Stock market closing 19 August 2026: कच्चा तेल महंगा होने के साथ-साथ बैंकिंग के शेयरों में गिरावट का असर बाजार में देखने को मिला। कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 325.78 अंक फिसलकर 76,909.68 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 76.60 अंकों की गिरावट के साथ 24,078.30 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 77,347.81 का उच्चतम स्तर और 76,822.89 का निम्नतम स्तर छुआ। वहीं निफ्टी ने 24,172.85 का उच्चतम स्तर और 24,025.65 का निम्नतम स्तर छुआ। BSE पर महज 9 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 21 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
इन शेयरों में तेजी
HCLTECH, इटरनल, कोटक बैंक, सन फार्मा, टाइटन, TCS, ट्रेंट, इन्फोसिस और बजाज फिन्सर्व के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। HCLTECH के शेयर में सबसे ज्यादा 1.73% की तेजी दर्ज की गई।
इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर SBIN, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, LT, रिलायंस, NTPC, टाटा स्टील, HDFC बैंक, BEL, मारुति, इंडिगो, अडाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, एशियन पेंट, अल्ट्रासेमको, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा और ITC के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। पावरग्रिड के शेयर में सबसे ज्यादा 2.00% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.36%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.21% और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.51% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत उछली
बुधवार को शाम 4.58 बजे ब्रेंट क्रूड 0.77% उछलकर 91.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

