Close Menu
    What's Hot

    IAS मंदीप भंडारी बने CBSE के नए चेयरपर्सन, केंद्र सरकार ने कई सीनियर अफसरों के विभाग बदले | National

    September 25, 2026

    हरियाणा के यमुनानगर में 21.30 करोड़ का शराब घोटाला, दो बड़ी फर्मों ने किया खेल, सरकार को लगा चूना

    September 25, 2026

    Haryana News: झज्जर की बेटी ने बढ़ाया हरियाणा का मान, गोल्ड मेडल जीत सुरुचि ने लहराया तिरंगा, कमलजीत संग रचा इतिहास | Sports

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IAS मंदीप भंडारी बने CBSE के नए चेयरपर्सन, केंद्र सरकार ने कई सीनियर अफसरों के विभाग बदले | National

      September 25, 2026

      Bihar News: जमुई पीड़िता की पहचान उजागर करने पर बिहार के CMO कर्मचारी पर FIR, जानिए पूरा मामला | National

      September 25, 2026

      Jammu News: जम्मू में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता | National

      September 25, 2026

      Ganesh Visarjan 2026: आज किस समय करें बप्पा का विसर्जन? नोट करें सुबह से रात तक का शुभ मुहूर्त, पूरी विसर्जन विधि | festival

      September 25, 2026

      IMD Weather Update : आज भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, 19 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट! बारिश-आंधी का खतरा | National

      September 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, September 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»दिल्ली से पंजाब तक बरसेंगे बादल! हरियाणा में भी बारिश का अलर्ट जारी
    Breaking News

    दिल्ली से पंजाब तक बरसेंगे बादल! हरियाणा में भी बारिश का अलर्ट जारी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Aaj Ka Mausam | Weather Today 11 August 2026: देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम सुहावना बना हुआ है. आसमान में बादल छाए हैं और कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, हरियाणा और पंजाब के कुछ जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है.

    दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? (Delhi Weather Today 11 August 2026)

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने की भी संभावना है. सुबह के समय तापमान करीब 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, दिन में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. सुबह से दोपहर तक बारिश की गतिविधियां ज्यादा रह सकती हैं, जबकि शाम और रात में हल्की फुहारें पड़ने की संभावना है.

    दिल्ली में इस बार अगस्त की बारिश ने अब तक मासिक औसत का आंकड़ा पार कर लिया है. सोमवार शाम तक राजधानी में अगस्त महीने में 234.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पूरे अगस्त का सामान्य औसत 233.1 मिमी है. इसके साथ ही दिल्ली की हवा भी फिलहाल राहत दे रही है. राजधानी में लगातार 10 दिनों से वायु गुणवत्ता संतोषजनक बनी हुई है.

    हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून (Haryana Weather Today 11 August 2026)

    हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. पिछले दिनों उमस और गर्मी से परेशान लोगों को कई जिलों में हुई बारिश से राहत मिली. रविवार शाम से ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया था.

    मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. सोमवार शाम तक सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, रोहतक, झज्जर, भिवानी, जींद, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल और कैथल में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया था.

    13 अगस्त तक बारिश के आसार

    मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 13 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके बाद मानसून की गतिविधियां कमजोर होने की संभावना है. ऐसे में बारिश में कमी देखने को मिल सकती है. फिलहाल बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है, हालांकि बारिश के बीच उमस का असर भी देखने को मिल सकता है.

    पंजाब के तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (Punjab Weather Today 11 August 2026)

    पंजाब में मानसून की गतिविधियां अभी सीमित हैं, लेकिन मंगलवार को मौसम विभाग ने तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है. इन जिलों को अलर्ट वाले क्षेत्रों में रखा गया है. वहीं, पंजाब के बाकी हिस्सों के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि कई स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

    पंजाब में मानसून की कमजोर गतिविधि के कारण फिलहाल पूरे प्रदेश में लगातार भारी बारिश की स्थिति नहीं है. कुछ इलाकों में बारिश होने के बावजूद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम गतिविधियां सीमित रहने का अनुमान है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैसे अंग्रेजों के हाथीखाने से बना अंबाला का कैलाश मंदिर? 1844 में पड़ी नींव, गूंज रहा हर-हर महादेव
    Next Article 6,6,6,6,6,6,6,6 शुभमन गिल ने जिसे बिठाया बाहर, उसने 38 बॉल पर ठोका 92 रन | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      IAS मंदीप भंडारी बने CBSE के नए चेयरपर्सन, केंद्र सरकार ने कई सीनियर अफसरों के विभाग बदले | National

      September 25, 2026

      Bihar News: जमुई पीड़िता की पहचान उजागर करने पर बिहार के CMO कर्मचारी पर FIR, जानिए पूरा मामला | National

      September 25, 2026

      Jammu News: जम्मू में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता | National

      September 25, 2026

      Ganesh Visarjan 2026: आज किस समय करें बप्पा का विसर्जन? नोट करें सुबह से रात तक का शुभ मुहूर्त, पूरी विसर्जन विधि | festival

      September 25, 2026

      IMD Weather Update : आज भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, 19 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट! बारिश-आंधी का खतरा | National

      September 25, 2026

      जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से बीच सड़क पर हैवानियत, पुलिस कर रही जांच

      September 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IAS मंदीप भंडारी बने CBSE के नए चेयरपर्सन, केंद्र सरकार ने कई सीनियर अफसरों के विभाग बदले | National

      By अंकित कुमारSeptember 25, 2026

      मंदीप भंडारी 2001 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। (File Photo) Centre Reshuffles…

      हरियाणा के यमुनानगर में 21.30 करोड़ का शराब घोटाला, दो बड़ी फर्मों ने किया खेल, सरकार को लगा चूना

      September 25, 2026

      Haryana News: झज्जर की बेटी ने बढ़ाया हरियाणा का मान, गोल्ड मेडल जीत सुरुचि ने लहराया तिरंगा, कमलजीत संग रचा इतिहास | Sports

      September 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.