Close Menu
    What's Hot

    गुरुग्राम में जमीन का खेलः 56 साल पहले स्वर्ग सिधारे चमन लाल को फिर किया ‘जिंदा’ और करा ली रजिस्ट्री!

    September 25, 2026

    दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित नार्को किंगपिन पार्वती गिरफ्तार, सहयोगी भी पकड़ा गया | Delhi

    September 25, 2026

    दिल्ली के अलीपुर में खौफनाक वारदात, मुखमेलपुर गांव में पत्नी ने पति को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान MCD कर्मचारी की मौत | Crime

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Ganesh Visarjan 2026: आज किस समय करें बप्पा का विसर्जन? नोट करें सुबह से रात तक का शुभ मुहूर्त, पूरी विसर्जन विधि | festival

      September 25, 2026

      IMD Weather Update : आज भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, 19 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट! बारिश-आंधी का खतरा | National

      September 25, 2026

      जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से बीच सड़क पर हैवानियत, पुलिस कर रही जांच

      September 24, 2026

      Parsik Hill Accident: नवी मुंबई में पारसिक हिल से रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, 17 साल के युवक की हालत गंभीर | National

      September 24, 2026

      Mahadev Betting App Case: महादेव बैटिंग ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटे सरगना को किया गिरफ्तार | Crime

      September 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, September 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत जलने वाले मरीजों को मिल रहा कैशलेस इलाज
    पंजाब

    पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत जलने वाले मरीजों को मिल रहा कैशलेस इलाज

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानAugust 11, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • कैशलेस बर्न ट्रीटमेंट से मरीज अस्पताल के बिल की चिंता के बजाय स्वस्थ होने पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं : डॉ. बलबीर सिंह
    • बठिंडा में जलने के(बर्न) मामलों के सबसे अधिक लाभार्थी; पोस्ट-बर्न कॉन्ट्रैक्चर प्रमुख उपचार प्रक्रिया के रूप में उभरा

    Punjab News : आग कुछ ही मिनटों तक जलती है, लेकिन उससे होने वाला नुकसान कहीं अधिक समय तक बना रह सकता है। गंभीर रूप से जलने वाले व्यक्ति के लिए आग की लपटों से बाहर निकलना केवल शुरुआत होती है। इसके बाद बार-बार ड्रेसिंग, विभिन्न चिकित्सा प्रक्रियाओं, सर्जरी और महीनों तक चलने वाली रिकवरी की आवश्यकता हो सकती है। मुख्यमंत्री सेहत योजना (एमएमएसवाई) के तहत पंजाब में जलने के उपचार के हालिया आंकड़े इस मुश्किल सफर को बयाँ करते हैं। योजना के तहत ₹1.39 करोड़ की लागत से जलने के 265 उपचार उपलब्ध करवाए गए हैं।

    24 वर्षीय अर्जुन कुमार उस समय घायल हो गए, जब उनके घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। उन्हें उपचार के लिए बठिंडा ले जाया गया, जहां लगभग ₹50,000 का उपचार योजना के तहत कैशलेस उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने अपने अनुभव को याद करते हुए कहा, “सब कुछ बहुत तेज़ी से हुआ।” उपचार कैशलेस होने की जानकारी मिलने के बाद, उन्होंने कहा कि वे अस्पताल के खर्चों की चिंता करने के बजाय अपने स्वस्थ होने पर ध्यान केंद्रित कर सके।

    राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए), पंजाब से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 31 से 45 वर्ष आयु वर्ग के पुरुषों के 61 उपचार हुए, जो सभी आयु-वर्गों में सबसे अधिक हैं, इन उपचारों पर ₹31.82 लाख ख़र्च हुए। 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों के 39 उपचार हुए, जबकि इसी आयु वर्ग की लड़कियों के 27 उपचार किए गए।

    महिलाओं में 19 से 30 वर्ष आयु वर्ग में सबसे अधिक 26 उपचार दर्ज किए गए, जबकि 31 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के 21 उपचार हुए। सरल शब्दों में कहा जाए तो उपचार करवाने वाले लाभार्थियों में बच्चों, युवाओं और कामकाजी आयु वर्ग के लोगों की बड़ी संख्या रही।

    पंजाब के ये आंकड़े जलने की चोटों के लंबे समय तक रहने वाले प्रभावों को लेकर मेडिकल रिसर्च के निष्कर्षों से भी मेल खाते हैं। पब्मेड में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, पंजाब के एक तृतीयक(टर्शरी) अस्पताल में जलने से पीड़ित 892 मरीज़ों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि 79 प्रतिशत मरीज़ 15 से 45 वर्ष की आयु के थे। यह दर्शाता है कि जलने की घटनाएँ लोगों को उनकी कामकाजी उम्र में गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं। अध्ययन में भारत में सुलभ और किफायती बर्न केयर की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया गया।

    इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “जलने की चोट आग बुझने के साथ ख़त्म नहीं होती। कई मरीज़ों के लिए रिकवरी का अर्थ बार-बार होने वाली चिकित्सा प्रक्रियाएँ , रिहैबिलिटेशन और लंबे समय तक देखभाल होता है। हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि इन परिवारों के लिए आर्थिक कठिनाई एक और चोट न बन जाए। मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मरीज़ों को इस चिंता के बजाय कि उपचार का ख़र्च कैसे वहन करेंगे, अपने स्वास्थ्य होने , रिकवरी और जीवन को फिर से व्यवस्थित करने पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होना चाहिए।”

    सबसे महत्त्वपूर्ण आंकड़ों में से एक पोस्ट-बर्न कॉन्ट्रैक्चर का है, जिसके 75 उपचार किए गए और इन पर ₹38.90 लाख खर्च हुए।

    पोस्ट-बर्न कॉन्ट्रैक्चर जलने की चोट के बाद बनने वाले स्कार टिश्यू के सिकुड़ने के कारण हो सकता है। इससे शरीर की गतिविधियाँ सीमित हो जाती हैं और रोज़मर्रा के सामान्य काम करना भी मुश्किल हो सकता है। इस प्रकार, जलने की चोट का प्रभाव त्वचा के ठीक हो जाने के काफ़ी समय बाद तक बना रह सकता है।

    अन्य उपचार प्रक्रियाओं में शरीर की कुल सतह के जले हुए हिस्से का उपचार, टिश्यू एक्सपैंडर, बिजली और रसायनों से होने वाली जलन का उपचार, एंटीबायोटिक ड्रेसिंग, स्किन फ्लैप, डिब्राइडमेंट तथा कान/नाक का रिकंस्ट्रक्शन शामिल हैं। ये केवल सौंदर्य संबंधी समस्याएँ नहीं हैं। कुछ मरीज़ों के लिए, ये उपचार उनकी गतिविधियों, कार्यक्षमता और आत्मविश्वास को फिर से हासिल करने के लिए आवश्यक होते हैं।

    आंकड़ों में शामिल जिलों में बठिंडा में सबसे अधिक लाभार्थी दर्ज किए गए, जहाँ 57 लोगों को 63 उपचार उपलब्ध करवाए गए। यहां उपचार पर 33.51 लाख रुपए ख़र्च हुए। इसके बाद फरीदकोट में 40 लाभार्थी और पटियाला में 39 लाभार्थी दर्ज किए गए। वहीं, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर और फतेहगढ़ साहिब में एक-एक लाभार्थी दर्ज किया गया।

    डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि उपचार से संबंधित आंकड़े जलने से पीड़ित मरीजों, विशेषकर बच्चों, युवाओं और कामकाजी आयु वर्ग के लोगों को समय पर व्यापक उपचार उपलब्ध करवाने के महत्त्व को दर्शाते हैं, क्योंकि लाभार्थियों में इन वर्गों की उल्लेखनीय संख्या है। उन्होंने कहा, “जलने की घटना कुछ ही सेकेंड में किसी व्यक्ति की जिंदगी बदल सकती है, लेकिन रिकवरी में अक्सर काफी अधिक समय लगता है। इसलिए जलने से पीड़ित व्यक्ति के लिए कैशलेस उपचार का अर्थ बहुत व्यावहारिक है—जब आग आखिरकार बुझ जाती है, तो परिवार को एक और आग अर्थात् अस्पताल के बिल का सामना नहीं करना पड़ता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMaruti की कारों पर 1.35 लाख रुपये तक का डिस्काउंट, जानें आपकी पसंदीदा गाड़ी पर कितनी मिल रही छूट
    Next Article करियर शुरु होने से पहले खत्म! नंबर 9 बल्लेबाज से बना ओपनर, ऋषभ पंत की जगह टीम में आया विकेटकीपर पहुंचा जेल | Sports
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      CM भगवंत मान के साथ बैठक के बाद पटवार यूनियन ने अपनी हड़ताल

      September 25, 2026

      ईडी कार्रवाई पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- पंजाब ने मोदी को नकारा, अब वे पंजाबियों को परेशान करके बदला ले रहे हैं

      September 24, 2026

      कुलदीप सिंह धालीवाल बोले- ईडी की कार्रवाई कोई एजेंसी रेड नहीं, बल्कि दिल्ली का पंजाब पर हमला है

      September 24, 2026

      फाजिल्का में चौकीदार पर हमले के बाद दुकानदारों में गुस्सा

      September 24, 2026

      मानसा के सतनाम सिंह ने एशियाई खेलों में रोइंग में ब्रॉन्ज़…

      September 24, 2026

      मान सरकार ने 518 गौशालाओं का ₹100 करोड़ से ज़्यादा…

      September 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      गुरुग्राम में जमीन का खेलः 56 साल पहले स्वर्ग सिधारे चमन लाल को फिर किया ‘जिंदा’ और करा ली रजिस्ट्री!

      By प्रमोद रिसालियाSeptember 25, 2026

      गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में जमीन की रजिस्ट्री से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने…

      दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित नार्को किंगपिन पार्वती गिरफ्तार, सहयोगी भी पकड़ा गया | Delhi

      September 25, 2026

      दिल्ली के अलीपुर में खौफनाक वारदात, मुखमेलपुर गांव में पत्नी ने पति को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान MCD कर्मचारी की मौत | Crime

      September 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.