Close Menu
    What's Hot

    समंदर किनारे बिकिनी में फातिमा सना शेख का ग्लैमरस अंदाज, किसे कहा बेस्ट ट्रैवल बडी?

    April 30, 2026

    126 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची कच्चे तेल की कीमत, मुजतबा खामेनेई बोले- परमाणु और मिसाइल क्षमता से किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेगा ईरान

    April 30, 2026

    आज से घर-घर हाउस लिस्टिंग शुरू, एडीसी ने दिए निर्देश

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      126 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची कच्चे तेल की कीमत, मुजतबा खामेनेई बोले- परमाणु और मिसाइल क्षमता से किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेगा ईरान

      April 30, 2026

      Supreme Court: अदालत संसद को कानून बनाने के लिए मजबूर नहीं कर सकती: सुप्रीम कोर्ट

      April 30, 2026

      रेप विक्टिम के अबॉर्शन के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

      April 30, 2026

      यूपी, बिहार और बेंगलुरु में आंधी-तूफान ने ली 25 लोगों की जान

      April 30, 2026

      रफ्तार में दौड़ती कार बनी मौत का जाल! एक्सप्रेसवे पर 5 लोगों की दर्दनाक मौत

      April 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»G-20 Summit News: दिल्ली में जी-20 के लिए 8 से 10 सितंबर तक जानें क्या-क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, किन सुविधाओं पर पड़ सकता है आंशिक असर
    Breaking News

    G-20 Summit News: दिल्ली में जी-20 के लिए 8 से 10 सितंबर तक जानें क्या-क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, किन सुविधाओं पर पड़ सकता है आंशिक असर

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 24, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    G-20 Summit, Delhi:  इस साल जी20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है. ऐसे में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के पास ही है. 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में दुनिया के सबसे अधिक ताक़तवर देशों के नेता और राजनयिक जुटेंगे. ये G20 का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है. जिसमें कुल 43 प्रतिनिधिमंडलों और उनके प्रमुख इसमें हिस्सा लेने जा रहे हैं. इनमें भारत के अलावा जी20 के 18 सदस्य देशों और यूरोपीय यूनियन के प्रमुख शामिल होंगे.  9 देशों के प्रमुख आमंत्रित किए गए हैं और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भी जी20 शिरकत करेंगे. इन सबके साथ राजनियकों, प्रतिनिधियों आदि की एक बड़ी तादाद दिल्ली में होगी. 

    जी20 की थीम है एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य… या वसुधैव कुटुम्बकम…और जब इस थीम के साथ इतना बड़ा आयोजन हो रहा हो तो फिर इसके लिए दिल्ली में इसके लिए ख़ास इंतज़ाम भी किए गए हैं. जी20 शिखर सम्मेलन का केन्द्र प्रगति मैदान में नया बना भारत मंडपन होने जा रहा है. इसमें हिस्सा लेने आने वाले नेता और राजनयिक दिल्ली और एनसीआर के अलग अलग हिस्सों ठहरेंगे. दिल्ली में इसके लिए ख़ास तैयारी की जा रही है. तो ऐसे में दिल्ली सरकार ने  8 से 10 सिंतबर तक दिल्ली में सार्वजनिक छुट्टी करने का फैसला लिया है। 9 और 10 सितंबर शनिवार और रविवार है. बहुत से सरकारी और निजी दफ़्तर वीकेंड में ऐसी ही बंद होते हैं. लेकिन इनमें से अधिकतर 8 सितंबर यानि शुक्रवार को भी बंद रहेंगे क्योंकि इस दिन ज़्यादातर विदेशी मेहमान दिल्ली पहुंचेंगे.अब लोगों में ये कन्फयूज़न है कि दिल्ली में कहां पर क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा। तो अगर आप भी इसी कन्फयूज़न  में हैं तो ये खबरआपके लिए है। तो आइए जानते हैं कि इन तीन दिनों में क्या क्या बंद रहेगा और किन सुविधाओं पर आंशिक असर पड़ सकता है

    नंबर 1 दिल्ली सरकार और एमसीडी के सभी दफ़्तर 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे

    नंबर 2 सभी स्कूलों में भी 3 दिनों की छुट्टी घोषित की गई है

    नंबर 3 दिल्ली से सभी निजी और सरकारी दफ़्तर भी इस दौरान बंद रहेंगे

    नंबर 4 नई दिल्ली ज़िले के तहत आने वाले बैंक और वित्तीय संस्थान भी बंद रहेंगे

    नंबर 5 नई दिल्ली ज़िले में स्थित दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी बंद रखा जाएगा

    क्योंकि दिल्ली में ट्रैफ़िक और सुरक्षा की बड़ी ज़िम्मेदारी है। जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार को ये प्रस्ताव दिल्ली पुलिस ने भेजा था. दिल्ली पुलिस की तरफ़ से चीफ़ सेक्रेटरी को लिखे गए पत्र के मुताबिक़ मुख्य समारोह स्थल IECC प्रगति मैदान के अलावा राजघाट, IARI पूसा, NGMA (जयपुर हाउस) जैसी जगहों पर विदेशी राजनियकों का दौरा होगा. वे दिल्ली के मौर्य शेरेटन, ताज महल, ताज पैलेस, ली मेरिडियन, ओबेरॉय, शांगरी-ला जैसे अलग अलग होटलों में ठहरेंगे. जहां से उन्हें आयोजन स्थल पर आना-जाना होगा. इन तीन दिनों के दौरान एक विस्तारित ट्रैफ़िक एडवाइज़री भी जारी की जाएगी. इसमें दिल्ली के कुछ ख़ास इलाक़ों में ख़ास समय के लिए सार्वजनिक ट्रैफ़िक पर बंदिश होगी.

    जाम से बचने और VVIPs की सुरक्षा के मद्देनज़र किया जाएगा. कुछ ख़ास इलाक़ों के शॉपिंग मॉल और बाज़ार को भी बंद रखा जाएगा. वीवीआईपी मूवमेंट वाले इलाक़ों में बसों को या तो बंद रखा जाएगा या वैकल्पिक मार्ग दिया जाएगा. अंतर्राज्यीय बस सेवा को दिल्ली की सीमा के आसपास निर्धारित किया जा सकता है. मेट्रो रेल चलती रहेगी, लेकिन नई दिल्ली इलाक़े में पड़ने वाले कुछ ख़ास स्टेशनों को सुरक्षा लिहाज़ से बंद रखा जाएगा. जी20 के इस महाआयोजन के बीच ज़ाहिर सी बात है अस्पताल और इमरजेंसी सेवा, साथ ही रेल और हवाई यात्रा करने वालों पर कोई असर न पड़े इसका ख़्याल रखा जाएगा. 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleWFI Suspended: विश्व मंच पर भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता निलंबित, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने लिया फैसला
    Next Article Punjab News:पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने मुंबई में पर्यटन रोड शो का नेतृत्व किया, जिसमें पंजाब को सबसे अधिक पसन्दीदा पर्यटन स्थान के तौर पर दर्शाया गया
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    126 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची कच्चे तेल की कीमत, मुजतबा खामेनेई बोले- परमाणु और मिसाइल क्षमता से किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेगा ईरान

    April 30, 2026

    Supreme Court: अदालत संसद को कानून बनाने के लिए मजबूर नहीं कर सकती: सुप्रीम कोर्ट

    April 30, 2026

    रेप विक्टिम के अबॉर्शन के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

    April 30, 2026

    यूपी, बिहार और बेंगलुरु में आंधी-तूफान ने ली 25 लोगों की जान

    April 30, 2026

    रफ्तार में दौड़ती कार बनी मौत का जाल! एक्सप्रेसवे पर 5 लोगों की दर्दनाक मौत

    April 30, 2026

    प्रधानमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

    April 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    समंदर किनारे बिकिनी में फातिमा सना शेख का ग्लैमरस अंदाज, किसे कहा बेस्ट ट्रैवल बडी?

    By श्वेता चौहानApril 30, 2026

    Fatima Sana Shaikh: समंदर किनारे बिकिनी में फातिमा सना शेख का ग्लैमरस अंदाज, किसे कहा…

    126 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची कच्चे तेल की कीमत, मुजतबा खामेनेई बोले- परमाणु और मिसाइल क्षमता से किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेगा ईरान

    April 30, 2026

    आज से घर-घर हाउस लिस्टिंग शुरू, एडीसी ने दिए निर्देश

    April 30, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.