Close Menu
    What's Hot

    उम्रकैद के कैदी ने की सरकारी नौकरी, बेस्ट टीचर का अवॉर्ड मिला, 40 साल बाद गिरफ्तार

    August 27, 2026

    हरियाणा विधानसभा में काले कपड़े पहनकर आए कांग्रेस विधायकों का हंगामा, हुड्डा का दावा-पुलिस की धक्कामुक्की से कई MLA घायल

    August 27, 2026

    कोलंबो टेस्ट में रचा इतिहास! टीम इंडिया को रुलाया, डॉन ब्रैडमैन की लिस्ट में शामिल हुए सोनल दिनुशा | Sports

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उम्रकैद के कैदी ने की सरकारी नौकरी, बेस्ट टीचर का अवॉर्ड मिला, 40 साल बाद गिरफ्तार

      August 27, 2026

      किन-किन उद्योगपतियों के कर्ज हुए माफ, देखें लिस्ट

      August 27, 2026

      कोलकाता हाईकोर्ट से ममता को झटका, फ्रीज बैंक खातों के इस्तेमाल पर रोक

      August 27, 2026

      Kanpur Aircraft Crash: कानपुर में खेत में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत | Uttar Pradesh

      August 27, 2026

      Drug Case: सोशल मीडिया से चल रहे ड्रग्स नेटवर्क पर शिकंजा, एक्टर रोहुल्लाह मेहदी के बाद सागर नायडू अरेस्ट | Crime

      August 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»उम्रकैद के कैदी ने की सरकारी नौकरी, बेस्ट टीचर का अवॉर्ड मिला, 40 साल बाद गिरफ्तार
    Breaking News

    उम्रकैद के कैदी ने की सरकारी नौकरी, बेस्ट टीचर का अवॉर्ड मिला, 40 साल बाद गिरफ्तार

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Government Teacher Arrest: इस मामले में बात सामने आई है कि व्यक्ति के पैरोल तोड़कर भागने के बाद वो सरकारी टीचर भी बन गया।
    Government Teacher Arrest: इस मामले में बात सामने आई है कि व्यक्ति के पैरोल तोड़कर भागने के बाद वो सरकारी टीचर भी बन गया।

    30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था संडेला वीरन्ना
    Government Teacher Arrest, (द भारत ख़बर), हैदराबाद: मार्च 1984 में पुलिस जिस कैदी के वापस जेल लौटने का इंतजार कर रही थी, वह अगले 40 सालों तक कानून की पहुंच से बाहर रहा। उम्रकैद की सजा से भागकर उसने न सिर्फ सरकारी स्कूल में टीचर की नौकरी हासिल की, बल्कि अपने काम के लिए बेस्ट टीचर का अवॉर्ड भी पाया।

    सम्मान के साथ रिटायर होने के बाद आखिरकार जिंदगी के आखिरी पड़ाव (2024) पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तेलंगाना जेल विभाग की एक स्पेशल टास्क फोर्स ने महबूबाबाद पुलिस की मदद से उसे ढूंढ निकाला और चेर्लापल्ली सेंट्रल जेल में डाल दिया।

    हत्या के मामले में ठहराया गया था दोषी

    संडेला वीरन्ना, जिसकी उम्र 70 साल के करीब है, उसे 1970 के दशक के आखिर में एक हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। इस मामले में आरोपी को 1983 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई, लेकिन सजा शुरू होने के छह महीने बाद ही वीरन्ना को पैरोल पर रिहा कर दिया गया, लेकिन पैरोल पर रिहा होने के बाद वो कभी जेल वापस नहीं लौटा।

    हाई कोर्ट ने खारिज की दोबारा पैरोल की याचिका

    संडेला वीरन्ना की पत्नी संडेला चरम्मा ने हाल ही में मेडिकल और मानवीय आधार पर लगातार जेल में कैद और पिछले तीन सालों से पैरोल न मिलने को तेलंगाना हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

    वीरन्ना के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जााहिर करते हुए जस्टिस टी माधवी देवी ने कहा, अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि और बाद में दोषी ठहराए जाने की बात छिपाकर सरकारी नौकरी में आना ही बहुत कुछ कहता है।

    2004 में बेस्ट टीचर का अवॉर्ड मिला, 2013 में हुआ रिटायर

    जस्टिस टी माधवी देवी ने आगे कहा कि उसकी सरकारी नौकरी और बिना किसी रुकावट के की गई सेवा से पता चलता है कि उसने धोखे से नौकरी हासिल की थी। संडेला वीरन्ना ने जेल से बाहर रहने के दौरान इन चार दशकों के दौरान महबूबाबाद जिले के डंथलापल्ली में आरामदायक जिंदगी बिताई।

    वीरन्ना को सरकारी टीचर की नौकरी भी मिली, जिसमें उसे 2004 में बेस्ट टीचर का अवॉर्ड मिला। यहां तक कि वह 2013 में अपने पद से रिटायर भी हो चुका है।

    मेडिकल आधार पर रिहाई की मांग

    अपनी याचिका में, खुद एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी चराम्मा ने कोर्ट को बताया कि इतनी लंबी देरी के बाद वीरन्ना की बची हुई जेल की सजा को जारी रखना मनमाना था। उन्होंने तर्क दिया कि उन्हें पैरोल के कथित उल्लंघन के बारे में अपनी बात रखने का उचित मौका नहीं दिया गया। याचिकाकर्ता संडेला वीरन्ना की पत्नी ने बताया कि उनका बेटा यूके का स्थायी निवासी है और उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा, इसके अलावा, वह गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिनके लिए तुरंत और विशेष मेडिकल इलाज की जरूरत है और उनकी सेहत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।

    गृह विभाग ने किया पैरोल याचिका का विरोध

    याचिका का विरोध करते हुए, गृह विभाग के सरकारी वकील महेश राजे ने कहा कि वीरन्ना ने पैरोल के बाद जानबूझकर सरेंडर नहीं किया था और उन्हें खोजने और पकड़ने के लिए कई बार ढूंढना पड़ा। राजे ने बताया कि चेरलापल्ली में मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हैं और कैदियों को विशेष इलाज भी दिया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें: नेपाल में तबाही से अब तक 165 की मौत, 177 भारतीय पर्यटकों समेत 826 लोग लापता

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा विधानसभा में काले कपड़े पहनकर आए कांग्रेस विधायकों का हंगामा, हुड्डा का दावा-पुलिस की धक्कामुक्की से कई MLA घायल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      किन-किन उद्योगपतियों के कर्ज हुए माफ, देखें लिस्ट

      August 27, 2026

      कोलकाता हाईकोर्ट से ममता को झटका, फ्रीज बैंक खातों के इस्तेमाल पर रोक

      August 27, 2026

      Kanpur Aircraft Crash: कानपुर में खेत में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत | Uttar Pradesh

      August 27, 2026

      Drug Case: सोशल मीडिया से चल रहे ड्रग्स नेटवर्क पर शिकंजा, एक्टर रोहुल्लाह मेहदी के बाद सागर नायडू अरेस्ट | Crime

      August 27, 2026

      IMD Rain Forecast: आज 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम? | National

      August 27, 2026

      Bro, wait.. कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, तंज करते हुए डाली 6 तस्वीरें, कैप्शन में ऐसा क्या लिखा? | National

      August 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      उम्रकैद के कैदी ने की सरकारी नौकरी, बेस्ट टीचर का अवॉर्ड मिला, 40 साल बाद गिरफ्तार

      By अंकित कुमारAugust 27, 2026

      Government Teacher Arrest: इस मामले में बात सामने आई है कि व्यक्ति के पैरोल तोड़कर…

      हरियाणा विधानसभा में काले कपड़े पहनकर आए कांग्रेस विधायकों का हंगामा, हुड्डा का दावा-पुलिस की धक्कामुक्की से कई MLA घायल

      August 27, 2026

      कोलंबो टेस्ट में रचा इतिहास! टीम इंडिया को रुलाया, डॉन ब्रैडमैन की लिस्ट में शामिल हुए सोनल दिनुशा | Sports

      August 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.