नई दिल्ली. भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेगी या फिर गॉल में जीत करने वाली टीम के साथ उतरेगी. इस सवाल का जवाब चंद घंटों के बाद ही मिल जाएगा. दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खत्म होने के बाद से ही कुलदीप यादव को नाम की चर्चा हो रही है. ऐसे कयास लगाया जा रहे हैं कि उनको बाहर अंतिम ग्यारह में नए खिलाड़ी को डेब्यू का मौका दिया जा सकता है.
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में 165 रन से शानदार जीत हासिल करने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें दूसरे टेस्ट पर हैं. 23 अगस्त से SSC ग्राउंड, कोलंबो में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले सबसे बड़ा सवाल प्लेइंग XI को लेकर है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मैच के दौरान कमेंट्री पैनल का हिस्सा संजय मांजरेकर ने प्लेइंग इलेवन को लेकर अपनी राय दी है. उन्होंने का मानना है कि दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम एक ऑफ स्पिनर के साथ उतर सकती है. कुलदीप यादव एक बाएं हाथ के लेग स्पिनर हैं. इसके पीछे की वजह श्रीलंका क्रिकेट टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या है.

अगर हम पहले टेस्ट मैच पर नजर डालें तो श्रीलंका के चार प्रमुख बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने मिलकर सबसे ज्यादा रन बनाए थे. दोनों पारियों में उनके बल्लेबाजी क्रम पर नजर डालें तो 300 रन बाएं हाथ के बैटर ने बनाया. श्रीलंका की टीम ने पहली पारी में 284 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में के कुल 205 रन में बनाए. ऐसे में टीम के कुल रन के 64.5 प्रतिशत बाएं हाथ के बैटर ने बनाए. टीम इंडिया गॉल में तीन बाएं हाथ के स्पिनर के साथ उतरी थी. मानव सुधार और रवींद्र जडेजा ने विकेट चटकाए जबकि कुलदीप ने 25 ओवर में 103 रन देकर सिर्फ 1 विकेट लिया.
कुलदीप यादव के प्लेइंग इलेवन से बाहर होने पर किसे मौका दिया जाएगा सवाल यह है. आपको बता दें कि सारांश जैन को घरेलू क्रिकेट में दमदार खेल दिखाने का बाद चयनकर्ताओं ने टेस्ट टीम में चुना है. कोलंबो में इस ऑफ स्पिनर को मौका मिल सकता है. मांजरेकर ने भी उनको डेब्यू का मौका दिए जाने की सिफारिश की है. लेग स्पिनर मानव सुथार और जडेजा के साथ एक ऑफ स्पिनर टीम में विविधता लेकर आएगा.
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सरांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

