गरीबी एक श्राप की तरह है, जो व्यक्ति के जीने के तरीके को बुरी तरह प्रभावित करता है। जीवन को बेहतर और आसान बनाने के लिए तमाम सुख-सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन गरीब व्यक्ति इनका उपभोग नहीं कर सकता। आखिर इस श्राप से मुक्त होने का रास्ता है क्या? रास्ता है, लेकिन उसके लिए लोगों को अपना जीवन संयमित तरीके से जीना पड़ेगा। इस रिपोर्ट में हम पांच ऐसी बातें बता रहे हैं, जिनका पालन करके आप गरीबी के दलदल से बाहर निकल सकते हैं।
1. बचत की आदत डालें
हर महीने जितना संभव हो सके उतना सेव करें। घड़ा भी बूंद-बूंद से भरता है। ऐसा कोई फॉर्मूला नहीं जिसकी मदद से आप रातोंरात अमीर बन सकते हैं। इसलिए, बचत की आदत को गंभीरता से लें।
2. पैसे बनाने वाली चीजों पर खर्च
गरीब होते हुए भी लोग अक्सर उपभोग की वस्तुओं पर खर्च कर देते हैं। यह गलत है। आप ऐसी चीजों पर खर्च करें, जिससे आपको कुछ आमदनी हो। जैसे, फोटोग्राफी करने के लिए कैमरा, स्किल बढ़ाने के लिए लैपटॉप, पॉडकास्टिंग के लिए माइक वगैरह। ये ऐसी चीजें हैं, जिनपर खर्च करके आप अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं और धीरे-धीरे अमीर बनने की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।
3. इन जगहों पर करें निवेश
ऐसी चीजों पर खर्च न करें जिनमें डिवैल्यूएशन होता है। जैसे गाड़ी, मोबाइल या कुछ और। आप सोने और जमीन जैसी चीजों में निवेश को प्राथमिकता दें। क्योंकि इनकी कीमतें बढ़ती हैं, कभी घटती नहीं।
4. जरूरी है निरंतरता
निवेश में निरंतरता बेहद जरूरी है। अगर आप लगातार निवेश करते रहते हैं, तो एक दिन ऐसा आएगा जब आप गरीबी के दलदल से बाहर निकल जाएंगे।
5. इनकम का शो ऑफ नहीं
अपनी इनकम का शो ऑफ नहीं करें। आप जितनी शांति से निरंतर निवेश करते रहेंगे उतनी ही जल्दी आपको सफलता मिलेगी।

