Close Menu
    What's Hot

    Assam Rail Accident: असम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल | National

    November 11, 2026

    फरीदाबाद में हैं और करनी है छठ की शॉपिंग, तो पहुंचे सेक्टर 3 मार्केट..यहां कम दाम में मिलेंगे सारे सामान

    November 11, 2026

    Delhi News: दिल्ली के नांगली विहार में खुले सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा, कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं | Delhi

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Assam Rail Accident: असम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल | National

      November 11, 2026

      दिल्ली में छठ पूजा पर सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, अधिसूचना जारी, 16 नवंबर को बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय

      November 10, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में कोहरा, हिमाचल में बारिश के आसार, जानें हरियाणा-पंजाब समेत देशभर का मौसम | National

      November 10, 2026

      अंतिम संस्कार के लिए शव वाराणसी ले जा रहे वाहन की ट्रक से टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 3 जख्मी

      November 9, 2026

      Katni Diwali Tragedy: दिवाली की रात कटनी में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत | National

      November 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, November 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»मुस्लिम नाटो में पाकिस्तान, सऊदी के बाद जुड़ा तुर्की, एक पर हमला, सब पर हमला माना जाएगा
    Breaking News

    मुस्लिम नाटो में पाकिस्तान, सऊदी के बाद जुड़ा तुर्की, एक पर हमला, सब पर हमला माना जाएगा

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Security Deal: सभी देश एक दूसरे को हथियारों और उसकी तकनीक को साझा करेंगे।
    Security Deal: सभी देश एक दूसरे को हथियारों और उसकी तकनीक को साझा करेंगे।

    समझौते के तहत तीनों देश संयुक्त सैन्य अभ्यास भी करेंगे
    Security Deal, (द भारत ख़बर), मक्का: मक्का: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की ने मक्का में संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें नाटो की तरह किसी एक देश पर हमला होने की स्थिति में उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। यह समझौता सिर्फ रक्षा सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि तीनों देशों के बीच सैन्य और रणनीतिक गठजोड़ को नए स्तर पर ले जाने की कोशिश माना जा रहा है।

    समझौते के तहत तीनों देश संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे, खुफिया जानकारी साझा करेंगे, सुरक्षा तालमेल बढ़ाएंगे और क्षेत्रीय चुनौतियों से मिलकर निपटने की रणनीति बनाएंगे। समझौते पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि क्या ये तीनों देश एक दूसरे की सहायता के लिए सेनाओं को भी भेजेंगे या सिर्फ हथियारों और इंटेल से मदद करेंगे।

    अमेरिका के सुरक्षा देने से मना करने पर उठाया कदम

    अल जजीरा के मुताबिक, सऊदी अरब और कुछ हद तक तुर्किये लंबे समय से अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिका पर निर्भर रहे हैं। लेकिन राष्ट्रपति ट्रम्प ने साफ कह दिया है कि अब उसके सहयोगी देशों को अपनी सुरक्षा का बोझ खुद उठाना होगा। इस बदले रुख ने सहयोगी देशों को अपने सुरक्षा समीकरण नए सिरे से बनाने पर मजबूर कर दिया है।

    क्षेत्रीय रक्षा गठजोड़ मजबूत करने की रणनीति अपना रहे मिडिल ईस्ट के कई देश

    इसके अलावा, मिडिल ईस्ट के कई देशों का मानना है कि अमेरिका की क्षेत्रीय नीति में इजराइल को सबसे ज्यादा प्राथमिकता मिलती है। ऐसे में सऊदी अरब समेत कई देश अब सिर्फ अमेरिका पर निर्भर रहने के बजाय अपने क्षेत्रीय रक्षा गठजोड़ मजबूत करने की रणनीति अपना रहे हैं।

    पाकिस्तान ने तुर्की और सऊदी अरब को न्यूक्लियर अंब्रेला की गारंटी दी

    इस समझौते में पाकिस्तान ने तुर्की और सऊदी अरब को न्यूक्लियर अंब्रेला की गारंटी दी है। न्यूक्लियर अंब्रेला एक देश की ऐसी गारंटी है, जिसके तहत कोई परमाणु-सक्षम देश किसी गैर-परमाणु सहयोगी देश की रक्षा करने का वचन देता है। अगर उस सहयोगी देश पर हमला होता है, तो परमाणु शक्ति संपन्न देश जवाबी कार्रवाई के रूप में अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की धमकी दे सकता है।

    ये भी पढ़ें: महिला आरक्षण पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के घरौंडा में बड़ा सड़क हादसा, NH-44 पर हरियाणा रोडवेज की दो बसें भिड़ीं; आधा दर्जन यात्री घायल
    Next Article IND vs SL Test Series: टीम इंडिया को लगा एक और झटका, बुमराह के बाद साई सुदर्शन भी टेस्ट सीरीज से हुए बाहर | Cricket
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Assam Rail Accident: असम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल | National

      November 11, 2026

      दिल्ली में छठ पूजा पर सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, अधिसूचना जारी, 16 नवंबर को बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय

      November 10, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में कोहरा, हिमाचल में बारिश के आसार, जानें हरियाणा-पंजाब समेत देशभर का मौसम | National

      November 10, 2026

      अंतिम संस्कार के लिए शव वाराणसी ले जा रहे वाहन की ट्रक से टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 3 जख्मी

      November 9, 2026

      Katni Diwali Tragedy: दिवाली की रात कटनी में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत | National

      November 9, 2026

      IMD Weather Update: आज कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में धुंध, हरियाणा-पंजाब में बदलेगा मिजाज | National

      November 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Assam Rail Accident: असम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल | National

      By अंकित कुमारNovember 11, 2026

      असम में बुधवार सुबह कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह-सात डिब्बे पटरी से उतर गए। Assam Rail…

      फरीदाबाद में हैं और करनी है छठ की शॉपिंग, तो पहुंचे सेक्टर 3 मार्केट..यहां कम दाम में मिलेंगे सारे सामान

      November 11, 2026

      Delhi News: दिल्ली के नांगली विहार में खुले सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा, कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं | Delhi

      November 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.