New Toyota Hilux launched: टोयोटा Hilux भारत की कुछ चुनिंदा लाइफस्टाइल पिकअप ट्रकों में से एक है और इसी वजह से भारत में इसके काफी प्रशंसक हैं। अब इसे नया लुक देने के लिए कंपनी ने इसका नौवां वर्शन 32 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। इस अपडेट के साथ इसमें कई बदलाव किए गए हैं, जैसे कि शार्पर स्टाइलिंग, नए फीचर्स और एक प्रीमियम एक्सपीरियंस। चलिए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
एक्सटेरियर लुक
- Hilux की इस जनरेशन का प्लेटफॉर्म पुराने वर्शन जैसा ही है, फिर भी इसकी स्टाइलिंग में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसका लुक पहले से ज्यादा शार्प और बोल्ड हो गया है।
- सामने की तरफ आपको एक बड़ी ग्रिल दिखती है, जिस पर ब्रांड के लोगो की जगह ग्लॉस ब्लैक इंसर्ट पर ‘TOYOTA’ लिखा हुआ है। इसमें पतले LED हेडलैंप, मजबूत सिल्वर स्किड प्लेट और एक बढ़िया शेप वाला बंपर भी है।
- साइड से देखने पर यह पुराने वर्शन के मुकाबले ज्यादा आक्रामक और ऊंची लगती है, जिसमें मोटी क्लैडिंग, काले रंग के डोर हैंडल और 17-इंच के काले अलॉय व्हील जैसे कुछ खास फीचर्स हैं।
- भारतीय बाजार में इस पिकअप का सिर्फ डुअल-कैब वर्शन ही मिलता है, इसलिए इसका पीछे का हिस्सा (बेड) छोटा है।
- इसके पिछले हिस्से में भी बदलाव किए गए हैं, जैसे बड़े LED हेडलैंप, मजबूत बंपर और टेलगेट पर ‘TOYOTA’ का स्टिकर।
कलर ऑप्शन
नई Hilux 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है:
- सल्फर मेटैलिक
- प्लैटिनम पर्ल व्हाइट मेटैलिक
- एटीट्यूड ब्लैक
- ऐश
- इमोशनल रेड
- सुपर व्हाइट
इंटीरियर
- हिलक्स का इंटीरियर अब पूरी तरह से काले रंग, बॉक्सी और स्कल्पटेड थीम पर आधारित है, जो केबिन को एक मजबूत लुक देता है।
- सीधा खड़ा डैशबोर्ड काफी भरा-भरा लगता है और इसमें सॉफ्ट-टच मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें एक
- नया और बड़ा ‘फ्लोटिंग’ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बिल्कुल नया स्पोर्टी दिखने वाला स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है।
- क्लाइमेट कंट्रोल स्विच अब टॉगल जैसे काम करते हैं, जबकि सेंटर कंसोल में ग्लॉस ब्लैक पैनल, एक बड़ा सेंटर आर्मरेस्ट और ऑफ-रोड फंक्शन के लिए कंट्रोल दिए गए हैं।
- पिछली सीट पर बैठने वालों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, कपहोल्डर वाला सेंटर आर्मरेस्ट, खास AC वेंट और USB टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं।
फीचर्स और सुरक्षा
- पुराने वर्शन की तुलना में, नई Hilux में टेक्नोलॉजी से भरी हुई है।
- इसमें वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ 12.3-इंच की टचस्क्रीन दी गई है, जो इंफोटेनमेंट का काम संभालती है। इसे 8-स्पीकर साउंड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है।
- इसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है, जिसमें कस्टमाइज़ेबल रीडआउट्स की सुविधा है।
- अन्य फीचर्स में 6-वे मैनुअली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर और मैनुअल क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं।
- इस पिकअप ट्रक की सुरक्षा सुविधाओं में 7 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), फ्रंट डिस्क ब्रेक्स, हिल होल्ड कंट्रोल (HHC), मैकेनिकल पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं।
- इसे ASEAN NCAP और ऑस्ट्रेलियन NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग भी मिली है।
इंजन और परफॉर्मेंस
इसके इंजन की बात करें तो, इसमें फॉर्च्यूनर वाला 2.8-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड डीजल पावरट्रेन इस्तेमाल किया गया है। नई Hilux के स्पेसिफिकेशन्स इस प्रकार हैं:
इंजन | 2.8 लीटर डीजल |
पावर | 204 पीएस |
टॉर्क | 500 एनएम |
गियरबॉक्स | 6-स्पीड एटी |
ड्राइव | 4-व्हील ड्राइव |
कीमत
नई टोयोटा Hilux की कीमत 31.99 लाख रुपये से शुरू होकर 36.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

