Close Menu
    What's Hot

    HUL का मुनाफा घटा, शेयर हुए धड़ाम, टर्नओवर बढ़ा

    July 28, 2026

    हिमाचल के चंबा में बारिश का कहर, 64 मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 22 वाहन दबे

    July 28, 2026

    क्या बेडरूम में रख सकते हैं लाफिंग बुद्धा, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? – News18 हिंदी

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हिमाचल के चंबा में बारिश का कहर, 64 मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 22 वाहन दबे

      July 28, 2026

      यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की रिपोर्ट, आर्थिक तंगी के कारण समय से पहले बूढ़ा हो रहा दिमाग

      July 28, 2026

      कमाऊ पत्नी नहीं दे सकती दोहरी वित्तीय मार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतरिम मेंटेनेंस घटाकर आधा किया

      July 28, 2026

      Supreme Court Orders: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा करने का निर्देश | National

      July 28, 2026

      Canada Drug Bust: कनाडा में 950 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त, पंजाबी मूल के 19 लोग गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ | Punjab

      July 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»कब और कहां होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, जानें यहां
    खेल

    कब और कहां होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, जानें यहां

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rinku Singh Priya Saroj Wedding: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए नई जानकारी सामने आई है. प्रिया सरोज ने पहली बार अपनी शादी की तैयारियों, वेडिंग वेन्यू और समारोह को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि शादी को पारिवारिक और पारंपरिक अंदाज में आयोजित करने की योजना है. खास बात ये है कि शादी के बाद अलग से रिसेप्शन रखने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है. इसके बजाय परिवार और करीबी लोगों को सीधे शादी समारोह में ही आमंत्रित किया जाएगा. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि शादी की तारीख और जगह को लेकर परिवार के बीच लगातार चर्चा चल रही है.

    कहां होगी रिंकू-प्रिया की शादी?

    रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज ने बताया कि उनकी इच्छा अपने गांव वाले घर से शादी करने की थी, क्योंकि उनके परिवार की लगभग सभी शादियां वहीं से हुई हैं. बचपन से उन्होंने अपने घर में होने वाले पारंपरिक शादी समारोह देखे हैं, इसलिए उनका मन भी उसी माहौल में शादी करने का था. हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों में ऐसा संभव नहीं दिख रहा है.

    उन्होंने बताया कि शादी के लिए फिलहाल दो शहरों पर विचार किया जा रहा है- वाराणसी (बनारस) और लखनऊ. प्रिया के अनुसार, उनका घर बनारस से करीब एक घंटे की दूरी पर है, जबकि लखनऊ लगभग चार घंटे दूर पड़ता है. फिर भी संभावना ज्यादा है कि शादी का आयोजन लखनऊ में किया जाए.

    रिसेप्शन नहीं होगा

    प्रिया सरोज ने ये भी साफ किया कि फिलहाल शादी के बाद अलग से रिसेप्शन आयोजित करने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि परिवार चाहता है कि सभी रिश्तेदार, दोस्त और करीबी लोग सीधे शादी समारोह में ही शामिल हों. इसी वजह से शादी के कार्यक्रम को ही इस तरह आयोजित किया जाएगा कि सभी मेहमान उसी में शामिल हो सकें.

    कब होगी रिंकू-प्रिया की शादी?

    शादी की तारीख को लेकर भी प्रिया सरोज ने अहम जानकारी दी. उन्होंने बताया कि परिवार नवंबर या दिसंबर के महीने में शुभ मुहूर्त तलाश रहा है. दिवाली के बाद विवाह के लिए अच्छे मुहूर्त मिलने की संभावना है, इसलिए उसी समय शादी होने की उम्मीद है.

    जानकारी के मुताबिक, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शादी के बंधन में बंध सकते हैं, ताकि चुनावी व्यस्तताओं के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. हालांकि, अंतिम तारीख परिवार शुभ मुहूर्त और आपसी सहमति के बाद ही तय करेगा.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडॉ. बलजीत कौर ने SC ग्रेजुएट के लिए मुफ़्त स्टेनोग्राफ़ी…
    Next Article क्या बेडरूम में रख सकते हैं लाफिंग बुद्धा, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? – News18 हिंदी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      इंग्लैंड दौरे की शर्मनाक हार के बाद मचा बवाल, टीम इंडिया के सहायक कोच ने छोड़ा पद-रिपोर्ट | Sports

      July 28, 2026

      शुभमन गिल जा रहे श्रीलंका दौरे पर, बचपन का साथी कोलंबो की जेल में बंद, जमानत नहीं मिल रही | Sports

      July 28, 2026

      4 छोटे कद के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, ऐसा रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जिसे भूलना नामुमकिन | Sports

      July 28, 2026

      India Test Squad for Sri Lanka: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी, सारांश और गुरनूर करेंगे डेब्यू ! | Cricket

      July 28, 2026

      Who is Saransh Jain: पिता ने छुपाई कैंसर की बात, बेटे सारांश जैन ने टीम इंडिया में जगह बना पूरा किया सपना | Sports

      July 28, 2026

      Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को VVS Laxman ने कहा, अपनी फिटनेस पर काम करो, भविष्य उज्जवल है | Sports

      July 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      HUL का मुनाफा घटा, शेयर हुए धड़ाम, टर्नओवर बढ़ा

      By परवेश चौहानJuly 28, 2026

      HUL Q1 Result: हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने 28 जुलाई को अपने वित्तीय नतीजे घोषित…

      हिमाचल के चंबा में बारिश का कहर, 64 मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 22 वाहन दबे

      July 28, 2026

      क्या बेडरूम में रख सकते हैं लाफिंग बुद्धा, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? – News18 हिंदी

      July 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.