नई दिल्ली. भारतीय टीम 5 मैचों की वनडे सीरीज में आखिरी दो मुकाबले में बड़े खिलाड़ियों को बिना खेलेगी. शुरुआती तीन मैच में खेली जाने वाली सीरीज के लिए अलग टीम चुनी गई थी. वनडे सीरीज के तुरंत बाद टीम को टेस्ट मैच में उतरना है इसी वजह से अलग अलग टीम का चयन किया गया था. दो मैचों की सीरीज के लिए चुने गए सभी खिलाड़ी आखिरी दो मुकाबलों में नहीं खेलेंगे.
कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज को शुरुआती तीन वनडे मुकाबलों के लिए ही चुना गया था. कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज पांचों मैचों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक कप्तान गिल, राहुल और कंबोज की तरह सिराज और कुलदीप भी आखिरी दो वनडे मुकाबलों में नहीं खेलेंगे. ये दोनों मैच 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले जाएंगे. इसके बजाय ये सभी खिलाड़ी बुधवार (11 नवंबर) को बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के साथ वेलिंगटन रवाना होंगे. वहां वे न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम टेस्ट सीरीज की तैयारियां शुरू करेंगे.

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, “कोटक और मोर्कल 11 नवंबर को बल्लेबाज शुभमन गिल और केएल राहुल, तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज और मोहम्मद सिराज तथा कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के साथ वेलिंगटन जाएंग. ये सभी खिलाड़ी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और माउंट माउंगानुई में होने वाले चौथे और पांचवें वनडे में नहीं खेलेंगे.”
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में होगा. भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने के लिए जीत जरूरी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर दोनों टेस्ट मैच जीतने होंगे. गौरतलब है कि शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज अब तक वनडे सीरीज के दोनों मुकाबले खेल चुके हैं. कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को शुरुआती दोनों मैचों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी. तीसरे वनडे में भी इन दोनों खिलाड़ियों के खेलने की संभावना बेहद कम है.
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।

