नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम का खराब दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. विदेशी दौरे टीम को टेस्ट में लगातार हार पर हार मिल रही है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में हलचल तेज हो गई है. लॉर्ड्स टेस्ट में 194 रन से मिली करारी शिकस्त के बाद इंग्लैंड ने 2-0 से सीरीज अपने नाम की. आखिरी मैच में जीत हासिल करने के बाद भी पाकिस्तान सीरीज नहीं बचा पाएगा. विदेशी धरती पर मिली एक और सीरीज की हार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में खलबली मचा दी है.
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लगातार दो मैच में मिली हार ने पाकिस्तान में फिर से हंगामा मचा दिया है. अब खबर है कि इसकी वजह से टीम के मुख्य कोच बनाए गए सरफराज अहमद पर गाज गिर सकती है.
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज हेसन इंग्लैंड की एंट्री हो सकती है. एजबेस्टन में होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट में उनको टीम ड्रेसिंग रूम में अहम जिम्मेदारी संभालते देखा जा सकता है. मुकाबला 9 सितंबर से शुरू होना है. पाकिस्तान के न्यूज चैनल जियो न्यूज ने दावा किया है कि हेसन हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर आकिब जावेद के साथ लंदन पहुंचे थे. अब उन्हें बर्मिंघम टेस्ट के लिए टीम के साथ जोड़ा जा सकता है.
वेस्टइंडीज में दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर करके लौटी टीम की इंग्लैंड में फजीहत हो गई.लीड्स में खेले गए पहले मैच में पारी की हार मिली. लॉर्ड्स के दूसरे टेस्ट में टीम को 194 रन की हार का सामना करना पड़ा. माइक हेसन के टेस्ट टीम के साथ जुड़ने की खबर सामने आने के बाद से ही कोच सरफराज अहमद के भविष्य पर सवाल खड़ा हो गया है. सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि दौरे के बाद हेसन को और बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.
गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पूर्व कप्तान और मौजूदा टेस्ट कोच सरफराज के काम करने के तरीके से ज्यादा खुश नहीं है. उन्होंने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को लेकर चिंता जाहिर की थी. जानकारी के मुताबिक टीम के बल्लेबाजी क्रम में वो बदालव चाहते हैं. उनका मानना रहा है कि टीम के बल्लेबाज क्रीज पर पर्याप्त समय नहीं बिता पा रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज ने टीम की बल्लेबाजी की कमियों को सबके सामने रख दिया. लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को 389 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा था. पूरा एक दिन भी टीम नहीं खेल पाई और दूसरी पारी में सिर्फ 194 रन पर सिमट गई. ओली रॉबिन्सन ने मैच में 8 विकेट चटकाए थे.

