Close Menu
    What's Hot

    Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे में 6 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, चार मंजिल से ऊपर की इमारतें होंगी सील | Delhi

    September 7, 2026

    घरेलू कलह से तंग आकर महिला अपने दो बच्चों संग कूएं में कूदी, दोनों बच्चों की मौत

    September 7, 2026

    हरियाणा के रेवाड़ी में दही-हांडी को लेकर विवाद, मंदिर में चलीं 4 गोलियां; आधी रात मची भगदड़

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Alert: 24 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बिगड़ेगा मौसम | National

      September 6, 2026

      दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज, कई छात्रों के दबे होने की आशंका

      September 6, 2026

      सागर शराब कांड: मौत का आंकड़ा 12 पहुंचा, 35 से ज्यादा बीमार, यूपी कनेक्शन की जांच तेज | National

      September 6, 2026

      भैया को सैया बनाने वाले क्या जानें जौहर का महत्व…स्वरा भास्कर को धीरेंद्र शास्त्री का जवाब | Entertainment

      September 6, 2026

      IMD Weather Update: आज जमकर होगी बारिश ! दिल्ली-हरियाणा से हिमाचल-पंजाब तक IMD का अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      September 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे में 6 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, चार मंजिल से ऊपर की इमारतें होंगी सील | Delhi
    दिल्ली

    Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे में 6 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, चार मंजिल से ऊपर की इमारतें होंगी सील | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi building collapse 6 killed latest news, Satya Niketan building collapse rescue operation, MCD action against illegal buildings in Delhi, illegal buildings above four floors Delhi, Delhi building collapse FIR against owner, Satya Niketan PG building collapse news, दिल्ली बिल्डिंग हादसा, सत्य निकेतन इमारत हादसा, अवैध निर्माण पर MCD की कार्रवाई, दिल्ली में इमारत गिरने से मौत
    सत्य निकेतन में रविवार को अचानक एक बिल्डिंग गिर गई थी, जिसमें कई छात्र दब गए थे।

    Delhi Building Collapse Tragedy: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। इस बिल्डिंग के मलबे में कई छात्र दब गए। राहत और बचाव दल ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि अब तक इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुका है। लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि बिल्डिंग के नीचे अगर कोई दबा हो, तो उसे बचाया जा सके। दिल्ली पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस, NDRF और अन्य एजेंसियां इस काम में जुटी हुई हैं। देर रात मलबे से एक और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या छह हो गई।

    बिल्डिंग में चलाया जा रहा था PG

    हादसा रविवार दोपहर सत्य निकेतन में हुआ, जहां ढही हुई इमारत का इस्तेमाल छात्रों के लिए PG के रूप में किया जा रहा था। यह इलाका दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के नजदीक है और यहां बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं। इमारत में बेसमेंट के साथ पांच ऊपरी मंजिलें थीं। घटना के बाद कई लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और बचाव अभियान लगातार जारी रहा। हादसे के बाद इमारत के निर्माण और इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। MCD के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार यह करीब 30 साल पुरानी G+4 बिल्डिंग थी। जिस पुनर्वास कॉलोनी में यह बनी थी, वहां केवल ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल तक निर्माण की अनुमति थी। यानी ऊपरी मंजिलों का निर्माण अवैध तरीके से किया गया था। इमारत में बेसमेंट में मरम्मत का काम चलने की बात भी सामने आई है।

    अवैध इमारतें सील करेगा MCD

    हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अवैध निर्माण के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है। MCD ने कहा है कि चार मंजिल से ज्यादा वाली सभी अवैध इमारतों को तत्काल सील किया जाएगा। साथ ही ऐसे निर्माण की अनुमति देने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने आसपास की इमारतों की सुरक्षा को लेकर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। MCD ने ढही इमारत से सटी एक जर्जर इमारत को खाली कराकर सील कर दिया है। वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है और अधिकारियों के अनुसार उस इमारत को भी गिराने की कार्रवाई की जाएगी।

    बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR

    दिल्ली सरकार ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है और इमारत के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इस हादसे ने दिल्ली में खासकर छात्र इलाकों में चल रहे PG और हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। सत्य निकेतन हादसा ऐसे समय हुआ है, जब दिल्ली में अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। मई 2026 में साकेत के पास एक बहुमंजिला इमारत गिरने से छह लोगों की मौत हुई थी। सत्य निकेतन में भी 4 साल में यह बिल्डिंग गिरने का दूसरा हादसा है।

    Previous articlePunjab News: चीफ जस्टिस की नियुक्ति पर भड़की पंजाब सरकार, केंद्र पर लगाया एकतरफा फैसला लेने का आरोप
    Next articleIMD Weather Update: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम ! हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में बारिश, देशभर का वेदर अपडेट

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघरेलू कलह से तंग आकर महिला अपने दो बच्चों संग कूएं में कूदी, दोनों बच्चों की मौत
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Swatantra Bhardwaj News: जंतर-मंतर मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज अरेस्ट, कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा | Delhi

      September 5, 2026

      Gurugram-Delhi Traffic Alert: शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें कौन सा रूट सही | State

      September 4, 2026

      Delhi-NCR Rain Update: 5 वीडियो बदल देंगे आपके घर से बाहर निकलने का इरादा! दिल्ली से गुरुग्राम तक ‘महाजाम’, भारी बारिश के बाद सड़क बने समंदर | National

      September 4, 2026

      Gurugram Crime news : गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले बुलंद, 20-25 हथियारबंद हमलावरों ने मचाया आतंक, घर में घुसकर परिवार पर हमला | गुरुग्राम

      September 4, 2026

      Delhi News: हिमांशु भाऊ गैंग ने की थी नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या ! पुलिस का दावा- दिल्ली में 95 गैंग एक्टिव | Delhi

      September 4, 2026

      BRICS Summit Delhi: 11 सितंबर को BRICS समिट, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, जानिए क्या – क्या बंद रहेगा, मेट्रो रूट पर भी पड़ेगा असर? | National

      September 3, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे में 6 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, चार मंजिल से ऊपर की इमारतें होंगी सील | Delhi

      By परवेश चौहानSeptember 7, 2026

      सत्य निकेतन में रविवार को अचानक एक बिल्डिंग गिर गई थी, जिसमें कई छात्र दब…

      घरेलू कलह से तंग आकर महिला अपने दो बच्चों संग कूएं में कूदी, दोनों बच्चों की मौत

      September 7, 2026

      हरियाणा के रेवाड़ी में दही-हांडी को लेकर विवाद, मंदिर में चलीं 4 गोलियां; आधी रात मची भगदड़

      September 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.