नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अक्सर ही किसी ना किसी बात की वजह से चर्चा में रहते हैं. फिलहाल तो वो मंदिर में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आने की वजह से हैं. हार्दिक शनिवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे थे. उनके साथ महिका शर्मा भी थी. दोनों ने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. लंबे समय बाद पब्लिश में दिखे हार्दिक ने सिर मुंडवाया हुआ था.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. पिछले कुछ सीजन में औसत प्रदर्शन की वजह से उनको टीम से रिलीज किए जाने की बातें तक सामने आई. अब खबर है कि अगले सीजन से पहले हार्दिक को चेन्नई सुपर किंग्स ट्रेड करने की कोशिश में है. इन सभी चीजो की हलचल के बीच उन्होंने आंध्र प्रदेश में जाकर तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए. यहां उनका ऐसा लुक देखने को मिला जो इससे पहले कभी किसी ने नहीं देखा था. हार्दिक पंड्या ने अपने सिर के बाल का दान कर दिया है. उन्होंने पूरी तरह सिर मुंडवा लिया. जैसे ही उनकी इस लुक में तस्वीर सामने आई लोगों ने इसे देखते ही देखते सोशळ मीडिया पर वायरल कर दिया.
VIDEO | Tirupati, Andhra Pradesh: Indian cricketer Hardik Pandya offers prayers during the Suprabhata Seva at the Sri Venkateswara Swamy Temple in Tirumala.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/HKdtPmcyC3
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
जो बात ध्यान देने की है कि वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हार्दिक अपने परिवार के किसी रिश्तेदार के साथ नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ पहुंचे थे. टीम इंडिया के ऑलराउंडर यहां पारंपरिक सफेद कुर्ता और धोती पहने नजर आए और प्रसिद्ध सुप्रभातम सेवा में शामिल हुए. उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा सलवार समीज में नजर आई. दोनों ने भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया.
भारतीय टीम के स्टार हार्दिक पंड्या वैसे तो अपने लुक की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं लेकिन इस बात उनको लेकर लेकर बाते नहीं कर रहे. ऐसा इसलिए है कि मुंडन वाले लुक के बारे में फैंस को पता है कि ये आस्था से जुड़ा हुआ है. तिरुमला मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और आस्था के प्रतीक के रूप में केश दान करते हैं. साल 2011 में भारत को वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी सिर मवंडवाया था. उन्होंने आईसीसी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी सिर मुंडवाने के बाद खिंचवाई थी.

