नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में अपना आतिशी बल्लेबाजी से तबाही मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ा कारनामा अंजाम दिया है. उन्होंने इंग्लैंड में डेब्यू सीरीज में रन ना बनाने के बाद जिम्बाब्वे में जोरदार वापसी की. पहले मुकाबले में फिफ्टी ठोकी और दूसरे मैच में नाकाम रहे. सीरीज को शानदार रिकॉर्ड तोड़ अर्धशतक जमाकर खत्म किया. भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार 81 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। 15 साल के बल्लेबाज ने 49 गेंद में 81 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे मैच में अपने करियर का दूसरा अर्धशतक जमाने के साथ ही रिकॉर्ड बना डाला. इस पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी 16 साल की उम्र से पहले इंटरनेशनल पुरुष क्रिकेट में 2 अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने नेपाल के कुशल मल्ला का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 16 साल की उम्र से पहले एक अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया था.
8️⃣1️⃣ runs
4️⃣9️⃣ deliveries
8️⃣ fours
4️⃣ sixesVaibhav Sooryavanshi thrilled Harare with another special outing 🌟👏
Updates ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/mkCLNzWNQe
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
16 साल से पहले पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50+ स्कोर
2 – वैभव सूर्यवंशी (भारत)
1 – कुशल मल्ला (नेपाल)
जिम्बाब्वे दौरे के पहले टी20 मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 18 गेंद में अर्धशतक जड़ा था. इसके साथ ही वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे. दूसरे टी20 में उन्होंने 9 गेंदों पर 20 रन बनाए और तीसरे मुकाबले में 81 रन की शानदार पारी खेली. पहले मैच में फिफ्टी जमाने के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में यह कमाल करने वाले वो सबसे कम उम्र के बैटर बन गए थे.
ईशान किशन ने वैभव की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में भी उन्हें अपने खेल और मैदान पर व्यवहार की अच्छी समझ है. उन्होंने बताया कि टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी कोशिश कर रहे हैं कि वैभव सोशल मीडिया की चर्चा और बाहरी दबाव से दूर रहकर सिर्फ अपने क्रिकेट पर ध्यान दें. सब चाहते हैं कि ये युवा बल्लेबाज सिर्फ खेल पर ध्यान दें. उनका फोकस बाहर चीजों से भटके ना.

