Close Menu
    What's Hot

    SMAT 2026: टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव की हुई वापसी, सीधा कप्तान बनकर लौटे, 5 महीने से नहीं खेला कोई मैच | Sports

    November 9, 2026

    Haryana DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को दिवाली पर तोहफा, DA में 3% की बढ़ोतरी, मिलेगा 63% महंगाई भत्ता

    November 9, 2026

    Ind vs NZ ODI: शुभमन गिल, केएल राहुल और कंबोज आखिरी 2 वनडे में नहीं खेलेंगे, जानिए क्या है वजह? | Sports

    November 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अंतिम संस्कार के लिए शव वाराणसी ले जा रहे वाहन की ट्रक से टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 3 जख्मी

      November 9, 2026

      Katni Diwali Tragedy: दिवाली की रात कटनी में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत | National

      November 9, 2026

      IMD Weather Update: आज कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में धुंध, हरियाणा-पंजाब में बदलेगा मिजाज | National

      November 9, 2026

      दीवाली पर शुभ मुहूर्त में करें मां लक्ष्मी की पूजा, जानें आपके लिए कौन सा मुहूर्त है ज्यादा फलदायी, कैसे करें मां की अराधना

      November 8, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का हाल | National

      November 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, November 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»SMAT 2026: टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव की हुई वापसी, सीधा कप्तान बनकर लौटे, 5 महीने से नहीं खेला कोई मैच | Sports
    खेल

    SMAT 2026: टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव की हुई वापसी, सीधा कप्तान बनकर लौटे, 5 महीने से नहीं खेला कोई मैच | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Why did Suryakumar Yadav say, 'Arre bhaiya, it is not in our hands'

    नई दिल्ली. भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की टी20 टीम में वापसी हुई है. उनको सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में जगह दी गई है. इस स्टार बल्लेबाज को सोमवार को मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया. पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार करीब पांच महीने बाद क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 14 नवंबर से होगी.

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की बात करें तो मुंबई को एलीट ग्रुप डी में जगह मिली है. इस ग्रुप में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हैदराबाद, ओडिशा, उत्तराखंड और विदर्भ की टीमें भी शामिल हैं. सूर्यकुमार को रणजी ट्रॉफी के शुरुआती चार राउंड के लिए मुंबई की टीम में जगह नहीं मिली थी. माना जा रहा था कि अगर श्रेयस अय्यर उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उनको मुंबई के वाइट बॉल टूर्नामेंट में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने अपने बयान में कहा, “भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई की अगुआई करेंगे. उनके साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का व्यापक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और आक्रामक बल्लेबाजी का कौशल है.”

    भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी मुंबई की टीम में जगह दी गई है. उनके अलावा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी होगी. शार्दुल हाथ में चोट के कारण रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में नहीं खेल पाए थे. सूर्यकुमार यादव ने मुंबई की कप्तानी मिलने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि मुंबई का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की टीम की अगुआई करना सम्मान की बात है.

    सूर्यकुमार ने कहा, “हमारी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है. मुझे भरोसा है कि सभी खिलाड़ी एकजुट होकर पूरे जोश के साथ खेलेंगे. हर मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे.”

    मुंबई की घोषित टीम में मुशीर खान और सरफराज खान की जोड़ी को भी शामिल किया गया है. दोनों भाई आगामी टूर्नामेंट में मुंबई की ओर से खेलेंगे. मुंबई अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को कोलकाता में हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से करेगी.

    मुंबई की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, दिव्यांश सक्सेना, सुवेद पारकर, मुशीर खान, सरफराज खान, साईराज पाटिल, शिवम दुबे, अथर्व अंकोलेकर, शम्स मुलानी, मैक्सवेल स्वामीनाथन, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा और हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर)।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHaryana DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को दिवाली पर तोहफा, DA में 3% की बढ़ोतरी, मिलेगा 63% महंगाई भत्ता
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Ind vs NZ ODI: शुभमन गिल, केएल राहुल और कंबोज आखिरी 2 वनडे में नहीं खेलेंगे, जानिए क्या है वजह? | Sports

      November 9, 2026

      Ind vs NZ Live Streaming: सुबह 7 बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे, जियो हॉटस्टार पर नहीं आएगा लाइव, जहां कहां देखें | Sports

      November 9, 2026

      साउथ अफ्रीका दौरे लिए टीम का ऐलान, 1 टेस्ट मैच और 3-3 वनडे, टी20 मुकाबलों की होगी सीरीज | Sports

      November 9, 2026

      Ind vs NZ 3rd ODI: कौन होगा अंदर, किसे किया जाएगा बाहर! टीम इंडिया के प्लेइंग XI में होंगे बदलाव? | Sports

      November 9, 2026

      Ind vs Nz 2nd ODI: गुरनूर की कातिलाना गेंदबाजी, न्यूजीलैंड को घर पर हुआ बुरा हाल, 150 रन नहीं बना पाई पूरी टीम | Cricket

      November 7, 2026

      Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, खत्म हुआ 13 साल का सफर | Cricket

      November 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      SMAT 2026: टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव की हुई वापसी, सीधा कप्तान बनकर लौटे, 5 महीने से नहीं खेला कोई मैच | Sports

      By परवेश चौहानNovember 9, 2026

      नई दिल्ली. भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की टी20…

      Haryana DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को दिवाली पर तोहफा, DA में 3% की बढ़ोतरी, मिलेगा 63% महंगाई भत्ता

      November 9, 2026

      Ind vs NZ ODI: शुभमन गिल, केएल राहुल और कंबोज आखिरी 2 वनडे में नहीं खेलेंगे, जानिए क्या है वजह? | Sports

      November 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.