नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए एशिया कप में जीत का चौका लगाया और फाइनल का टिकट पक्का कर लिया. बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर की टीम ने धमाकेदार खेल के दम पर रन से जीत दर्ज की. शेफाली वर्मा की तूफानी 64 रन की पारी के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 149 रन बनाया था. विरोधी टीम 20 ओवर खेलने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर महज 109 रन तक ही पहुंच पाई.
करो या मरो मुकाबले में भारतीय टीम ने एक बार फिर से अपना शानदार फॉर्म दिखाया. टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. स्टार ओपनर स्मृति मंधाना महज 2 रन बनाकर हो शोरना अख्तर की बॉल पर आउट हो गईं. इसके बाद प्रतिका रावल फिर ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा ने छोटी छोटी पारी खेलकर टीम के लिए योगदान दिया. इस बीच एक तरफ से विकेट गिरते रहे और दूसरी ओर शेफाली वर्मा का बल्ला चलता रहा.
Marching into the Final! 🇮🇳
A dominant display by #TeamIndia as they win by 4️⃣0️⃣ runs to seal their spot in the Final of the #WomensAsiaCup 🥳
Scorecard ▶️ https://t.co/6OyMx9q1ih#INDvBAN pic.twitter.com/MtVYlVDv8n
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 10, 2026
भारतीय टीम ने इस मैच में 149 रन का स्कोर खड़ा किया इसमें से 64 रन अकेले शेफाली वर्मा के बल्ले से आए. उनकी पारी को अगर निकाल दें तो टीम के लिए 100 रन बना पाना भी मुश्किल हो जाता. उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके लगाए और 3 आसमानी छक्का जमाया. 35 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी की और 40 बॉल में 64 रन की पारी खेलकर आउट हो गईं. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 बॉल पर 24 रन की नाबाद पारी खेली.
6️⃣4️⃣ Runs
4️⃣0️⃣ Balls
1️⃣6️⃣0️⃣ Strike Rate
3️⃣ Sixes & 7️⃣ FoursA superb show in the semi-final from @TheShafaliVerma 👏
Updates ▶️ https://t.co/6OyMx9q1ih#TeamIndia | #WomensAsiaCup | #INDvBAN pic.twitter.com/K0Dhq3MkMr
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 10, 2026
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी. जुएरिया फरदौस और दिलारा अख्तर ने तेज बल्लेबाजी कर अच्छी साझेदारी बनाई. श्री चरणी ने आकर इस साझेदारी को तोड़ा और फिर तो जैसे टीम के रन बनाने की गति ही रुक गई. चौकों में डील कर रहे बांग्लादेशी बैटर 20 ओवर में 7 विकेट पर महज 109 रन तक ही पहुंच पाए. भारत ने 40 रन से मुकाबला अपने नाम कर फाइनल में कदम रखा.

