Close Menu
    What's Hot

    IMD Weather Alert: देश के 17 राज्यों में जमकर होगी बारिश, आपके शहर का कैसा रहेगा आज मौसम | National

    August 14, 2026

    पिता ने तोड़ा दम, फिर भी देखने नहीं आए विदेश में रह रहे बेटे… फरीदाबाद की यह कहानी सुन भर आएंगी आंखें

    August 14, 2026

    अब सड़क पर खुले नहीं दौड़ेंगे डंपर और टिपर

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Alert: देश के 17 राज्यों में जमकर होगी बारिश, आपके शहर का कैसा रहेगा आज मौसम | National

      August 14, 2026

      अब सड़क पर खुले नहीं दौड़ेंगे डंपर और टिपर

      August 14, 2026

      नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला

      August 13, 2026

      एयर इंडिया के सभी पायलटों के लिए ड्रग टेस्ट अनिवार्य

      August 13, 2026

      आईआईटी रोपड़ विकसित कर रहा एआई टूल, किसान अब मोबाइल से फोटो भेजकर जान सकेंगे फसलों की बीमारी

      August 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»पिता ने तोड़ा दम, फिर भी देखने नहीं आए विदेश में रह रहे बेटे… फरीदाबाद की यह कहानी सुन भर आएंगी आंखें
    हरियाणा

    पिता ने तोड़ा दम, फिर भी देखने नहीं आए विदेश में रह रहे बेटे… फरीदाबाद की यह कहानी सुन भर आएंगी आंखें

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद: सोनीपत में तीन बेटियों वाले बुजुर्ग शिवचरण राम रतन गुप्ता की कहानी ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया था. पिता की मौत के बाद बेटियां अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचीं और अंतिम संस्कार के लिए 5100 रुपये भेज दिए. वृद्धाश्रम वालों ने ही उनका अंतिम संस्कार किया. इतना ही नहीं, उनकी तीनों बेटियां अस्थि विसर्जन में भी शामिल नहीं हुईं. यह खबर और इसका वीडियो काफी वायरल हुआ था, लेकिन ऐसी कहानी सिर्फ सोनीपत की नहीं है.

    फरीदाबाद के सेक्टर 10 वृद्धाश्रम में भी एक बुजुर्ग पिता की कहानी सामने आई है, जिन्होंने बच्चों को पढ़ाया-लिखाया, उन्हें काबिल बनाया और उनके बेहतर भविष्य के लिए पूरी जिंदगी लगा दी. उनके दोनों बेटे विदेश में अच्छी नौकरी कर रहे थे, लेकिन जब पिता ने दुनिया को अलविदा कहा तो अंतिम संस्कार में दोनों में से कोई भी नहीं पहुंचा.

    एक बेटा अमेरिका में, दूसरा ऑस्ट्रेलिया में
    Local18 से बातचीत में अनीता मलिक बताती हैं कि हरकुश देव सिंह पन्नों मेरे वृद्धाश्रम में रहते थे. फरीदाबाद के सेक्टर-7 में उनका घर था और हम उन्हें उनके घर से लेकर आए थे. उनका एक बेटा अमेरिका में रहता है, जबकि दूसरा बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है. वह करीब 5 महीने तक हमारे वृद्धाश्रम में रहे थे. वह काफी बुजुर्ग थे और बाद में उनकी तबीयत भी खराब रहने लगी थी. अनीता मलिक बताती हैं कि परिवार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई. तबीयत खराब होने के बाद वृद्धाश्रम की तरफ से उनका इलाज भी करवाया गया.

    फौज से रिटायर्ड, घर में अकेले
    अनीता मलिक बताती हैं कि 29 जुलाई 2026 को हरकुश देव सिंह पन्नों का निधन हो गया. उनकी उम्र करीब 98 साल थी. वह इतने बुजुर्ग थे कि ठीक से खड़े भी नहीं हो पाते थे. अनीता मलिक बताती हैं कि मैं रोज उन्हें नहलाती थीं और उनकी देखभाल करती थीं. वह मूलरूप से शायद पंजाब के रहने वाले थे, क्योंकि उनकी मानसिक हालत भी पूरी तरह ठीक नहीं रहती थी. अनीता मलिक बताती हैं कि हरकुश देव सिंह पन्नों फौज से रिटायर्ड थे और सेना में अच्छी पोस्ट पर रहे थे. जब उनकी मौत हुई तो उनके दोनों बेटों से संपर्क करने की कोशिश की गई. एक बेटे का नंबर उनके पास नहीं था, जबकि दूसरे बेटे को फोन किया गया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया.


    AMBALA PROTEST 1200x900

    अनीता मलिक बताती हैं कि फरीदाबाद में उनका कोई करीबी रिश्तेदार भी नहीं था, ऐसे समय में उनके पड़ोसियों ने मदद की और आखिरकार वृद्धाश्रम की तरफ से ही उनका अंतिम संस्कार किया गया. बच्चों को अपने मां-बाप के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए. जिन पिता ने बच्चों को पढ़ाया लिखाया, उन्हें बड़ा किया और इस लायक बनाया कि आज वह विदेश में नौकरी कर रहे हैं, वही पिता अपनी जिंदगी के आखिरी समय में अकेले रह गए.

    आखिरी समय में बच्चों ने छोड़ दिया साथ
    अनीता मलिक बताती हैं कि पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार में भी दोनों बेटों का नहीं पहुंचना बेहद दुखद है. जिस पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों के लिए लगा दी, उन्हें आखिरी समय में बच्चों का साथ तक नहीं मिल पाया. अनीता मलिक बताती हैं कि मेरे वृद्धाश्रम में पहले भी ऐसी घटना सामने आ चुकी है. गुरमुख दास मनोचा नाम के एक बुजुर्ग का भी इसी वृद्धाश्रम में निधन हुआ था. उनका एक बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता था और दूसरा फरीदाबाद के सेक्टर 16 में रहता था. परिवार आर्थिक रूप से संपन्न था, लेकिन बेटों ने बुजुर्ग पिता को वृद्धाश्रम में छोड़ दिया था. उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ.

    मां-बाप को छोड़ देते हैं अकेला
    अनीता मलिक बताती हैं कि मैं बच्चों से सिर्फ इतना कहना चाहती हैं कि अपने मां-बाप के साथ ऐसा व्यवहार ना करें. जब बच्चे छोटे होते हैं, तो मां बाप उन्हें चलना सिखाते हैं, उनका हाथ पकड़कर जिंदगी में आगे बढ़ाते हैं और अपनी जरूरतों से पहले बच्चों की जरूरतों का ख्याल रखते हैं. आज अगर वही बच्चे अपने बूढ़े मां-बाप को अकेला छोड़ देंगे, तो उन्हें यह बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि जिंदगी का यही व्यवहार आगे चलकर उनके अपने बच्चों के सामने भी आ सकता है. सोनीपत के शिवचरण राम रतन गुप्ता हों या फरीदाबाद के हरकुश देव सिंह पन्नों, ऐसी कहानियां सिर्फ खबर नहीं हैं, बल्कि समाज के लिए एक बड़ा सवाल हैं कि आखिर जिन मां-बाप ने बच्चों को अपनी पूरी जिंदगी दे दी, उनके बुढ़ापे में उनके पास अपनों के लिए समय क्यों नहीं बचता.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब सड़क पर खुले नहीं दौड़ेंगे डंपर और टिपर
    Next Article IMD Weather Alert: देश के 17 राज्यों में जमकर होगी बारिश, आपके शहर का कैसा रहेगा आज मौसम | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Haryana Assembly Session: 27 अगस्त से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र, तीन दिन चलने के आसार

    August 14, 2026

    विदेश से आती थी फिरौती की धमकी! भिवानी में CIA-2 ने गिरोह का किया पर्दाफाश

    August 13, 2026

    पंजाब के हिंदू नेता के खिलाफ हरियाणा में प्रदर्शन, उग्र भीड़ ने एनएच-44 किया जाम

    August 13, 2026

    ‘शुद्धिकरण’ को लेकर BJP पर भड़की कांग्रेस, वैभव वालिया ने लगाए गंभीर आरोप

    August 13, 2026

    अमेरिका की यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं सुखबीर बादल, जानिए MBA की पढ़ाई से डिप्टी CM बनने तक की कहानी

    August 13, 2026

    हिसार में डेयरी संचालक हत्याकांड में मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, क्या अब 10 दिन बाद होगा जीवन कुंडू का अंतिम संस्कार

    August 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    IMD Weather Alert: देश के 17 राज्यों में जमकर होगी बारिश, आपके शहर का कैसा रहेगा आज मौसम | National

    By अंकित कुमारAugust 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 अगस्त को लेकर कई हिस्सों में भारी बारिश…

    पिता ने तोड़ा दम, फिर भी देखने नहीं आए विदेश में रह रहे बेटे… फरीदाबाद की यह कहानी सुन भर आएंगी आंखें

    August 14, 2026

    अब सड़क पर खुले नहीं दौड़ेंगे डंपर और टिपर

    August 14, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.