Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, 7 खिलाड़ियों को बाहर करने के बाद चीफ सलेक्टर का इस्तीफा, कोच को भी निकाला! | Sports

    September 1, 2026

    Farmers Protest: पंजाब के किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर डाला डेरा, कर्ज माफी-MSP समेत कई मांगों पर आर-पार | Punjab

    September 1, 2026

    फरीदाबाद में गंभीर मरीज को आसमान से पहुंचाया गया अस्पताल, जानिए Air एंबुलेंस का किराया

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Farmers Protest: पंजाब के किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर डाला डेरा, कर्ज माफी-MSP समेत कई मांगों पर आर-पार | Punjab

      September 1, 2026

      SCO Summit 2026: पीएम मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, शहबाज शरीफ के सामने पाकिस्तान को खूब लताड़ा | National

      September 1, 2026

      पीएनबी में हेराफेरी, कैश वॉल्ट में 7 करोड़ के नकली नोट डाले, नकदी भी गायब

      September 1, 2026

      ATF Price Hike: जेट फ्यूल की कीमतों में 6280 रुपये की बढ़ोतरी ! फ्लाइट्स की टिकट हो सकती हैं महंगी | National

      September 1, 2026

      LPG Price Hike: कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा, ₹9.50 बढ़ी कीमत, घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं | National

      September 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»फरीदाबाद में गंभीर मरीज को आसमान से पहुंचाया गया अस्पताल, जानिए Air एंबुलेंस का किराया
    हरियाणा

    फरीदाबाद में गंभीर मरीज को आसमान से पहुंचाया गया अस्पताल, जानिए Air एंबुलेंस का किराया

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद. गंभीर मरीज के लिए इलाज जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी उसे समय पर अस्पताल पहुंचाना भी है. दिल्ली-NCR जैसे शहरों में सड़क पर जाम लगने से कई बार एंबुलेंस को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है. ऐसे हालात में हेलीकॉप्टर एंबुलेंस गंभीर मरीजों के लिए बड़ा विकल्प बन सकती है. फरीदाबाद में पहली बार एक मरीज को कानपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे अस्पताल की इमरजेंसी तक पहुंचाया गया. लोकल 18 से फरीदाबाद अमृता हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. आशुतोष शर्मा बताते हैं कि आज के समय में ऐसी सुविधा जरूरी है, क्योंकि कई बीमारियों में कुछ मिनट या घंटे की देरी भी मरीज की हालत पर असर डाल सकती है. इसी जरूरत को देखते हुए अस्पताल की इमारत में शुरू से ही हेलीपैड की व्यवस्था रखी गई थी. फरवरी 2026 में इसके लिए DGCA से मंजूरी मिली.

    डॉ. आशुतोष शर्मा बताते हैं कि हेलीकॉप्टर का किराया उसके मॉडल और सेवा देने वाली कंपनी के हिसाब से बदलता है. सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर के लिए करीब ढाई लाख रुपये प्रति घंटे तक खर्च हो सकता है. डबल इंजन वाले बड़े हेलीकॉप्टर का शुल्क लगभग चार से साढ़े चार लाख रुपये प्रति घंटे तक पहुंच सकता है. करीब 300 किलोमीटर के आसपास की दूरी में यह साधन ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. डॉ. आशुतोष के मुताबिक, हेलीपैड तैयार करने के लिए इमारत के ढांचे को अतिरिक्त मजबूती देनी पड़ती है. सामान्य निर्माण की तुलना में करीब 30 से 40 प्रतिशत अतिरिक्त खर्च आ सकता है. मरीज के लिए इसका फायदा यह है कि उतरने के बाद उसे दोबारा सड़क के रास्ते किसी दूसरे वाहन से नहीं ले जाना पड़ता.

    जिनके पास इतना पैसा नहीं, उनका क्या

    डॉ. आशुतोष शर्मा बताते हैं कि हमारे यहां हेलीपैड से अस्पताल के अंदर जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा मौजूद है. मरीज को जरूरत के मुताबिक इमरजेंसी, क्रिटिकल एरिया या ऑपरेशन थिएटर तक पहुंचाया जा सकता है. कानपुर से आए मरीज को इस बार सीधे इमरजेंसी में ले जाया गया. हर आम परिवार के लिए निजी खर्च पर एयर एंबुलेंस लेना आसान नहीं है. कुछ इंश्योरेंस कंपनियों की हेल्थ पॉलिसी में हेलीकॉप्टर से मरीज लाने का प्रावधान रहता है. जिन लोगों की पॉलिसी में यह सुविधा शामिल है, वे शर्तों के अनुसार इसका लाभ उठा सकते हैं. डॉ. आशुतोष बताते हैं कि हेलीकॉप्टर उतारने की अंतिम मंजूरी DGCA से मिलती है. इससे पहले फायर सर्विस, स्ट्रक्चरल इंजीनियर और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं. सुरक्षा जांच के बाद ही लैंडिंग की अनुमति मिलती है.

    समय सबसे कीमती

    डॉ. आशुतोष शर्मा के मुताबिक हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, सड़क हादसे, गंभीर प्रसव और नवजात से जुड़े मामलों में हवाई रास्ता उपयोगी हो सकता है. ऑर्गन ट्रांसप्लांट में भी समय की बड़ी भूमिका रहती है. किसी दूसरे शहर में उपलब्ध लिवर या किडनी को जल्दी पहुंचाने से प्रत्यारोपण की प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सकती है. दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने में कम से कम दो से ढाई घंटे का समय ट्रांसपोर्ट में लग सकता है. हेलीकॉप्टर से मरीज सीधे अस्पताल की छत पर बने हेलीपैड पर लैंड कर सकता है. इसके बाद मरीज को बिना किसी ट्रैफिक बाधा के सीधे इमरजेंसी और जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन थिएटर तक ले जाया जा सकता है. हमारे अस्पताल में पहली बार ऐसा हुआ है, जब कोई मरीज हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे अस्पताल पहुंचा है.

    डॉ. आशुतोष शर्मा बताते है कि महानगरों में लगातार बढ़ते ट्रैफिक और गंभीर मरीजों के लिए समय की अहमियत को देखते हुए हेलीकॉप्टर आधारित एंबुलेंस सेवा भविष्य में मेडिकल इमरजेंसी के क्षेत्र में गेम चेंजर साबित हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहंगे तेल और जबरदस्त बिकवाली का मार्केट पर असर, गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
    Next Article Farmers Protest: पंजाब के किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर डाला डेरा, कर्ज माफी-MSP समेत कई मांगों पर आर-पार | Punjab
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    गुरुग्राम में के आईएएस अफसर डी. सुरेश के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज, तीन अन्य लोग भी नामजद, हाईकोर्ट से आंशिक मिली राहत

    September 1, 2026

    हरियाणाः 37 साल से फरीदाबाद में तैनात निगर निगम के एसई का आपत्तिजनक टिप्पणियों के चलते तबादला, विवाद बढ़ने पर मांगी थी माफी

    September 1, 2026

    हरियाणा के पलवल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्राले से टकराई पिकअप; 6 श्रद्धालुओं की मौत

    September 1, 2026

    12वीं फेल…कौन था हरियाणवीं सिंगर अंकित बाल्यान हत्याकांड का शूटर सुमित, जिसका पुलिस ने एनकाउंटर, पिता-बोले बेटे के साथ सही हुआ

    September 1, 2026

    ‘यह अफसरों का फेलियर’, फरीदाबाद में करोड़ों का नर्सिंग कॉलेज उद्घाटन के बाद भी बंद, आखिर चल क्या रहा?

    September 1, 2026

    हरियाणा के रेहड़ी-पटरी वालों के लिए वरदान बनी PM SVANidhi योजना, बिना गारंटी मिलेगा 50 हजार तक लोन

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, 7 खिलाड़ियों को बाहर करने के बाद चीफ सलेक्टर का इस्तीफा, कोच को भी निकाला! | Sports

    By परवेश चौहानSeptember 1, 2026

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता ने दिया पद से इस्तीफा नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट…

    Farmers Protest: पंजाब के किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर डाला डेरा, कर्ज माफी-MSP समेत कई मांगों पर आर-पार | Punjab

    September 1, 2026

    फरीदाबाद में गंभीर मरीज को आसमान से पहुंचाया गया अस्पताल, जानिए Air एंबुलेंस का किराया

    September 1, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.