नई दिल्ली. महिला क्रिकेट पर राज करने वाली भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया. रविवार को दुबई में थाईलैंड के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 के ग्रुप-ए मुकाबले में उन्होंने ये शानदार उपलब्धि हासिल की. अब दीप्ति टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला बॉलर बन गई हैं. कमाल की बात यह रही कि उन्होंने थाईलैंड की ही बॉलर का रिकॉर्ड तोड़ा.
महिला एशिया कप के पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ दीप्ति शर्मा ने कातिलाना गेंदबाजी की. भारतीय टीम ने 94 रन की बड़ी जीत के साथ इस टूर्नामेंट का आगाज किया. दौरान दीप्ति ने महज 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए तीन विकेट हासिल किए. इस बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद महिला टी20 इंटरनेशनल में उनके कुल विकेटों की संख्या 171 हो गई. दीप्ति सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में थाईलैंड की थिपाचा पुथावोंग को पीछे छोड़ दिया. इस गेंदबाज ने टी20 इंटरनेशनल में कुल 170 विकेट हासिल किए थे.
1⃣7⃣1⃣* and counting!
An incredible feat in her 150th T20I 🫡
Congratulations, Deepti Sharma 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/Tgf2CJnHta#TeamIndia | #WomensAsiaCup | #INDvTHAI pic.twitter.com/8B8BCvkHww
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 30, 2026
दीप्ति शर्मा का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके लिए और भी खास हो गया. थाईलैंड के खिलाफ मुकाबला भारतीय स्टार अपने करियर का 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरी थीं. 150 या उससे ज्यादा महिला टी20 इंटरनेशनल खेलने वाली दीप्ति तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर हैं. उनका नाम अब कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना की लिस्ट में शामिल हो गया है. अब बात महिला इंटरनेशनल की बात करें तो ऐसा करने वाली दुनिया की 12वीं खिलाड़ी हैं. दीप्ति ने थाईलैंड के खिलाफ बिना कोई रन दिए 3 विकेट हासिल किए जो भारत की ओर से महिला टी20 इंटरनेशनल में अब तक का सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन है.
दीप्ति ने सबसे ज्यादा महिला टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाली बॉलर बन गईं. थिपाचा पुथावोंग 170 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं. रवांडा की हेनरिएट इशिम्वे 164 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन के नाम 154 विकेट हैं, जबकि हांगकांग की कैरी चांग 153 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं.

