों की बड़ी तेजी के साथ 74,151.04 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 237.90 अंक उछलकर 22,936.75 पर बंद हुआ।
बीएसई पर 26 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि बाकी चार कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 74,166.16 का ऊपरी स्तर, जबकि 73,181.90 का निचला स्तर छुआ।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर HCLTECH, इन्फोसिस, TCS, हिंदुस्तान लीवर, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, ITC, NTPC, एलएंडटी, रिलायंस, ICICI बैंक, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, इंडिगो, BEL, इटरनल और कोटक बैंक के शेयर में तेजी दर्ज की गई। अडाणी पोर्ट्स के शेयर में सबसे ज्यादा 5.17% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
HDFC बैंक, टेक महिंद्रा, मारुति और ट्रेंट के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। ट्रेंट के शेयर में सबसे ज्यादा 1.44% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 1.08%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.99% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.95% की तेजी दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत
ब्रेंट क्रूड गुरुवार को शाम 5.24 बजे 0.96% फिसलकर प्रति बैरल 114.2 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

