चंडीगढ़. चंडीगढ़ के मनीमाजरा निवासी कारोबारी अरुण गुप्ता द्वारा फिल्म अभिनेता सलमान खान व अन्य के खिलाफ जेएमआईसी की कोर्ट में दाखिल मामले को लेकर कोर्ट ने आरोपियों को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने स्टाइल क्यूटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, प्रसाद बिंदु माधव, संतोष श्रीवास्तव, बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन, सलमान खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री को नोटिस भेजा है. इन्हें 5 अक्टूबर को कोर्ट में दाखिल आरोपों को लेकर अपना जवाब देना होगा. कोर्ट इनके जवाब से संतुष्ट नहीं होता है तो उन्हें समन भी जारी किया जा सकता है.
इससे पहले, 2021 में यूटी पुलिस ने भी सलमान को नोटिस जारी किया था, तब उन्होंने ई-मेल से जवाब दिया था.
अरुण गुप्ता ने बताया कुछ साल पहले मुंबई में बिग बॉस के हुई सेट पर उनकी मुलाकात सलमान खान से थी. उन्होंने उन्हें शोरूम खोलने और उद्घाटन करने के लिए चंडीगढ़ आने की बात कही थी. उसने सलमान के भरोसे पर 2018 में 3 करोड़ रुपए का इन्वेस्ट किया और मनीमाजरा में शोरूम खोला. ओपनिंग करने सलमान को आना था, उन्होंने बहन अलवीरा के पति अतुल अग्निहोत्री को भेज दिया.
कंपनी से हुआ था एग्रीमेंट
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका इस कंपनी के साथ एग्रीमेंट भी हुआ थ था लेकिन कुछ समय बाद ही कंपनी की ओर से उन्हें सामान भेजना बंद कर दिया गया. इसके बाद लेकिन कंपनी का ऑफिस और वेबसाइट बंद मिली. इसके बाद इस कंपनी और सलमान खान के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी गई थी.
शिकायतकर्ता अरुण गुप्ता ने न्यूज़ 18 से बातचीत में कहा कि 2018 में उन्होंने बीइंग ह्यूमन की फ्रेंचाइजी ली थी और मुंबई जाकर सलमान खान से भी मिले थे. बिग बॉस के सेट पर उन्होंने वादा किया था कि वह ओपनिंग के समय आएंगे, लेकिन वह नहीं आ पाए थे और उसके बाद 2020 में अपने आप ही चुपचाप तरीके से इन्होंने कई ऑफिसेज बंद कर लिए और हमें बताया तक नहीं. हमें 2021 में पता चला उसके बाद हमने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी भी तरह से कोई जवाब बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन की तरफ से नहीं आया. उसके बाद शिकायत भी की. लेकिन पुलिस ने भी किसी तरह से कोई मदद नहीं की. बाद में हम कोर्ट गए और अब कोर्ट में सलमान खान और उनकी बहन के साथ-साथ छह लोगों को बाय नेम समन जारी किया गया है. हमारा नुकसान हुआ था.

