September Bank Holiday List: सितंबर का महीना शुरू हो चुका है और इस दौरान अगर आपको बैंक की शाखा में जाकर चेक जमा करना, लॉकर से सामान निकालना या डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाना है, तो बैंक हॉलिडे की जानकारी पहले से होना बेहद जरूरी है. त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के चलते सितंबर में अलग-अलग राज्यों के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे, आइए जानते हैं किस तारीख को कहां बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
देशभर में इन दिनों बंद रहेंगे बैंक
सितंबर में कुछ छुट्टियां ऐसी हैं, जो पूरे देश में लागू होंगी. इनमें रविवार के अलावा दूसरा और चौथा शनिवार शामिल है.
6 सितंबर, रविवार – साप्ताहिक अवकाश
12 सितंबर, शनिवार – दूसरा शनिवार
13 सितंबर, रविवार – साप्ताहिक अवकाश
20 सितंबर, रविवार – साप्ताहिक अवकाश
26 सितंबर, शनिवार – चौथा शनिवार
27 सितंबर, रविवार – साप्ताहिक अवकाश
त्योहारों पर इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद
4 सितंबर, शुक्रवार – जन्माष्टमी/कृष्ण जयंती: अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
14 सितंबर, सोमवार – गणेश चतुर्थी: मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नागपुर, बेलापुर, भुवनेश्वर, पणजी और विजयवाड़ा में अवकाश रहेगा.
15 सितंबर, मंगलवार – संवत्सरी/नुआखाई/गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन): अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंक बंद रहेंगे.
21 सितंबर, सोमवार – श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव/श्री नारायण गुरु समाधि: गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में छुट्टी रहेगी.
22 सितंबर, मंगलवार – कर्मा पूजा: रांची में बैंक बंद रहेंगे.
23 सितंबर, बुधवार – महाराजा हरि सिंह जी की जयंती: जम्मू और श्रीनगर में बैंकिंग अवकाश रहेगा.
25 सितंबर, शुक्रवार – इंद्रजात्रा: गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
ब्रांच बंद हो तो भी कर सकेंगे ये काम
बैंक शाखा बंद रहने के बावजूद UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी. हालांकि लॉकर एक्सेस, DD बनवाने, चेक क्लियरिंग और दस्तावेज जमा करने जैसे शाखा-आधारित काम छुट्टियों के अनुसार पहले से प्लान करना बेहतर होगा.

