Close Menu
    What's Hot

    बठिंडा में ESIC का सब-रीजनल ऑफिस खुलना चाहिए: केवल

    August 18, 2026

    Student Protest Case: दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, प्रदर्शनकारी छात्रों पर ज्यादा बल प्रयोग नहीं किया | Delhi

    August 18, 2026

    अमीर बनना है, तो ये 5 बातें रखें याद, 5वीं बात सबसे जरूरी, गरीबी से छूटेगा पीछा

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रम्प से 64 फीसदी अमेरिकी नाराज, ईरान युद्ध के चलते लोकप्रियता घटी

      August 18, 2026

      राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय को राहत, मिली क्लिन चिट, अन्य आरोपियों पर कार्रवाई का रास्ता साफ

      August 18, 2026

      BJP News: चुनाव से पहले बीजेपी में फेरबदल, सतीश पुनिया बने पंजाब के प्रभारी, UP में विनोद तावड़े को कमान | National

      August 18, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बदलेगा मौसम, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 18, 2026

      NAPA के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने पंजाब के मौजूदा हालात पर जताई चिंता

      August 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, August 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ट्रम्प से 64 फीसदी अमेरिकी नाराज, ईरान युद्ध के चलते लोकप्रियता घटी
    Breaking News

    ट्रम्प से 64 फीसदी अमेरिकी नाराज, ईरान युद्ध के चलते लोकप्रियता घटी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Donald Trump: यह ट्रम्प के मौजूदा राष्ट्रपति कार्यकाल की सबसे कम अप्रूवल रेटिंग है।
    Donald Trump: यह ट्रम्प के मौजूदा राष्ट्रपति कार्यकाल की सबसे कम अप्रूवल रेटिंग है।

    सर्वे में सिर्फ 33% अमेरिकियों ने ट्रम्प के कामकाज को सही बताया
    Donald Trump, (द भारत ख़बर), वॉशिंगटन डीसी: डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। रॉयटर्स और इप्सोस के एक सर्वे के मुताबिक, ज्यादातर अमेरिकी लोगों को डर है कि ईरान के साथ अमेरिका की जंग लंबे समय तक चल सकती है और यही वजह है कि राष्ट्रपति उन्हें रास नहीं आ रहे हैं।

    चार दिन तक चले इस सर्वे में सिर्फ 33% लोगों ने ट्रंप के कामकाज को सही बताया, जबकि 64% लोगों ने इसे गलत बताया। यह ट्रम्प के मौजूदा राष्ट्रपति कार्यकाल की सबसे कम अप्रूवल रेटिंग है। इससे पहले इसी महीने हुए सर्वे में ट्रम्प की अप्रूवल रेटिंग 35% थी। मौजूदा 33% की रेटिंग उनके पहले कार्यकाल के दिसंबर 2017 में दर्ज सबसे निचले स्तर के बराबर है।

    5 में से 1 अमेरिकी ने ईरान से युद्ध को सही बताया

    सर्वे में 80% अमेरिकियों ने कहा कि ईरान के साथ अमेरिका की जंग लंबे समय तक चल सकती है। इनमें 87% डेमोक्रेट और 71% रिपब्लिकन शामिल हैं। सिर्फ 16% लोगों का मानना है कि यह युद्ध कुछ हफ्तों में खत्म हो जाएगा। वहीं केवल 5 में से 1 अमेरिकी का मानना है कि ईरान के खिलाफ युद्ध करना सही फैसला था।

    शांति वार्ता के लिए तय 60 दिन की समयसीमा बढ़ाने से ट्रम्प का इनकार

    उधर, ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए तय 60 दिन की समयसीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया है। सोमवार को यह डेडलाइन खत्म हो गई। ट्रम्प ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन वह उस तरह की डील के लिए तैयार नहीं है, जिसे अमेरिका जरूरी मानता है।

    ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करना अमेरिका की प्रमुख मांग

    ओवल आॅफिस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रम्प ने कहा, वे समझौता करना चाहते हैं, लेकिन वे उस तरह का समझौता नहीं करने जा रहे, जिसे मैं जरूरी मानता हूं। अमेरिका की प्रमुख मांग ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करना है। वहीं, ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ऊर्जा के लिए जारी रखने की बात कहता रहा है। यही दोनों देशों के बीच सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है।

    ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की जगह मौत का इंजेक्शन देने की मांग खारिज की

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंडीगढ़ में कांग्रेस के दिवंगत पार्षद के परिवार को जहर देकर लूटा, आरोपी थापा पहले भी कर चुका है कांड, पुलिस ने जारी किया फोटो
    Next Article अमीर बनना है, तो ये 5 बातें रखें याद, 5वीं बात सबसे जरूरी, गरीबी से छूटेगा पीछा
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय को राहत, मिली क्लिन चिट, अन्य आरोपियों पर कार्रवाई का रास्ता साफ

      August 18, 2026

      BJP News: चुनाव से पहले बीजेपी में फेरबदल, सतीश पुनिया बने पंजाब के प्रभारी, UP में विनोद तावड़े को कमान | National

      August 18, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बदलेगा मौसम, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 18, 2026

      NAPA के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने पंजाब के मौजूदा हालात पर जताई चिंता

      August 18, 2026

      इश्क में रोड़ा बनी 6 साल की बेटी की हत्या, शव कुएं में फेंका

      August 18, 2026

      14 राज्यों के सीएम पर आपराधिक केस दर्ज, सुप्रीम कोर्ट में पेश रिपोर्ट से खुलासा

      August 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बठिंडा में ESIC का सब-रीजनल ऑफिस खुलना चाहिए: केवल

      By श्वेता चौहानAugust 18, 2026

      Punjab News: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय श्रम…

      Student Protest Case: दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, प्रदर्शनकारी छात्रों पर ज्यादा बल प्रयोग नहीं किया | Delhi

      August 18, 2026

      अमीर बनना है, तो ये 5 बातें रखें याद, 5वीं बात सबसे जरूरी, गरीबी से छूटेगा पीछा

      August 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.