पानीपतः अक्सर अस्पतालों में लापरवाही का मामला सामने आता रहता है. कभी गलत इलाज तो कभी गलत ऑपरेशन की वजह से मरीजों की जान चली जाती है. ऐसा ही कुछ मामला हरियाणा के पानीपत से सामने आया है. जहां इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला की लापरवाही के चलते जान चली गई.
पानीपत के जीटी रोड स्थित पार्क अस्पताल में सड़क हादसे में पैर की हड्डी टूटने के बाद महिला को भर्ती किया गया. जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि पैर का इलाज करने की बजाय डॉक्टरों ने बिना उनकी अनुमति और कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर कर महिला के दिल में छल्ला (स्टेंट) डाल दिया. जिसके बाद उसकी जान चली गई.
हैरत की बात यह है कि पैर की हड्डी टूटी थी और दिल का ऑपरेशन कर दिया गया. परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन पर मिलीभगत, लापरवाही और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना सेक्टर-29 में लिखित शिकायत दी है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर अस्पताल के डॉक्टरों पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
