Vastu Tips for House Keys : अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग छोटी-छोटी बातों पर टोकते हैं- चाबी इधर मत फेंको, उसे तय जगह पर रखो, रात को बिखरी चीजें ठीक कर दो. नई पीढ़ी इसे सामान्य आदत मानकर अनदेखा कर देती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इन बातों को घर की ऊर्जा, मानसिक शांति और आर्थिक स्थिरता से जोड़कर देखा जाता है. खासकर घर की चाबियों को लेकर ऐसी कई मान्यताएं हैं, जिन्हें आज भी लाखों परिवार गंभीरता से मानते हैं. ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से चाबियां केवल धातु की वस्तु नहीं, बल्कि सुरक्षा, नियंत्रण और अवसरों की प्रतीक मानी जाती हैं. मान्यता है कि अगर घर की चाबियां बार-बार खो जाती हैं, इधर-उधर बिखरी रहती हैं या गुस्से में कहीं भी रख दी जाती हैं, तो इसका असर व्यक्ति की मानसिक स्थिति और निर्णय क्षमता पर पड़ सकता है. लोकल 18 से अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी बताते हैं कि चाबियों का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है. ऐसे में राहु को भ्रम, संशय, अचानक आने वाली परेशानियों और मानसिक दबाव का कारक कहा गया है. अगर चाबियों को अव्यवस्थित रखा जाए तो व्यक्ति बार-बार परेशानियों में उलझ सकता है.
प्रमोद रिसालिया
प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।
मिलती जुलती ख़बरें
Add A Comment
