नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद से ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड बनाए हैं जिसे कोई भी फैन कभी याद नहीं रखना चाहता. हम लाख ऐसा चाहें लेकिन विरोधी टीम इसे भूलने नहीं देते. टीम इंडिया को हाल में आयरलैंड के दौरे पर पहली बार क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. एक ऐसी टीम जिसने कभी भारतीय टीम से कोई टी20 मैच नहीं जीता था उसने मुख्य कोच गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम का सूपड़ा साफ कर दिया. इसी बात को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मेहसिन नकवी ने भी दोहराया है.
इस समय पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आया हूआ है और हर तरफ उनकी आलोचना की जा रही है. कमाल की बात यह है कि इस मुश्किल से निकलने के लिए PCB प्रमुख को गौतम गंभीर ने ही मौका दे दिया. उन्होंने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान भारत को ताना मारा. नकवी ने साफ तौर पर कहा कि भारत भी तो आयरलैंड की टीम के खिलाफ सीरीज हारकर आ गया. उस देश का क्रिकेट तो खत्म नहीं हुआ. ऐसे में पाकिस्तान के इंग्लैंड की टीम के खिलाफ मिली हार के बाद उनके यहां का क्रिकेट भला कैसे खत्म हो जाएगा.
Mohsin Naqvi’s message to critics. 🗣️
“South Africa lost to Namibia, and India also lost to Ireland. Does that mean their cricket is over? No team becomes a champion overnight. Pakistan have already improved from 9th to 6th in T20Is & 8th to 5th in ODIs”. pic.twitter.com/EsIqZXy3py
— Salman. (@TsMeSalman1_) September 3, 2026
नकवी ने भले ही अपनी टीम के खराब प्रदर्शन को ढकने के लिए भारतीय टीम का सहारा लिया लेकिन इस बयान से टीम इंडिया की तो बेइज्जती हो गई. इस तरह का बयान देने की नौबत आई कैसे. इसके पीछे की वजह कोई और नहीं बल्कि हमारी टीम के मुख्य कोच की घटिया मैच प्लानिंग थी. आयरलैंड में जाकर जहां दूसरे कोच की कोचिंग में टीम रिकॉर्ड बनाती थी उसी के खिलाफ मिस्टर गंभीर की टीम लगातार दो टी20 मैच हार गई. इतिहास में पहली बार मैच गंवाया और सीरीज में क्लीन स्वीप हो गया.
We can confirm that we don’t wish to add Gautam Gambhir to our coaching staff. He clearly has talent, though. To take those Indian players and deliver those results in Ireland takes truly remarkable gifts.
— Iceland Cricket (@icelandcricket) June 28, 2026
टीम को मिली हार के बाद आइसलैंड क्रिकेट ने भी कोच गौतम गंभीर का सरेआम मजाक बनाया था. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘हम इस बात को पक्का कर देते हैं कि गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल नहीं करना चाहते. आयरलैंड में इतने बेहतरीन भारतीय खिलाड़ियों के रहते हुए इतना जबरदस्त नतीजा देना यकीनन असाधारण क्षमता की बात है.’

