Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तानी ऑलराउंडर पर 2 साल का बैन, 10 लाख रुपये का जुर्माना, क्या है हमजा नजर से जुड़ा मामला | Sports

    August 7, 2026

    Dabur पहुंची दिल्ली हाई कोर्ट, FSSAI के बैन को दी चुनौती, ‘100% शुद्ध’ लिखने पर है विवाद | Economy

    August 7, 2026

    Mumbai News: 15 अगस्त से पहले मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, मेयर को आया ईमेल, जानिए इसमें क्या-क्या लिखा? | National

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Mumbai News: 15 अगस्त से पहले मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, मेयर को आया ईमेल, जानिए इसमें क्या-क्या लिखा? | National

      August 7, 2026

      Agni-4 vs BrahMos Missile: अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक करेगी वार, ब्रह्मोस से यह कितनी अलग? | National

      August 7, 2026

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      August 7, 2026

      Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

      August 6, 2026

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»Dabur पहुंची दिल्ली हाई कोर्ट, FSSAI के बैन को दी चुनौती, ‘100% शुद्ध’ लिखने पर है विवाद | Economy
    दुनिया

    Dabur पहुंची दिल्ली हाई कोर्ट, FSSAI के बैन को दी चुनौती, ‘100% शुद्ध’ लिखने पर है विवाद | Economy

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Dabur moves Court against FSSAI ban: उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनी डाबर ने ‘100% शुद्ध’, ‘100% प्राकृतिक’, ‘100% शुद्धता की गारंटी’ और ‘100% ऑर्गेनिक’ जैसे दावे करने वाले फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकने के FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के आदेश के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। सीनियर एडवोकेट संदीप सेठी ने चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच के सामने इस मामले को अर्जेंट लिस्टिंग के लिए पेश किया। बेंच ने सेठी की अपील मान ली और मामले की अर्जेंट लिस्टिंग की इजाजत दे दी।

    FSSAI ने की थी सख्त कार्रवाई

    FSSAI ने उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनी डाबर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। रेग्युलेटरी ने डाबर इंडिया को “100 प्रतिशत शुद्ध” का दावा करने वाले कई खाद्य उत्पादों की बिक्री रोकने का आदेश दिया है। प्राधिकरण का कहना है कि यह शब्दावली अस्पष्ट और ऐसी है, जिसे साबित नहीं किया जा सकता। साथ ही, यह उपभोक्ताओं को गुमराह भी कर सकती है।

    गुमराह करने का आरोप

    FSSAI ने सोमवार को कहा कि उसके प्रतिबंध के आदेश में शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन नारियल तेल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी और नारियल का दूध जैसे उत्पाद शामिल हैं, जिन पर ‘100 प्रतिशत’ होने का गुमराह करने वाला दावा किया गया था।

    दावों पर रोक लगाने का आदेश

    FSSAI के अनुसार, डाबर की वेबसाइट पर लिस्टेड उत्पादों पर “100 प्रतिशत प्राकृतिक”, “100 प्रतिशत शुद्ध”, “100 प्रतिशत शुद्धता की गारंटी”, “100 प्रतिशत ऑर्गेनिक” और “100 प्रतिशत टेंडर कोकोनट वॉटर” (कोमल नारियल का पानी) जैसे दावे किए गए थे। नियामक ने कहा कि ऐसे दावे ‘खाद्य सुरक्षा और मानक (विज्ञापन और दावे) नियम, 2018’ का उल्लंघन करते हैं।

    ‘कार्रवाई का मतलब प्रॉडक्ट असुरक्षित नहीं’

    इस कार्रवाई का मतलब यह नहीं है कि प्रोडक्ट मिलावटी या असुरक्षित पाए गए हैं। FSSAI की आपत्तियां उनके लेबलिंग और मार्केटिंग के तरीके से जुड़ी हैं। रेग्युलेटर ने मई 2025 में पूरी इंडस्ट्री के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें फूड बिजनेस करने वालों से कहा गया था कि वे लेबल, पैकेजिंग और प्रमोशन के सामान पर “100 प्रतिशत” जैसे दावे करने से बचें। इसमें कहा गया था कि मौजूदा नियमों में इस शब्द की कोई परिभाषा नहीं है और इससे पूरी तरह शुद्ध या बेहतर होने की गलतफहमी पैदा हो सकती है।

    FSSAI ने क्या पाया?

    FSSAI ने कहा कि डाबर हिमालयन ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर और डाबर ऑर्गेनिक हनी में जैविक भारत लोगो दिखाया जा रहा था, जबकि उसमें मान्य FSSAI ऑर्गेनेक इंडोर्समेंट नहीं था। जैविक भारत के लोगो का इस्तेमाल देश के निर्धारित जैविक मानकों वाले जैविक खाद्य पदार्थों की पहचान के लिए किया जाता है। रेग्युलेटर ने डाबर होममेड कोकोनट मिल्क पर भी सवाल उठाया जिसे ”100 प्रतिशत शुद्ध” के साथ मार्केटिंग किया जा रहा था।

    डाबर ने नहीं उठाया था कदम

    FSSAI ने बताया कि डाबर को पहले ही नोटिस दिया गया था कि वह उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाले ”100 प्रतिशत” वाले दावों का इस्तेमाल न करे, लेकिन कंपनी ने कोई संतोषजनक सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की। अब कंपनी को निर्देश दिया गया है कि नोटिस में जिन उत्पादों का जिक्र किया गया है वह उनकी बिक्री तत्काल बंद करे। कंपनी को 15 दिनों के अंदर एक्शन टेकेन रिपोर्ट भी सबमिट करने के लिए कहा गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMumbai News: 15 अगस्त से पहले मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, मेयर को आया ईमेल, जानिए इसमें क्या-क्या लिखा? | National
    Next Article पाकिस्तानी ऑलराउंडर पर 2 साल का बैन, 10 लाख रुपये का जुर्माना, क्या है हमजा नजर से जुड़ा मामला | Sports
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Ather को टक्कर देने वाली स्टार्टअप RIVER ने 12 करोड़ डॉलर का निवेश जुटाया, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी

      August 7, 2026

      घाटे में चल रही Air India का बड़ा कदम, CEO बदला, टेवोल्डे गेब्रेमारियम नए सीईओ

      August 7, 2026

      UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगेगा या नहीं? RBI ने दिया यह जवाब, जानें आपको फायदा या नुकसान

      August 6, 2026

      Trent बनी मुनाफे की मशीन, 3 महीने में 532 करोड़ कमाए, निवेशक बमबम

      August 6, 2026

      Ather ला रही अपना सबसे सस्ता स्कूटर, जानें कीमत और कब होगा लॉन्च

      August 6, 2026

      Visa ने 2,600 लोगों को नौकरी से निकाला, जानें किस वजह से गई नौकरियां

      August 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पाकिस्तानी ऑलराउंडर पर 2 साल का बैन, 10 लाख रुपये का जुर्माना, क्या है हमजा नजर से जुड़ा मामला | Sports

      By परवेश चौहानAugust 7, 2026

      पाकिस्तानी ऑलराउंडर पर 2 साल का बैन नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर…

      Dabur पहुंची दिल्ली हाई कोर्ट, FSSAI के बैन को दी चुनौती, ‘100% शुद्ध’ लिखने पर है विवाद | Economy

      August 7, 2026

      Mumbai News: 15 अगस्त से पहले मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, मेयर को आया ईमेल, जानिए इसमें क्या-क्या लिखा? | National

      August 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.