Close Menu
    What's Hot

    Share Market: मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, शेयर मार्केट में गिरावट, रुपया 95 के पार | business

    September 9, 2026

    Delhi Traffic News: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स समिट, 35 से ज्यादा सड़कों पर होगा असर, जानें ऑप्शनल रूट | Delhi

    September 9, 2026

    हरियाणाः सोनीपत में जिगरी दोस्त बने जान के दुश्मन, 18 हजार रुपये की चोरी और 10 रुपये से चाकू से युवक का कत्ल

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi Traffic News: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स समिट, 35 से ज्यादा सड़कों पर होगा असर, जानें ऑप्शनल रूट | Delhi

      September 9, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी ! हरियाणा-पंजाब में मौसम शांत, हिमाचल और उत्तराखंड में होगी बारिश | National

      September 9, 2026

      Satya Niketan Accident: सत्य निकेतन में हादसे के बाद CM रेखा का आदेश, बगल वाली इमारत होगी ध्वस्त, खाली कराए जा रहे आस-पास के PG | National

      September 8, 2026

      PM Modi Gujarat Visit: वडोदरा में PM मोदी ने दी ₹35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, कांग्रेस पर भी खूब बरसे | National

      September 8, 2026

      लोअर बर्थ के नीचे बैग रखने पर किसका हक? जानें क्या है रेलवे के नियम?

      September 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में गुरु रविदास जयंती पर BJP का मेगा प्लान, वाराणसी से लाई जाएगी पवित्र मिट्टी, गांव-गांव पहुंचेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’
    हरियाणा

    हरियाणा में गुरु रविदास जयंती पर BJP का मेगा प्लान, वाराणसी से लाई जाएगी पवित्र मिट्टी, गांव-गांव पहुंचेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    गुरुग्राम: संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती को ऐतिहासिक और भव्य तरीके से मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला किया है. गुरुग्राम स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय गुरुकमल में शुक्रवार को हुई प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की. इस दौरान कार्यकर्ताओं को 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक चलने वाले ‘गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान’ की जानकारी दी गई.

    बैठक में तय किया गया कि गुरु रविदास की जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से पवित्र मिट्टी कलशों में भरकर हरियाणा लाई जाएगी. इसके लिए एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता के नेतृत्व में 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. यह समिति 26 जुलाई को वाराणसी जाएगी और विधि-विधान के साथ पवित्र मिट्टी लेकर हरियाणा लौटेगी.

    गुरुग्राम से शुरू होगा कलश वितरण
    वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी सबसे पहले गुरुग्राम स्थित माता शीतला मंदिर लाई जाएगी. हरियाणा में प्रवेश पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और अन्य वरिष्ठ नेता कलश का स्वागत करेंगे. इसके बाद भाजपा के 27 संगठनात्मक जिलों के प्रतिनिधि अपने-अपने जिलों के लिए पवित्र मिट्टी से भरे कलश लेकर जाएंगे.

    पार्टी ने इस पूरी प्रक्रिया को भव्य स्वरूप देने की योजना बनाई है. वाराणसी से आने वाले कलश को रथ में रखकर यात्रा निकाली जाएगी. इसी तरह जिला स्तर तक भी रथ यात्राएं आयोजित होंगी. जिलों से मंडलों और फिर गांवों तक कलश पहुंचाए जाएंगे. मंडल स्तर के कार्यकर्ता गांव-गांव, बस्ती-बस्ती और घर-घर तक यह पवित्र मिट्टी पहुंचाएंगे.

    समरसता और सामाजिक न्याय का संदेश
    प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य गुरु रविदास के समरसता, समानता और सामाजिक न्याय के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को उत्सव की तरह मनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की.

    उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी कार्यकर्ता संत-महात्माओं और गुरुओं का आशीर्वाद लेंगे. रविदास मंदिरों सहित अन्य मंदिरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा और लोगों को गुरु रविदास जयंती से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी.

    ऐतिहासिक होगा 650वां प्रकाश पर्व: नायब सैनी
    कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरु रविदास की 650वीं जयंती केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का महाअभियान होगी. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की भागीदारी से इसे देशभर में एक मिसाल बनाया जाएगा.


    1784965607 aryan seth

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संत गुरु रविदास महान समाज सुधारक, मानवता के पुजारी और सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे, जिनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं. उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में करीब 124 करोड़ रुपये की लागत से गुरु रविदास धाम बनाया जा रहा है, जहां उनकी भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी.

    नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार महापुरुषों के सम्मान और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार गुरु रविदास के समरस समाज के विचार को व्यवहार में उतारने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में हरियाणा में करीब 1.60 लाख परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं.

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान
    भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने अभियान का पूरा कार्यक्रम साझा किया. उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ होगा. इसके बाद संत सम्मेलन, समरसता संगोष्ठियां, दीप प्रज्ज्वलन, गुरु वाणी पाठ, भजन संध्या और कलश पूजन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

    29 जुलाई से 6 अगस्त तक प्रदेश स्तर पर कलश वितरण होगा. 29 जुलाई से 31 अगस्त तक संत संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें संतों, महंतों और डेरा प्रमुखों से मुलाकात की जाएगी. 7 से 14 अगस्त तक जिला स्तर पर कलश वंदन कार्यक्रम होंगे, जबकि 17 अगस्त से 10 सितंबर तक स्थानीय मंदिरों में सामूहिक आरती, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और भंडारे आयोजित किए जाएंगे.

    इसके अलावा 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ‘गुरु रविदास समरसता यात्राएं’ निकाली जाएंगी. यह यात्रा पंजाब के डेरा सचखंड बल्लां से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से होते हुए वाराणसी पहुंचेगी.

    तरुण चुघ ने बताया कि 26 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक देशभर के छात्रावासों में समरसता संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. इनमें विद्यार्थियों को गुरु रविदास के जीवन, विचार और सामाजिक समरसता के संदेश से परिचित कराया जाएगा. कार्यशाला के अंत में गुरुग्राम जिला भाजपा अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सभी नेताओं का स्वागत किया.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों
    Next Article RSS Chief: नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें: मोहन भागवत
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणाः सोनीपत में जिगरी दोस्त बने जान के दुश्मन, 18 हजार रुपये की चोरी और 10 रुपये से चाकू से युवक का कत्ल

    September 9, 2026

    हरियाणा में आलू किसानों को सरकार की सौगात, गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ेगी पैदावार और आय

    September 9, 2026

    पालक की खेती करने वाले किसान बारिश में न करें ये गलती, वरना खेत में खड़ी फसल हो सकती है खराब, जानिए टिप्स

    September 9, 2026

    हरियाणा के कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर फिर हादसा, 2 लोगों की मौत, 24 से अधिक श्रद्धालु घायल, गोगामाड़ी से लौट रहे थे

    September 8, 2026

    हरियाणा के हांसी में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जीजा ने सालों पर की फायरिंग, मचा बवाल

    September 8, 2026

    हरियाणा में हड़ताली 357 सफाई कर्मचारी काम पर लौटे, हर महीने 2000 रुपये जोखिम भत्ता देने की अधिसूचना जारी

    September 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Share Market: मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, शेयर मार्केट में गिरावट, रुपया 95 के पार | business

    By परवेश चौहानSeptember 9, 2026

    यूएस ईरान में बढ़े तनाव के कारण शेयर मार्केट में बुधवार को गिरावट देखने को…

    Delhi Traffic News: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स समिट, 35 से ज्यादा सड़कों पर होगा असर, जानें ऑप्शनल रूट | Delhi

    September 9, 2026

    हरियाणाः सोनीपत में जिगरी दोस्त बने जान के दुश्मन, 18 हजार रुपये की चोरी और 10 रुपये से चाकू से युवक का कत्ल

    September 9, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.