Close Menu
    What's Hot

    Uttarakhand News: देवभूमि में कुदरत का रौद्र रूप, उफनती नदी में तिनके की तरह बहा लोहे का पुल, देखें खौफनाक Video |

    August 10, 2026

    क्या आपको भी आते हैं प्रमोशन के सपने? न करें नजरअंदाज, पंडित जी से जानिए सीक्रेट संकेत

    August 10, 2026

    पंजाब विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन कई अहम…

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Uttarakhand News: देवभूमि में कुदरत का रौद्र रूप, उफनती नदी में तिनके की तरह बहा लोहे का पुल, देखें खौफनाक Video |

      August 10, 2026

      Sourav Ganguly News: सौरव गांगुली और पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, कई महीनों से मिल रहे थे लेटर, FIR दर्ज | National

      August 10, 2026

      Jharkhand Student Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद सोरेन सरकार पर भड़के राहुल गांधी ! जानिए क्या-क्या कहा | National

      August 10, 2026

      Jharkhand Protest: झारखंड में पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का विधानसभा मार्च, बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े प्रदर्शनकारी | National

      August 10, 2026

      CM रेखा गुप्ता ने कहा- बुलंदियां छूने के लिए महिलाओं को बस थोड़े सहयोग की जरूरत

      August 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»क्या आपको भी आते हैं प्रमोशन के सपने? न करें नजरअंदाज, पंडित जी से जानिए सीक्रेट संकेत
    हरियाणा

    क्या आपको भी आते हैं प्रमोशन के सपने? न करें नजरअंदाज, पंडित जी से जानिए सीक्रेट संकेत

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 10, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद. सपने अक्सर हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि आखिर इसका मतलब क्या है. खासकर जब सपने में नौकरी, प्रमोशन या धन लाभ जैसी चीजें दिखाई दें तो मन में कई तरह के सवाल आने लगते हैं. स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपनों को व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई संकेतों के रूप में देखा जाता है. सपने में नौकरी मिलना या नौकरी में प्रमोशन होना आमतौर पर तरक्की, जिम्मेदारी और जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा से जुड़ा माना जाता है. हालांकि हर सपना सच हो, यह जरूरी नहीं है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं में कुछ सपनों को शुभ संकेत के तौर पर देखा गया है.

    सुंदरकांड में भी इनका जिक्र

    फरीदाबाद के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य लोकल 18 से बताते हैं कि स्वप्नशास्त्र बहुत पुराना शास्त्र है और धार्मिक ग्रंथों में भी सपनों का उल्लेख मिलता है. रामचरितमानस के सुंदरकांड में त्रिजटा के सपने का जिक्र आता है. त्रिजटा ने सपने में देखा था कि हनुमान जी ने लंका जला दी है और इसके बाद लंका में बड़ा बदलाव हुआ. इसी तरह विभीषण को राज्य मिलने की बात भी सपने में दिखाई गई थी. इसलिए धार्मिक दृष्टि से सपनों को कई बार आने वाले बदलाव या संकेत से जोड़कर देखा जाता है.

    प्रमोशन सिर्फ पैसे का नाम नहीं

    महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को सपने में नौकरी मिलती हुई दिखाई दे या नौकरी में प्रमोशन मिलता हुआ दिखाई दे तो इसे केवल धन लाभ से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. इसका एक मतलब यह भी हो सकता है कि व्यक्ति के जीवन में नई जिम्मेदारियां आने वाली हैं. व्यक्ति के अंदर कुछ नया सीखने की इच्छा है और वह अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहता है. सपने में उन्नति दिखाई देना इस बात का संकेत माना जा सकता है कि व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभाने की जरूरत है. महंत कामेश्वरानंद बताते हैं कि नौकरी में प्रमोशन का मतलब केवल वेतन बढ़ना या पैसा मिलना नहीं होता. असली उन्नति तब होती है जब व्यक्ति अपने काम में ईमानदारी से आगे बढ़े और जिस जिम्मेदारी पर है, उसे अच्छी तरह निभाए. हमारे जीवन में कर्म का बहुत महत्व है. कहा भी गया है कि कर्म ही पूजा है. अगर व्यक्ति अपने काम को सही तरीके से करता है तो वही उसके लिए भगवान की पूजा के समान है.

    अच्छे कर्मों से जुड़ा है सपना

    महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि सपने में प्रमोशन या धन लाभ दिखाई देना भगवान की तरफ से एक संदेश के रूप में भी देखा जा सकता है. इसका संकेत यह हो सकता है कि व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों में खरा उतरे और अपने काम को पूरी ईमानदारी से करे. अगर कर्म अच्छे होंगे तो आगे चलकर उन्नति और लाभ मिलने के रास्ते भी खुल सकते हैं. सिर्फ सपना देखकर यह मान लेना सही नहीं है कि बिना मेहनत के प्रमोशन या धन लाभ हो जाएगा.

    सुबह के सपने को लेकर क्या मान्यता

    महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि धार्मिक मान्यताओं में सुबह के समय देखे गए सपनों को लेकर खास बातें कही गई हैं. खासकर सुबह करीब 4 बजे के आसपास देखे गए सपने को कई लोग महत्वपूर्ण और सच होने की संभावना वाला मानते हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर सपना निश्चित रूप से सच होगा. सपना तभी जीवन में अच्छे परिणाम से जुड़ सकता है, जब व्यक्ति अपने कर्म और जिम्मेदारियों को भी सही तरीके से निभाए.


    amazon sale hindi.svg

    इष्ट देवता का ध्यान, धरती माता को प्रणाम

    महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि सुबह उठने के बाद सबसे पहले अपने हाथों का दर्शन करना शुभ माना गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार हाथों में भगवान श्रीकृष्ण, माता लक्ष्मी और माता सरस्वती का स्मरण किया जा सकता है. इसके बाद अपने इष्ट देवता का ध्यान करना चाहिए. धरती माता को प्रणाम करना और अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेना भी शुभ माना गया है. इससे दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ होती है. व्यक्ति अपने काम और जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने की कोशिश करता है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन कई अहम…
    Next Article Uttarakhand News: देवभूमि में कुदरत का रौद्र रूप, उफनती नदी में तिनके की तरह बहा लोहे का पुल, देखें खौफनाक Video |
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    अंबाला में कहां हैं पाकिस्तान वाली माता? बंटवारे के बाद बाबा फुलू लाए भारत, जानिए मान्यता

    August 10, 2026

    बल्लभगढ़ से हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसें बंद, कई जगह रूट डायवर्ट, लेकिन क्यों?

    August 10, 2026

    हरियाणा के कैथल में विवाहिता ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, सुसाइड नोट में लिखा- ‘गरीब की बेटियों को बलि चढ़ाना बंद करो’

    August 10, 2026

    ये हैं 12 साल की दीक्षा, बाइक पर लाने निकली कांवड़, आधा रास्ता पैदल चली, बोली-मन से साध्वी, कर्म से राइडर बनना है

    August 10, 2026

    हरियाणा में दादरी में थाने के सामने गैंगवार, घायल युवक की मौत, कीर्तिमान पर दर्ज थे 15 केस, 6 आरोपी गिरफ्तार

    August 10, 2026

    Punjab Road Accident: पंजाब में तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला, 3 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

    August 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Uttarakhand News: देवभूमि में कुदरत का रौद्र रूप, उफनती नदी में तिनके की तरह बहा लोहे का पुल, देखें खौफनाक Video |

    By अंकित कुमारAugust 10, 2026

    उत्तराखंड की नीति वैली से खौफनाक वीडियो सामने आया है। Uttarakhand Rain Fury Video: पहाड़ों…

    क्या आपको भी आते हैं प्रमोशन के सपने? न करें नजरअंदाज, पंडित जी से जानिए सीक्रेट संकेत

    August 10, 2026

    पंजाब विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन कई अहम…

    August 10, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.